hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: आईपीएल-19 : स्टब्स व मिलर ने DC को दिलाई रोमांचक जीत, अंतिम ओवर में RCB 6 विकेट से परास्त
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > आईपीएल-19 : स्टब्स व मिलर ने DC को दिलाई रोमांचक जीत, अंतिम ओवर में RCB 6 विकेट से परास्त
खेलहिन्दी

आईपीएल-19 : स्टब्स व मिलर ने DC को दिलाई रोमांचक जीत, अंतिम ओवर में RCB 6 विकेट से परास्त

Revoi Editor
Last updated: April 19, 2026 2:14 am
Revoi Editor
Published: April 18, 2026
Share
SHARE

बेंगलुरु, 18 अप्रैल। एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शनिवार को अंतिम ओवर तक गेंद व बल्ले के बीच रोमांचक कश्मकश देखने को मिली, जिसमें ट्रिस्टन स्टब्स (नाबाद 60 रन, 47 गेंद, एक छक्का, चार चौके) व मैच फिनिशर की भूमिका में ख्यातिलब्ध डेविड मिलर (नाबाद 22 रन, 10 गेंद, दो छक्के, एक चौका) ने टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL-19) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ एक गेंद के शेष रहते दिल्ली कैपिटल्स (DC) को छह विकेट की रोमांचक जीत दिला दी।

𝗠𝗮𝗴𝗻𝗶𝗳𝗶𝗰𝗲𝗻𝘁 𝗠𝗶𝗹𝗹𝗲𝗿 🫡

David Miller stands up tall and hits them big to take @DelhiCapitals to a thrilling victory 💥👏

Scorecard ▶️ https://t.co/vfJ6SccA9T#TATAIPL | #KhelBindaas | #RCBvDC | @DavidMillerSA12 pic.twitter.com/I6FXLeOhXU

— IndianPremierLeague (@IPL) April 18, 2026

फिल साल्ट के पचासे से आरसीबी की पारी 175 रनों तक पहुंची

घरेलू समर्थकों को बीच सिक्के की उछाल गंवाने वाली आरसीबी टीम ओपनर फिल सॉल्ट के आक्रामक अर्धशतकीय प्रहार (63 रन, 38 गेंद, तीन छक्के, चार चौके) के बावजूद लुंगी एंगिडी (2-39), अक्षर पटेल (2-18) व कुलदीप यादव (2-32) सहित विपक्षी गेंदबाजों की कसावट के सामने आठ विकेट पर 175 रनों तक पहुंच सकी।

When the going gets tough, @DelhiCapitals 𝙏𝙧𝙪𝙨𝙩 𝙞𝙣 𝙎𝙩𝙪𝙗𝙗𝙨 ✅

A match-winning knock under pressure to win the Player of the Match 🏅

Relive ▶️ https://t.co/MvhRM47JtP #TATAIPL | #KhelBindaas | #RCBvDC pic.twitter.com/XnRaBDschj

— IndianPremierLeague (@IPL) April 18, 2026

राहुल व स्टब्स के अर्धशतकों के बाद मिलर ने किया निर्णायक प्रहार

जवाबी कारवाई में सीनियर पेसर भुवनेश्वर कुमार (3-26) के सामने 3-18 की खराब शुरुआत के बाद आज ही अपना 34वां जन्मदिन मनाने वाले केएल राहुल (57 रन, 34 गेंद, दो छक्के, छह चौके) ने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ स्टब्स संग मिलकर गाड़ी पटरी पर लौटाई। फिर स्टब्स को कप्तान अक्षर पटेल (26 रन, 29 गेंद, तीन चौके) का सहयोग मिला और अंत में मिलर ने निर्णायक प्रहार से कैपिटल्स को मंजिल दिला दी, जिसने 19.5 ओवरों में चार विकेट पर 179 रन बना लिए।

David Miller DOES IT IN STYLE! 👏

What a moment for him and what a victory for @DelhiCapitals 👌

Scorecard ▶️ https://t.co/vfJ6SccA9T#TATAIPL | #KhelBindaas | #RCBvDC pic.twitter.com/iaaHSqD9Ct

— IndianPremierLeague (@IPL) April 18, 2026

अंतिम ओवर में मिलर ने लगातार दो छक्कों के बाद विजयी चौका जड़ा

दरअसल, अंतिम दो ओवरों में मेहमानों को 25 रनों की दरकार थी। 19वें ओवर में रसिख सलाम पर स्टब्स व मिलर ने एक चौका सहित 10 रन लिए। अब अंतिम छह गेंदों पर 15 रन चाहिए थे। रोमारियो शेफर्ड के इस अंतिम ओवर में पहली दो गेंदों पर एक लेगबाई व एक सिंगल आया। लेकिन मिलर ने तीसरी व चौथी गेंदों को छक्के के लिए भेजा और पांचवीं गेंद पर विजयी चौका जड़ दिया।

तीसरी जीत के सहारे GT को पछाड़ कैपिटल्स चौथे स्थान पर

पिछले दो मैचों में क्रमशः गुजरात टाइटंस (GT) व चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ पराजय झेलने वाले दिल्ली कैपिटल्स (छह अंक) ने पांच मैचों में तीसरी जीत के साथ अंक तालिका में टाइटंस को पीछे छोड़ खुद को चौथे स्थान पर पहुंचा दिया है। वहीं लगातार दो जीत के बाद हार का सामना करने वाले आरसीबी (आठ अंक) की छह मैचों में यह दूसरी पराजय थी। फिलहाल वह पंजाब किंग्स (नौ अंक) व राजस्थान रॉयल्स (आठ अंक) के बीच दूसरे स्थान पर बना हुआ है।

2⃣0⃣2⃣5⃣ – 𝟵𝟯*(𝟱𝟯)
2️⃣0️⃣2️⃣6️⃣ – 𝟱𝟳(𝟯𝟰)

Another special from 𝗞𝗟𝗥 𝗶𝗻 𝗕𝗟𝗥 🤌💙

RELIVE his knock today ▶️ https://t.co/OeZ3Cfuk3N#TATAIPL | #KhelBindaas | #RCBvDC | @DelhiCapitals | @klrahul pic.twitter.com/wTTCSr4HPi

— IndianPremierLeague (@IPL) April 18, 2026

राहुल व स्टब्स के बीच 69 रनों की साझेदारी

कैपिटल्स की बल्लेबाजी देखें तो भुवनेश्वर के शुरुआती दो ओवरों में पथुम निसांका (एक रन), करुण नायर (पांच रन) व समीर रिजवी (दो रन) के लौटने के बाद राहुल ने स्टब्स के साथ 44 गेंदों पर 69 रनों की साझेदारी की। क्रुणाल पंड्या (1-24) ने 11वें ओवर में राहुल को लौटाया।

🎥 Same over, 2⃣ INCREDIBLE catches 😮

And Bhuvneshwar Kumar 𝗯𝗿𝗲𝗮𝘁𝗵𝗶𝗻𝗴 𝗳𝗶𝗿𝗲 with the new ball 🔥#RCB are PUMPED, ft. Virat Kohli 😎

Updates ▶️ https://t.co/vfJ6SccA9T#TATAIPL | #KhelBindaas | #RCBvDC | @RCBTweets pic.twitter.com/Veky1vd8DC

— IndianPremierLeague (@IPL) April 18, 2026

स्कोर कार्ड

इसके बाद स्टब्स ने कप्तान अक्षर पटेल के साथ 35 गेंदों 47 रनों की अटूट साझेदारी की। हालांकि अक्षर चोटिल होने के कारण 16वें ओवर में रिटायर हर्ट हो गए। खैर, स्टब्स संग मिलकर डेविड मिलर ने 24 गेंदों पर 45 रन तोड़ने के साथ जीत की औपचारिकता पूरी कर दी।

5️⃣0️⃣ reasons to absolutely love this knock 👏

Phil Salt keeps #RCB going with a 30-ball half-century

Updates ▶️ https://t.co/vfJ6SccA9T#TATAIPL | #KhelBindaas | #RCBvDC | @RCBTweets pic.twitter.com/sBCyiRtuNC

— IndianPremierLeague (@IPL) April 18, 2026

फिल साल्ट व विराट कोहली के बीच अर्धशतकीय भागीदारी

इसके पूर्व आरसीबी की पारी में फिल साल्ट से हटकर अन्य बल्लेबाजों को एंगिडी, पटेल व कुलदीप सहित अन्य गेंदबाजों ने  ज्यादा दूर नहीं जाने दिया। साल्ट ने पहले विकेट के लिए विराट कोहली (19 रन, 13 गेंद, तीन चौके) के साथ 31 गेंदों पर 52 रन और दूसरे विकेट के लिए देवदत्त पडिक्कल (18 रन, 13 गेंद, एक छक्का, एक चौका) के साथ 29 गेंदों पर 47 रनों की साझेदारी की। लेकिन 11वें ओवर में 105 पर उनके आउट होने के बाद टिम डेविड (26 रन, 17 गेंद, एक छक्का, तीन चौक) के अलावा अन्य कोई भी बल्लेबाज तेजी नहीं दिखा सका। आरसीबी ने आखिरी पांच ओवरों में चार विकेट खोकर सिर्फ 29 रन बनाए।

रविवार के मैच : कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स (कोलकाता, अपराह्न 3.30 बजे), पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स (न्यू चंडीगढ़, शाम 7.30 बजे)।

You Might Also Like

पीएम मोदी अमेरिकी यात्रा के दूसरे चरण में वॉशिंगटन पहुंचे, राष्ट्रपति जो बाइडेन से होगी मुलाकात
अफगानिस्तान में अचानक आई बाढ़, 33 लोगों की मौत, 27 अन्य घायल
ओवैसी ने पुलिस एनकाउंटर पर उठाया सवाल, बोले – योगी की ‘ठोक देंगे’ नीति सब जानते हैं..
Cash For Query मामला : सीबीआई ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ दर्ज की प्रारंभिक जांच
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज : टीम इंडिया इतिहास रचने से एक जीत दूर
TAGGED:CricketIPL-19IPL2026RCB Defeated in Final OverStubbs and Miller Deliver Thrilling WinThrilling Win for DC
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

August 7, 2026

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?