hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: ट्रंप का दावा : ईरानी ड्रोन हमले ने होर्मुज जलडमरूमध्य से निकल रहे भारतीय जहाजों को बनाया निशाना
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > ट्रंप का दावा : ईरानी ड्रोन हमले ने होर्मुज जलडमरूमध्य से निकल रहे भारतीय जहाजों को बनाया निशाना
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

ट्रंप का दावा : ईरानी ड्रोन हमले ने होर्मुज जलडमरूमध्य से निकल रहे भारतीय जहाजों को बनाया निशाना

Revoi Editor
Last updated: June 13, 2026 1:42 am
Revoi Editor
Published: June 13, 2026
Share
SHARE

नई दिल्ली, 12 जून। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आरोप लगाया है कि ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे भारतीय जहाजों पर ड्रोन हमला किया। उन्होंने इस घटना को ‘पूरी तरह से अस्वीकार्य’ बताया और क्षेत्र में जारी तनाव के बीच तेहरान पर गलत नीयत से काम करने का आरोप लगाया।

डोनाल्ड ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट में बातचीत की लीक हुई जानकारियों को लेकर ईरान की आलोचना की और दावा किया कि देश के बयानों का ‘सच्चाई से कोई लेना-देना नहीं’ है। उन्होंने यह भी कहा कि रणनीतिक जलमार्ग से निकल रहे भारतीय जहाजों को निशाना बनाकर किए गए ड्रोन हमले को ‘पूरी तरह नाकाम’ कर दिया गया था। उन्होंने साथ ही ईरान से भी कहा कि वह जल्द से जल्द अपनी हरकतें सुधारे।

𝗗𝗼𝗻𝗮𝗹𝗱 𝗝. 𝗧𝗿𝘂𝗺𝗽 𝗧𝗿𝘂𝘁𝗵 𝗦𝗼𝗰𝗶𝗮𝗹 𝗣𝗼𝘀𝘁 – 𝟬𝟵:𝟰𝟬 𝗔𝗠 𝗘𝗦𝗧 𝟬𝟲.𝟭𝟮.𝟮𝟲

The terms that Iran leaked out to the Fake News have NOTHING to do with the terms that were agreed to, in writing. What they said, including their weak and pathetic statement on… pic.twitter.com/4fIWHG1JSd

— Commentary Donald J. Trump Posts From Truth Social (@TrumpDailyPosts) June 12, 2026

ट्रंप की ये बातें ओमान की खाड़ी में भारत से जुड़े कमर्शियल जहाजों को लेकर बढ़े समुद्री तनाव के बीच आई हैं। शुक्रवार को भारत ने अमेरिकी चार्ज डी अफेयर्स जेसन मीक्स को तलब किया और भारतीय नाविकों को ले जा रहे कमर्शियल जहाजों पर अमेरिकी नौसेना बलों के लगातार हमलों को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया।

विदेश मंत्रालय (MEA) के अनुसार, इन घटनाओं में तीन भारतीय नागरिकों की मौत हुई है और इस इलाके में आम लोगों के जहाजों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा हुई हैं। भारत ने कमर्शियल जहाजों के खिलाफ जानलेवा बल के इस्तेमाल पर अपना विरोध जताया है और आम नागरिकों की जान जाने से रोकने के लिए उपाय करने की मांग की है।

हालांकि ट्रंप ने भारतीय जहाजों पर ईरानी ड्रोन हमले का आरोप लगाया, लेकिन भारतीय अधिकारियों ने ऐसी किसी घटना की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक बयान में अमेरिकी नौसेना की काररवाई से जुड़े हमलों पर चिंता जताई गई और खाड़ी क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा और नागरिक नौवहन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर फिर से ज़ोर दिया गया।

You Might Also Like

उदयनिधि के विवादित बयान पर अमित शाह का हमला – संस्कृति और सनातन धर्म का अपमान कर रहा INDIA
विधानसभा चुनावों में भारी जीत के बाद गृह राज्य गुजरात में पीएम मोदी का भव्य रोड शो
विधायक अयोग्यता मामला : बॉम्बे हाई कोर्ट ने शिंदे गुट की याचिका पर महाराष्ट्र विस अध्यक्ष को जारी की नोटिस
Parliament Session: लोकसभा का सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, 111 प्रतिशत रही सभा की उत्पादकता
विदेश मंत्री जयशंकर की जमैका यात्रा : आपदा राहत के लिए भारत की ओर से सौंपे मोबाइल अस्पताल सिस्टम
TAGGED:Iran targeted Indian shipsIranian drone attackStrait of Hormuztargeted Indian shipsTrump claims
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
खेलदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराष्ट्रीयहिन्दी

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

August 10, 2026

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

Jharkhand Bandh : झारखंड बंद का कई जिलों में असर, सड़क पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता; छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

बिहार में फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार : खुद को बताया NSA अजित डोभाल का अंडरकवर एजेंट

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

वैश्विक अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार लगभग सपाट, सेंसेक्स 43 अंक मजबूत, निफ्टी 13 अंक चढ़ा

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?