शेष भारत एकादश ने जीता ईरानी कप, मुकेश व आकाश दीप की घातक गेंदबाजी के सामने जम्मू-कश्मीर 167 रनों से परास्त

श्रीनगर, चार अक्टूबर। पेसरद्वय मुकेश कुमार (6-33) व आकाश दीप (3-25) की घातक गेंदबाजी शेष भारत एकादश का काम आसान कर दिया, जिसने रविवार को यहां चौथे व आखिरी दिन रणजी ट्रॉफी चैम्पियन जम्मू-कश्मीर को 167 रनों से हराकर ईरानी कप जीत लिया। उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर ने घरेलू क्रिकेट इतिहास में नया अध्याय जोड़ते हुए इसी वर्ष पहली बार रणजी ट्रॉफी जीती थी।

मुकेश ने झटके 6 विकेट, रणजी चैम्पियन दूसरी पारी में 111 रनों पर ढेर

शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में 279 रनों के विजय लक्ष्य का पीछा कर रहे जम्मू-कश्मीर को ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए सिर्फ ड्रॉ की जरूरत थी। फिलहाल पहली पारी में 41 रनों की बढ़त लेने वाली टीम मुकेश व आकाश दीप के सामने दूसरी पारी में सिर्फ 111 रनों पर ढेर हो गई। वस्तुतः न्यूजीलैंड के आगामी दौरे को देखते हुए आकाश दीप का यह प्रदर्शन खासा अहम माना जा रहा है। चोट से उबरने के बाद वह अब चयन के लिए पूरी तरह फिट नजर आ रहे हैं।

ओपनरद्व य शुभम व कामरान के बीच 54 रनों की साझेदारी

सलामी बल्लेबाज शुभम खजूरिया (36 रन, 49 गेंद, छह चौके) व कामरान इकबाल (32 रन, 39 गेंद, एक छक्का, चार चौके) ने पहले विकेट के लिए 54 रनों की भागीदारी से टीम को ठोस शुरुआत दिलाई। लेकिन आकाश दीप ने इकबाल को पगबाधा कर यह साझेदारी तोड़ी तो फिर लाइन लग गई। वहीं मुकेश ने लंच (3-89) से ठीक पहले 15वें ओवर में लगातार गेंदों पर शुभम पुंडीर व कप्तान पारस डोगरा (शून्य) को चलता कर दिया।

22 रनों के भीतर लौटे अंतिम सात बल्लेबाज

लंच के खजूरिया 36 व दहाई में पहुंचे तीसरे बल्लेबाज अब्दुल समद (20 रन, 42 गेंद, तीन चौके) छह रन बनाकर क्रीज पर थे। लेकिन दूसरे सत्र की पहली ही गेंद पर आकाश दीप ने खजूरिया को पैवेलियन भेजा तो नौ ओवरों में 22 रनों के भीतर अंतिम सात बल्लेबाज लौट गए।

स्कोर कार्ड

इससे पहले ऋषभ पंत की अगुआई वाली शेष भारत एकादश ने अपनी दूसरी पारी तीसरी शाम के 8-306 से आगे आगे बढ़ाई, जो ज्यादा देर नहीं चली और 319 रनों पर समाप्त हो गई। जम्मू-कश्मीर की ओर से उमर नजीर, सुनील कुमार और साहिल लोटरा ने तीन-तीन विकेट लिए। फिलहाल शेष भारत के गेंदबाजों ने उससे भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को शानदार जीत दिला दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular