नई दिल्ली, 29 सितम्बर। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार पर ‘सत्तापक्ष को फायदा पहुंचाने’ का आरोप लगाते हुए उन्हें तत्काल पद से हटाने की मांग की।
Congress Working Committee (CWC) meeting held under the leadership of Congress President Shri @kharge.
CPP Chairperson Smt. Sonia Gandhi ji, LoP Shri @RahulGandhi, and other CWC members were present.
📍 Indira Bhawan, New Delhi pic.twitter.com/UOToiZHWjT
— Congress (@INCIndia) September 29, 2026
मल्लिकार्जुन खरगे ने इंदिरा भवन स्थित कांग्रेस मुख्यालय में आहूत कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी की लड़ाई किसी दल, संस्था या व्यक्ति के खिलाफ नहीं बल्कि मतदाताओं के अधिकार, संविधान और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा के लिए है।
कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की महत्वपूर्ण बैठक हुई।
इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge, CPP चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी जी और नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi समेत वर्किंग कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।
📍 दिल्ली pic.twitter.com/Dlo2M777vP
— Congress (@INCIndia) September 29, 2026
उन्होंने आरोप लगाया कि देश में मतदाता सूचियों से लोगों के नाम हटाए जा रहे हैं। लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता प्रभावित हो रही है। सीडब्ल्यूसी की बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कार्य समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge का वक्तव्य:
आज की बैठक महत्वपूर्ण है। फिर से कांग्रेस के कंधों पर अंग्रेजी राज की तरह ही भारत के लोकतंत्र और संविधान को बचाने की ऐतिहासिक जिम्मेवारी खड़ी है। अंग्रेजों से हमने वोट का हक छीनकर लिया था। आज उसी… pic.twitter.com/OPkZ2bbHpf
— Congress (@INCIndia) September 29, 2026
पिछले 12 वर्षों में लोकतंत्र की नींव कमजोर की गई
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले 12 वर्षों में लोकतंत्र की नींव कमजोर की गई है। लोकतंत्र और संविधान बचाने की ऐतिहासिक जिम्मेदारी एक बार फिर कांग्रेस के कंधों पर है। उन्होंने आरोप लगाया कि साजिश के तहत मतदाता सूची से लोगों के नाम हटाए जा रहे हैं। हर योग्य नागरिक का वोट सुरक्षित होना चाहिए और उसकी निष्पक्ष गिनती होनी चाहिए। उन्होंने सीईसी पर सरकार के पक्ष में काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आयोग की स्वतंत्रता लोकतंत्र की सुरक्षा की पहली शर्तों में से एक है।
युवाओं के वोटिंग अधिकारों की रक्षा की जानी चाहिए
खरगे ने राहुल गांधी को बधाई देते हुए महादेवपुरा, अलंद, हरियाणा और महाराष्ट्र में मतदाता सूची से जुड़ी अनियमितताओं के उनके आरोपों का जिक्र किया। उन्होंने डुप्लीकेट मतदाताओं और एक पते पर बड़ी संख्या में नाम दर्ज होने पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं को मताधिकार से वंचित करने के लिए फॉर्म-6 के नियमों में बदलाव किया गया। उन्होंने इसे गैरकानूनी बताते हुए युवाओं के वोटिंग अधिकारों की रक्षा की बात कही।
हमारी मांग 👇 pic.twitter.com/Zzshovnj2h
— Congress (@INCIndia) September 29, 2026
मतदाता सूची में बदलाव का पूरा डेटा सार्वजनिक किया जाए
कांग्रेस ने मतदाता सूची में बदलाव का पूरा डेटा सार्वजनिक करने, नाम हटाए जाने पर सूचना और अपील का अवसर देने, राजनीतिक दलों को समय पर डेटा उपलब्ध कराने, गंभीर विसंगतियों की स्वतंत्र जांच और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की।
पीएम मोदी को भी नैतिक आधार पर इस्तीफे देने को कहा
सीडब्ल्यूसी की बैठक में खरगे ने मुख्य चुनाव आयुक्त को तत्काल पद से हटाने की मांग करने के साथ प्रधानमंत्री से भी नैतिक आधार पर इस्तीफा देने को कहा। ये मांगें उनके राजनीतिक बयान का हिस्सा थीं।
LIVE: Special Congress Party Briefing by Shri @kcvenugopalmp & Shri @Jairam_Ramesh at AICC HQ, New Delhi https://t.co/zEQeqEvzhE
— Congress (@INCIndia) September 29, 2026
नोटबंदी के बाद अब वोटबंदी की साजिश की जा रही
खरगे ने नोटबंदी का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि अब वोटबंदी की साजिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि गरीबों, दलितों और वंचितों के लिए वोट सबसे बड़ा अधिकार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शनों की भी सराहना की।
हर योग्य नागरिक का वोट सुरक्षित रखने का संकल्प लेने की अपील
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आगामी पांच राज्यों के चुनाव में किसी भी मतदाता का अधिकार नहीं छीना जाना चाहिए। उन्होंने निष्पक्ष चुनाव, स्वतंत्र संस्थाओं और हर योग्य नागरिक का वोट सुरक्षित रखने का संकल्प लेने की अपील की।


