आईपीएल-19 : कसी गेंदबाजी के बाद संजू का विस्फोटक पचासा, CSK ने DC को आठ विकेट से शिकस्त दी
नई दिल्ली, 5 मई। अरुण जेटली स्टेडियम में मंगलवार की रात गेंदबाजों की कसावट के बाद ओपनर संजू सैमसन का बल्ला फिर गरजा और उनके विस्फोटक अर्धशतक (नाबाद 87 रन, 52 गेंद, छह छक्के, सात चौके) की मदद से पांच बार के पूर्व चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL-19) के अपेक्षाकृत कम स्कोर वाले मैच में 15 गेंदों के शेष रहते दिल्ली कैपिटल्स (DC) को आठ विकेट से धोकर रख दिया।
𝗖𝗹𝗶𝗻𝗶𝗰𝗮𝗹 𝗶𝗻 𝘁𝗵𝗲 𝗖𝗮𝗽𝗶𝘁𝗮𝗹 💛
A dominant outing for @ChennaiIPL in Delhi to chase down the 🎯 with 1️⃣5️⃣ deliveries to spare 👏🔥
Scorecard ▶️ https://t.co/f1bRZthndy#TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvCSK pic.twitter.com/yL1HzbE5H5
— IndianPremierLeague (@IPL) May 5, 2026
खराब शुरुआत के बाद स्टब्स व समीर की साझेदारी से 155 तक पहुंचे मेजबान
दरअसल, अक्षर पटेल का पहले बल्लेबाजी का फैसला कारगर साबित नहीं हुआ क्योंकि नूर अहमद (2-22) सहित अन्य गेंदबाजों के सामने 11 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर सिर्फ 69 रन जुड़ सके थे। गनीमत रही कि समीर रिजवी (नाबाद 40 रन, 24 गेंद, चार छक्के) व ट्रिस्टन स्टब्स (38 रन, 31 गेंद, दो छक्के, एक चौका) ने छठे विकेट के लिए 47 गेंदों पर 65 रनों की साझेदारी की, जिससे मेजबान टीम सात विकेट पर 155 रनों तक ही पहुंच सकी।
Writing his name in all CAPITALS! ✍️
2️⃣ phenomenal unbeaten knocks, 1️⃣ sensational Sanju Samson 💛#TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvCSK | @ChennaiIPL | @IamSanjuSamson pic.twitter.com/N8cj42wJEv
— IndianPremierLeague (@IPL) May 5, 2026
सैमसन व कार्तिक के बीच अटूट 114 रनों की मैच जिताऊ भागीदारी
जवाबी काररवाई में सीएसके ने भी 45 पर दो विकेट गंवा दिए थे। लेकिन मौजूदा सत्र में पहले ही दो शतक ठोक चुके ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ संजू ने अर्धशतकीय प्रहार के बीच कार्तिक शर्मा (नाबाद 41 रन, 31 गेंद, दो छक्के, चार चौके) संग सिर्फ 66 गेंदों पर 114 रनों की मैच जिताऊ भागीदारी कर दी और मेहमानों ने 17.3 ओवरों में दो विकेट पर ही 159 रन बना लिए।
Anchored. Delivered. Conquered ⚓
A phenomenal 87* (52) secures the Player of the Match for Sanju Samson 💛
Relive his knock ▶️ https://t.co/VCX8FM2D3T#TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvCSK | @IamSanjuSamson pic.twitter.com/RQ2IJIitHs
— IndianPremierLeague (@IPL) May 5, 2026
चेन्नई की मौजूदा सत्र में दिल्ली पर लगातार दूसरी जीत
देखा जाए तो ऋतुराज गायकवाड़ की टीम की मौजूदा सत्र में दिल्ली पर श्रेष्ठता बरकरार रही। गत 11 अप्रैल को अपने मैदान पर भी उसने दिल्ली पर 23 रनों से जीत हासिल की थी। हालांकि इस परिणाम का अंक तालिका पर कोई असर नहीं पड़ा क्योंकि 10 मैचों में पांचवीं जीत के बाद 10 अंक लेकर सीएसके जहां छठे क्रम पर बरकरार है वहीं दिल्ली 10 मैचों में छठी पराजय के बाद आठ अंकों के साथ सातवें स्थान पर कायम है।
सामान्य लक्ष्य का पीछा करने उतरे सीएसके की पारी देखें तो कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (छह रन, एक चौका) चौथे ओवर में लुंगी एंगिडी (1-30) के शिकार हो गए जबकि नए बल्लेबाज उर्विल पटेल (17 रन, नौ गेंद, दो छक्के) ने पॉवरप्ले की आखिरी दो गेंदों पर एंगिडी के खिलाफ छक्के जड़कर स्कोर 44 रनों तक पहुंचाया। हालांकि उर्विल भी अगले ही ओवर में अक्षर पटेल (1-25) को विकेट दे बैठे। फिलहाल सैमसन ने राजस्थान के 20 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज कार्तिक का साथ पाने के साथ ही गियर बदला।
Young shoulders, massive impact! 💥
🎥 Another game, another crucial knock from Kartik Sharma 👏
Updates ▶️ https://t.co/f1bRZthndy#TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvCSK | @ChennaiIPL pic.twitter.com/eUFjReBPkx
— IndianPremierLeague (@IPL) May 5, 2026
संजू व कार्तिक की शतकीय साझेदारी सिर्फ 61 गेंदों पर हुई
पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ नाबाद अर्धशतक जड़ने वाले कार्तिक शर्मा भी तत्काल रंगत में आ गए। सैमसन ने कुलदीप यादव के खिलाफ लगातार दो छक्के और एक चौका लगाकर महज 31 गेंदों पर अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की और अगली गेंद पर एक रन चुराकर 32 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। दोनों की शतकीय भागीदारी सिर्फ 61 गेंदों पर आ गई। इसके बाद कार्तिक ने 18वें ओवर में नटराजन के खिलाफ लगातार गेंदों पर छक्का व चौका लगाकर टीम को जीत दिला दी।
A Sanju Samson alert that no bowler wants to see 🫣😬
🎥 @ChennaiIPL's man in form is in the groove 😎
Updates ▶️ https://t.co/f1bRZthndy#TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvCSK | @IamSanjuSamson pic.twitter.com/jM0XAnVoLA
— IndianPremierLeague (@IPL) May 5, 2026
पॉवरप्ले में दिल्ली के बल्लेबाज सिर्फ 37 रन जोड़ सके
इसके पूर्व दिल्ली को पहला झटका वामहस्त पेसर मुकेश चौधरी (1-31) ने चौथे ओवर में दिया, जब पथुम निसांका (19 रन, 15 गेंद, एक छक्का, तीन चौके) लौट गए। वहीं मौजूदा सत्र के सर्वोच्च निजी स्कोर (नाबाद 152) छठे ओवर में अकील हुसैन (1-19) को विकेट दे बैठे। पॉवरप्ले खत्म हुआ तो स्कोर बोर्ड पर सिर्फ 37 रन दर्ज थे।
𝗟𝗲𝗳𝘁-𝗮𝗿𝗺 magic 🪄
𝙍𝙞𝙜𝙝𝙩 𝙤𝙣 𝙩𝙖𝙧𝙜𝙚𝙩 😌@ChennaiIPL's southpaw-led bowling attack did the job tonight, and how! 💛 👊#TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvCSK pic.twitter.com/8e7e0y8Ogn— IndianPremierLeague (@IPL) May 5, 2026
11 ओवरों में 5 विकेट पर दिल्ली के सिर्फ 69 रन जुड़ सके थे
फिर बारी आई अफगानी वामहस्त स्पिनर नूर अहमद की, जिन्होंने लगातार ओवरों में करुण नायर (13 रन, 13 गेंद, दो चौके) व नीतीश राणा (15 रन, 13 गेंद, दो चौके) को चलता कर दिया जबकि खराब फॉर्म में चल रहे अक्षर पटेल (दो रन) 11वें ओवर की अंतिम गेंद पर गुरजपनीत सिंह (1-29) को विकेट दे बैठे (5-69)।
Standing tall and punching back! 👊
Tristan Stubbs and Sameer Rizvi with a very crucial 5️⃣0️⃣-run stand for #DC 🤝
Updates ▶️ https://t.co/f1bRZthndy#TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvCSK | @DelhiCapitals pic.twitter.com/pMdhLi6DQo
— IndianPremierLeague (@IPL) May 5, 2026
स्टब्स, समीर व आशुतोष ने अंतिम 5 ओवर में जोड़े 56 रन
फिलहाल स्टब्स और ‘इंपैक्ट प्लेयर’ की हैसियत से पर क्रीज पर आए रिजवी ने इसके बाद संभलकर बल्लेबाजी की। इस क्रम में टीम के 100 रन 16वें ओवर में पूरे हुए तो समीर ने 18वें ओवर में चौधरी के खिलाफ छक्का लगाकर 39 गेंदों पर अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की। हालांकि अगले ओवर में जैमी ओवर्टन (1-5) ने स्टब्स को आउट कर दिया। लेकिन आशुतोष शर्मा (14 रन, पांच गेंद, दो छक्के) व रिजवी ने आखिरी ओवर में अंशुल कम्बोज (0-49) पर तीन छक्के सहित 20 रन बटोरते हुए स्कोर 150 के पार पहुंचाया। इसमें आखिरी पांच ओवरों में जोड़े गए 58 रन भी शामिल थे।
बुधवार का मैच : सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स (हैदराबाद, शाम 7.30 बजे)।
