hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पीएम मोदी आज रात राष्ट्र को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण मुद्दे पर कर सकते हैं बात
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > पीएम मोदी आज रात राष्ट्र को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण मुद्दे पर कर सकते हैं बात
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

पीएम मोदी आज रात राष्ट्र को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण मुद्दे पर कर सकते हैं बात

Revoi Editor
Last updated: April 18, 2026 5:49 pm
Revoi Editor
Published: April 18, 2026
Share
SHARE

नई दिल्ली, 19 अप्रैल। दो तिहाई बहुमत के अभाव में महिला आरक्षण बिल से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक लोकसभा में गिरने के एक दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार रात 8.30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से जारी बयान में हालांकि इस बाबत कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है कि वह किस विषय पर देश को संबोधित करेंगे, लेकिन ऐसी अटकलें तेज हैं कि प्रधानमंत्री महिला आरक्षण के मुद्दे पर बात कर सकते हैं।

सूत्रों का कहना है कि आज ही दिन में हुई कैबिनेट बैठक के दौरान, प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर ‘दोषी’ होने और महिलाओं के लिए आरक्षण बिल का समर्थन न करके महिलाओं के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया। पीएम मोदी ने विपक्ष के इस रवैये को एक गलती बताया और चेतावनी दी है कि भविष्य में उन्हें इसकी राजनीतिक कीमत चुकानी पड़ेगी।

सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि यह मैसेज देश के हर गांव तक पहुंचाया जाना चाहिए कि विपक्ष महिलाओं के प्रति नकारात्मक सोच रखता है। उन्होंने कैबिनेट मीटिंग के वक्त यह भी कहा कि विपक्षी पार्टियां अब अपनी स्थिति को सही ठहराने की कोशिश में लगी हुई हैं।

महिला आरक्षण पर घमासान

उल्लेखनीय है कि संसद में महिला आरक्षण से जुड़ा बिल पास नहीं होने के बाद सियासी घमासान कायम है। हालांकि, पीएम मोदी के संबोधन का समय ठीक उसी समय के आसपास है, जब संविधान (131वां संशोधन) बिल निचले सदन में जरूरी दो-तिहाई बहुमत हासिल करने में नाकाम रहा।

इस बिल का मकसद संसद और राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण लागू करना, लोकसभा की सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करना और 2011 की जनगणना के आधार पर सीटों का परिसीमन करना था। बिल के पक्ष में 298 सांसदों ने वोट किया, जबकि 230 सांसदों ने इसका विरोध किया।

प्रियंका गांधी ने इस घटनाक्रम को ‘लोकतंत्र की बड़ी जीत’ और ‘भाजपा के लिए काला दिन’ बताया

इससे पहले आज कांग्रेस मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, प्रियंका गांधी ने इस घटनाक्रम को ‘लोकतंत्र की एक बड़ी जीत’ और ‘भाजपा के लिए एक काला दिन’ बताया। उन्होंने इस बात की ओर भी इशारा किया कि केंद्र में सत्ताधारी पार्टी को 2014 में सत्ता संभालने के बाद से संसद में अपनी पहली हार का सामना करना पड़ा है।

किरेने रिजिजू व रविशंकर प्रसाद का कांग्रेस पर तीखा हमला

उधर भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और लोकसभा सांसद रविशंकर प्रसाद ने भी महिला आरक्षण से जुड़े मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और कई आरोप लगाए।

You Might Also Like

देश की सभी योजनाओं में यूपी अग्रणी राज्य : मुख्यमंत्री योगी
जापान में भूकंप के लगातार झटकों से अब तक 48 की मौत, कई इमारतें ढहीं
बीकानेर में बड़ा हादसा : भारतमाला हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने 8 को रौंदा, 4 लोगों की मौत व 4 घायल
कोई भी व्यक्ति, चाहे वह कितना भी ऊंचा क्यों न हो, कानून से ऊपर नहीं हो सकता: धनखड़ की टिप्पणी पर बोले स्टालिन
प्रशांत किशोर का दावा- ‘कांग्रेस के लिए लोकसभा चुनाव में 100 का आंकड़ा पार करना बहुत मुश्किल’
TAGGED:address the nation tonightissue of women's reservationpm modiPM Modi will address the nation
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
खेलहिन्दी

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

August 7, 2026

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?