hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: ‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > ‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

Revoi Editor
Last updated: August 8, 2026 1:48 am
Revoi Editor
Published: August 8, 2026
Share
SHARE

तेल अवीव/नई दिल्ली, 7 अगस्त। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गुरुवार को टेलीफोन पर हुई बातचीत के अगले दिन इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उनका आभार जताया। उन्होंने ‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ कहते हुए भारत और इजराइल के बीच संबंधों को लगातार मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

नेतन्याहू बोले – मिलकर मजबूत कर रहे भारत-इजराइल संबंध

नेतन्याहू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर प्रधानमंत्री मोदी के संदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ‘धन्यवाद, मेरे दोस्त, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। हम मिलकर इजराइल और भारत के बीच संबंधों को लगातार और मजबूत बना रहे हैं।’

תודה ידידי, ראש ממשלת הודו נרנדרה מודי.

ביחד אנחנו ממשיכים לחזק את הקשר בין ישראל להודו.

🇮🇱🇮🇳 https://t.co/37m74bM34L

— Benjamin Netanyahu – בנימין נתניהו (@netanyahu) August 7, 2026

पीएम मोदी ने वार्ता के बाद साझा की थी जानकारी

इसके पूर्व गुरुवार को इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से बातचीत के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए वार्ता की जानकारी साझा की थी। उन्होंने कहा था कि इजराइली प्रधानमंत्री का फोन आया और दोनों नेताओं ने भारत-इजराइल विशेष रणनीतिक साझेदारी के विभिन्न पहलुओं में हुई प्रगति की समीक्षा की।

קיבלתי שיחת טלפון מראש ממשלת ישראל, בנימין נתניהו. סקרנו את ההתקדמות במגוון היבטים של השותפות האסטרטגית המיוחדת בין הודו לישראל, אשר ממשיכה להתחזק ולהתפתח בהתמדה.
כמו כן, החלפנו דעות בנוגע למצב הנוכחי במערב אסיה.@netanyahu

— Narendra Modi (@narendramodi) August 6, 2026

पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी हुआ विचार-विमर्श

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि भारत और इजराइल की विशेष रणनीतिक साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है और आगे बढ़ रही है। दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।

विदेश मंत्रालय ने भी दी वार्ता की जानकारी

भारतीय विदेश मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी को गुरुवार को इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू का फोन आया था। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-इजरायल विशेष रणनीतिक साझेदारी में हो रही लगातार प्रगति की समीक्षा की।

द्विपक्षीय सहयोग और मजबूत करने की प्रतिबद्धता

विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों नेताओं ने इस बात की पुष्टि की कि वे दोनों देशों के पारस्परिक हितों के लिए विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। दोनों पक्षों के बीच रणनीतिक साझेदारी के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा हुई।

पश्चिम एशिया के घटनाक्रमों पर विचार साझा किए

मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रमों पर भी अपने विचार साझा किए। दोनों नेताओं ने आगे भी आपसी संपर्क बनाए रखने पर सहमति जताई।

तीन दशकों में रणनीतिक भरोसे पर मजबूत हुए रिश्ते

पिछले तीन दशकों में भारत और इजराइल ने रणनीतिक भरोसे पर आधारित मजबूत संबंध विकसित किए हैं। रक्षा सहयोग, आतंकवाद रोधी सहयोग, खुफिया जानकारी साझा करना और कृषि नवाचार इस साझेदारी के महत्वपूर्ण स्तंभ बनकर उभरे हैं।

आर्थिक रिश्तों में अब भी बड़ी संभावनाएं

हालांकि राजनीतिक और सुरक्षा संबंधों में उल्लेखनीय विस्तार हुआ है, लेकिन दोनों देशों के आर्थिक संबंधों में उपलब्ध क्षमता के अनुरूप वृद्धि नहीं हो सकी है। भारत-इजराइल मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के लिए जारी बातचीत को दोनों देशों के आर्थिक संबंधों को नई गति देने के अवसर के रूप में देखा जा रहा है।

You Might Also Like

राजस्थान : करौली में नव संवत्सर पर निकली बाइक रैली पर पथराव, आगजनी के बाद कर्फ्यू लागू, इंटरनेट बंद
राष्ट्रपति ट्रंप बोले- ईरान प्रस्ताव पर विचार जारी, समझौते के साथ सैन्य कार्रवाई की भी चेतावनी
इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला- इस्लाम शादीशुदा मुस्लिम को लिव-इन रिलेशनशिप की इजाजत नहीं देता
पीएम मोदी ने मोरबी में की उच्चस्तरीय बैठक, बोले – हादसे की ‘विस्तृत और व्यापक’ जांच समय की मांग
ममता कुलकर्णी ने पहली बार महामंडलेश्वर विवाद पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘ये सब भगवान के हाथ में था’
TAGGED:benjamin netanyahugratitude to PM ModiIndia-Israel tiesIsraeli PMMy friend.. thank you
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

August 8, 2026

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?