एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में 5 संदिग्ध पकड़े गए, इनमें 3 आरोपित कोटा से गिरफ्तार

नई दिल्ली, 19 अक्टूबर। बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर शनिवार को मुंबई के जुहू इलाके में हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने 16 घंटों के अंदर पांच संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है। हमले के तीनों आरोपितों को राजस्थान के कोटा से दबोचा गया। इसके बाद एक आरोपित को महाराष्ट्र-गुजरात सीमा से पकड़ा गया। इससे पहले कल एक संदिग्ध को मुंबई पुलिस ने पकड़ा था।

कोटा की एसपी तेजस्विनी गौतम ने पुष्टि की कि टाइगर श्रॉफ पर हमले के तीनों आरोपितों को राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें से दो हरियाणा के रहने वाले हैं जबकि एक बिहार का है। कोटा सिटी पुलिस ने उन्हें ट्रेन से पकड़ा है।

पुणे-जयपुर एक्सप्रेस से कोटा पहुंचते ही पकड़े गए आरोपित

बताया जा रहा है कि कोटा से जिन तीन आरोपितों को धरा गया है, वे मुंबई से ट्रेन पकड़कर निकले थे। ट्रेन नंबर 12939 पुणे-जयपुर एक्सप्रेस में उनकी होने की सूचना दी गई थी। ट्रेन पूर्वाह्न 10:15 बजे कोटा जंक्शन पहुंचती है तीनों आरोपितों में से एक नाबालिग है, जिसकी उम्र 17 वर्ष बताई जा रही है। फिलहाल तीनों आरोपितों से कोटा शहर पुलिस कार्यालय में बैठाकर पूछताछ की जा रही है।

कोटा से पकड़े गए संदिग्ध आरोपितों में एक बेगूसराय (बिहार) निवासी रितिक कुमार है। उसके पिता का नाम रामू माहतो है। दूसरा आरोपित हरियाणा के सोनीपत का रहना है, जिसका नाम रेहान है और पिता का नाम रिशुद्दीन अंसारी है। वहीं, तीसरा आरोपित नाबालिग है, जिस वजह से उसकी पहचान उजागर नहीं की गई है।

जुहू से फुटबॉल मैच खेलकर निकलते वक्त श्रॉफ पर हुआ था हमला

उल्लेखनीय है कि शनिवार की शाम सात बजे टाइगर श्रॉफ जुहू से फुटबॉल मैच खेलकर बाहर निकल रहे थे। वह अपनी गाड़ी में बैठे। इस दौरान भीड़ ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और फोटो और वीडियो बनाने लगे, तभी दनादन गोलियों की आवाज सुनाई दी। चीख-पुकार मच गई। वहां मौजूद कई व्लॉगर्स ने इस घटना को अपने कैमरे में कैद किया। इस हमले में टाइगर तो बाल-बाल बच गए लेकिन उनका ड्राइवर घायल हो गया। उसे तुरंत इलाज के लिए नानावती हॉस्पिटल ले जाया गया। टाइगर की गाड़ी के पीछे ही टीवी एक्टर करणवीर मेहरा और अभिषक बजाज की गाड़ियां भी थीं।

श्रॉफ से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे

इस बीच महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, टाइगर श्रॉफ से मिलने पहुंचे। इस दौरान हाथ और शरीर पर पट्टी बांधे टाइगर की तस्वीरें भी सामने आईं। अस्पताल से टाइगर को पुलिस ने भारी सुरक्षा इंतजाम के साथ घर छोड़ा। इस पूरी घटना के बाद उनके परिवार में भी अफरा-तफरी मची। टाइगर के पिता जैकी श्रॉफ और मां आयशा ने उनकी हेल्थ अपडेट भी जारी की थी। उन्होंने बताया था कि एक्टर सुरक्षित हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular