hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: Stock Market : मिलेजुले कारोबार के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 149 अंक चढ़ा, निफ्टी फिसला
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > कारोबार > Stock Market : मिलेजुले कारोबार के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 149 अंक चढ़ा, निफ्टी फिसला
कारोबार

Stock Market : मिलेजुले कारोबार के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 149 अंक चढ़ा, निफ्टी फिसला

Revoi Editor
Last updated: August 4, 2026 11:53 am
Revoi Editor
Published: August 4, 2026
Share
SHARE

मुंबई, 4 जुलाई। भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत मंगलवार को मिलीजुली हुई। सुबह 9:21 पर सेंसेक्स 149 अंक या 0.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 78,788 और निफ्टी 160 अंक या 0.65 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,618 पर था। शुरुआती कारोबार में बाजार में बिकवाली का नेतृत्व रियल्टी और आईटी शेयर कर रहे थे। सूचकांकों में निफ्टी रियल्टी और निफ्टी आईटी करीब एक प्रतिशत की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स थे।

निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी फार्मा, निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी ऑटो, निफ्टी इन्फ्रा और निफ्टी पीएसई भी लाल निशान में थे। केवल निफ्टी मेटल और निफ्टी एनर्जी में ही हरे निशान में कारोबार हो रहा था। दूसरी तरफ मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी के साथ कारोबार हो रहा था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 87 अंक या 0.23 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 63,535 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 92 अंक या 0.48 प्रतिशत की तेजी के साथ 19,684 पर था।

सेंसेक्स पैक में एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, ट्रेंट, अदाणी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, बीईएल, इंडिगो, पावर ग्रिड, भारती एयरटेल, सन फार्मा, इटरनल, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एचसीएल टेक, आईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट और एमएंडएम गेनर्स थे। एचयूएल, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, टाइटन, मारुति सुजुकी और एसबीआई लूजर्स थे।

ज्यादातर एशियाई बाजारों में भी मिलाजुला कारोबार हो रहा था। शंघाई, बैंकॉक और जकार्ता हरे निशान में थे, जबकि टोक्यो, हांगकांग और सोल लाल निशान में थे। अमेरिकी शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुए थे। मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स 1.32 प्रतिशत की तेजी के साथ और टेक्नोलॉजी सूचकांक नैस्डैक 2.13 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ।

जानकारों के मुताबिक, निवेशक के नजरिए से, एक अहम ट्रेंड अर्थव्यवस्था और बाजार में दिख रही सकारात्मक प्रगति है। अर्थव्यवस्था में ग्रोथ की रफ्तार मजबूत है, जैसा कि जबरदस्त क्रेडिट ग्रोथ, ऑटो सेल्स में लगातार बढ़ोतरी और बेहतर जीएसटी कलेक्शन से पता चलता है। बाजार के नजरिए से, एक अहम सकारात्मक बात भारतीय बाजार में विदेशी निवेशकों की वापसी है।

You Might Also Like

ट्रंप के 50 प्रतिशत टैरिफ से सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स 335 अंक टूटा, निफ्टी में 114 अंक की गिरावट
भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऐतिहासिक FTA पर हस्ताक्षर, 20 अरब डॉलर का निवेश, 5000 वीजा और ड्यूटी-फ्री एक्सेस
शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 790 और निफ्टी ने 231 अंकों की भारी गिरावट के साथ शुरू किया कारोबार
एसएंडपी ने भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर किया 6.5 फीसदी
घरेलू शेयर बाजार में लगातार छठे दिन तेजी, सेंसेक्स 79,600 के करीब
TAGGED:BseBusiness newsfiiIndian EconomyinvestmentniftyNSEsensexShare marketstock market
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
Mayavati
उत्तरप्रदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

August 10, 2026

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

देश विरोधी तत्वों ने स्लोवेनिया में भारतीय दूतावास को क्षतिग्रस्त किया, भारत ने की काररवाई की मांग

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

वैश्विक अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार लगभग सपाट, सेंसेक्स 43 अंक मजबूत, निफ्टी 13 अंक चढ़ा

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?