आईपीएल-19 : शीर्ष क्रम के बल्लेबाजी पराक्रम से RCB की प्रभावी जीत, मुंबई इंडियंस की लगातार तीसरी हार
मुंबई, 12 अप्रैल। पिछले मैच में रॉजस्थान रॉयल्स (RR) की किशोरवय सनसनी वैभव सूर्यवंशी के सम्मुख हतप्रभ दिखे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को रविवार की रात यहां ओपनर फिल साल्ट (78 रन, 36 गेंद, छह छक्के, छह चौके) की अगुआई में शीर्ष क्रम के बल्लेबाजी पराक्रम का फायदा मिला और गत चैम्पियनों ने टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL-19) के 20वें मैच में न सिर्फ 18 रनों की आसान जीत हासिल कर ली वरन पांच बार के पूर्व विजेता मुंबई इंडियंस (MI) को मौजूदा सत्र में लगातार तीसरी पराजय सहने पर बाध्य कर दिया।
Back to winning ways 👏
A statement victory for #RCB at the Wankhede as they defeat #MI by 1️⃣8️⃣ runs ❤️
Scorecard ▶️ https://t.co/q1MGJfD2d8#TATAIPL | #KhelBindaas | #MIvRCB | @RCBTweets pic.twitter.com/n2RaM9oZyk
— IndianPremierLeague (@IPL) April 12, 2026
फिल साल्ट के साथ पाटीदार व विराट ने भी ठोके अर्धशतक
वानखेड़े स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी की दावत पाने वाले आरसीबी ने साल्ट के अलावा कप्तान रजत पाटीदार (53 रन, 20 गेंद, पांच छक्के, चार चौके) व पूर्व कप्तान विराट कोहली (50 रन, 38 गेंद, एक छक्का, पांच चौके) के अर्धशतकीय प्रहारों से चार विकेट पर ही 240 रनों का पहाड़ सरीखा स्कोर खड़ा कर दिया। जवाब में शेर्फेन रदरफोर्ड (नाबाद 71 रन, 31 गेंद, नौ छक्के, एक चौका) की तूफानी कोशिश के बावजूद मेजबान टीम पांच विकेट पर 222 रनों तक पहुंच सकी।
The #RCB skipper is putting on a show! 🔥
🎥 3️⃣ consecutive sixes for Rajat Patidar right out of the blocks 👊
Updates ▶️ https://t.co/q1MGJfD2d8#TATAIPL | #KhelBindaas | #MIvRCB | @RCBTweets pic.twitter.com/spvz9kZVSr
— IndianPremierLeague (@IPL) April 12, 2026
सत्र के लगातार चौथे मैच में आरसीबी ने बनाया 200+ का स्कोर
दिलचस्प तो यह है कि बेंगलुरु टीम ने मौजूदा सत्र में अब तक खेले गए सभी चार मैचों में 200 से ज्यादा रनों का स्कोर बनाया है। इस क्रम में आज उसने इस सत्र का दूसरा सर्वोच्च स्कोर भी अपने नाम कर लिया। आरसीबी ने गत 11 मार्च को घरेलू मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ तीन विकेट पर ही 250 रन ठोक दिए थे, जो चालू सत्र में अब तक का सर्वोच्च स्कोर है।

तीसरी जीत से तीसरे स्थान पर उछली बेंगलुरु टीम
इस दमदार प्रदर्शन से आरसीबी की टीम चार मैचों में तीसरी जीत से छह अंक बटोर कर अंक तालिका में अब तक अपराजेय दो टीमों – राजस्थान रॉयल्स (आठ अंक) और पंजाब किंग्स (सात अंक) के पीछे तीसरे स्थान पर जा उछली है। वहीं घरेलू मैदान पर अपने पहले मैच में कोलाकाता नाइट राइडर्स को हराने के बाद मुंबई इंडियंस की यह लगातार तीसरी पराजय थी और वह चार मैचों में सिर्फ दो अंक लेकर आठवें स्थान पर है।
TATA IPL pays tribute to legendary music icon Asha Bhosale, whose timeless voice defined generations and enriched India’s cultural heritage.
Players from @mipaltan and @RCBTweets wore black armbands and observed a minute’s silence before Match 20 in her honour.
Her legacy will… pic.twitter.com/0GT8kaphGc
— IndianPremierLeague (@IPL) April 12, 2026
रोहित की मांसपेशियों में खिंचाव तो कोहली को टखने में उभरी दिक्कत
इस रोमांचक मैच में कटाकटी के माहौल का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों पारियों में कई वाइड और नो-बॉल हुईं तथा कई रिव्यू लिए गए, जिससे मुकाबला निर्धारित से लगभग पौन घंटा विलंब से खत्म हुआ। वहीं भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गजों को बल्लेबाजी के दौरान चिकित्सीय मदद भी लेनी पड़ी। इनमें मुंबई की पारी के दौरान रोहित शर्मा को जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव के चलते रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा जबकि आरसीबी की पारी के दौरान विराट कोहली ने टखने में उभरी परेशानी का इलाज कराया।
Return to form and how 👏👏
Phil Salt's carnage with the bat at the top gets him the Player of the Match Award ❤️
Relive his knock ▶️ https://t.co/FtZFuhKQ7D#TATAIPL | #KhelBindaas | #MIvRCB | @RCBTweets pic.twitter.com/d6A24Ww5A4
— IndianPremierLeague (@IPL) April 12, 2026
साल्ट व कोहली के बीच 65 गेंदों पर पर 120 रनों की तूफानी भागीदारी
फिलहाल आरसीबी की पारी देखें तो ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ साल्ट ने शुरुआत से ही तूफानी अंदाज दिखाया और कोहली संग पहले विकेट के लिए 65 गेंदों पर 120 रनों की भागीदारी कर दी। इस दौरान पॉवरप्ले में 71 रन जुड़ चुके थे। शार्दुल ठाकुर (1-32) ने 11वें ओवर में साल्ट को लौटाने के साथ भागीदारी तोड़ी तो पाटीदार ने आक्रमण की जिम्मेदारी संभाली।
4️⃣s & 6️⃣s!
The only language Phil Salt knows right now, taking on the #MI bowlers 😎
Updates ▶️ https://t.co/q1MGJfD2d8#TATAIPL | #KhelBindaas | #MIvRCB | @rcbtweets pic.twitter.com/UY2Q8kZBbK
— IndianPremierLeague (@IPL) April 12, 2026
पाटीदार ने आईपीएल में जड़ा अपना तीव्रतम अर्धशतक
पाटीदार की आक्रामकता का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है कि उन्होंने आईपीएल में अपना तीव्रतम अर्धशतक जड़ दिया, जिसके लिए उन्होंने सिर्फ 17 गेंद खेलीं, जिसमें चार चौके और पांच छक्के शामिल थे। उनकी कोहली संग 23 गेंदों पर 65 रनों की साझेदारी का अंत 15वें ओवर में हुआ, जब सत्र का दूसरा पचासा पूरा करने के तत्काल बाद कोहली को हार्दिक पंड्या (1-39) ने आउट किया।
𝐂𝐀𝐌𝐄. 𝐒𝐀𝐖. 𝐒𝐌𝐀𝐒𝐇𝐄𝐃 👊
How good was that knock from Rajat Patidar? 👏
Relive his knock ▶️ https://t.co/WqfH6F8nZB #TATAIPL | #KhelBindaas | #MIvRCB | @rrjjt_01 pic.twitter.com/txTgZId1tY
— IndianPremierLeague (@IPL) April 12, 2026
मिचेल सैंटनर (1-43) ने पाटीदार का बल्ला खामोश किया तो टिम डेविड (नाबाद 34 रन, 16 गेंद, तीन छ्क्के, दो चौके) ने जितेश शर्मा (10 रन) की मौजूदगी में तेजी दिखाते हुए दल को 240 रनों तक पहुंचा दिया। सर्वाधिक महंगे साबित हुए ट्रेंट बोल्ट (1-50) ने अंतिम ओवर में जितेश को आउट किया।
𝐒𝐩𝐞𝐜𝐢𝐚𝐥 𝐌𝐢𝐥𝐞𝐬𝐭𝐨𝐧𝐞 𝐌𝐨𝐦𝐞𝐧𝐭 💫
6⃣0⃣0⃣0⃣ runs and counting for Rohit Sharma in @mipaltan colours 💙
Will he cap it off by taking #MI over the line tonight? 🤔#TATAIPL | #KhelBindaas | #MIvRCB | @ImRo45 pic.twitter.com/qLfFRtNUcw
— IndianPremierLeague (@IPL) April 12, 2026
रोहित ने रिटायर्ड हर्ट होने के पहले रिकेल्टन संग 57 रनों की भागीदारी की
कठिन लक्ष्य का पीछा करने उतरे मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा (19 रन, 13 गेंद, एक छक्का, दो चौके) और रियान रिकेल्टन (37 रन, 22 गेंद, तीन छक्के, तीन चौके) ने 32 गेंदों पर 57 रन जोड़ लिए थे। हालांकि रोहित को इस दौरान मांसपेशियों में खिंचाव से काफी परेशानी हो रही थी, जिससे वह छठे ओवर में रिटायर्ड हर्ट हो गए।
Chasing a big total? No problem 🧊
🎥 Rohit Sharma and Ryan Rickelton go big early to ease the pressure and give #MI a flawless start. 📈
Scorecard ▶️ https://t.co/q1MGJfD2d8#TATAIPL | #KhelBindaas | #MIvRCB | @mipaltan pic.twitter.com/9HPvwkkhAR
— IndianPremierLeague (@IPL) April 12, 2026
इसके बाद सुयश शर्मा (2-47) ने अपने पहले ही ओवर में मुंबई इंडियंस को रिकेल्टन व तिलक वर्मा (एक रन) के रूप में दो बड़े झटके दे दिए। इसके साथ ही वानखेड़े स्टेडियम में सन्नाटा छा गया जबकि आरसीबी के समर्थक खुशी से झूमते हुए ‘आरसीबी’ के नारे लगा रहे थे।
विपक्षी गेंदबाजों ने सूर्या व हार्दिक को भी ज्यादा खुलने नहीं दिया
हालांकि सूर्यकुमार यादव (32 रन, 22 गेंद, पांच चौके) व कप्तान हार्दिक पंड्या (40 रन, 22 गेंद, एक छक्का, छह चौके) ने 47 रनों की साझेदारी से स्थिति संभालने की कोशिश की, लेकिन विपक्षी गेंदबाजों ने ज्यादा खुलने नहीं दिया। इसी क्रम में क्रुणाल पंड्या (1-26) ने सूर्या को मायूस किया तो हार्दिक नमन धीर (एक रन) लगातार ओवर में क्रमशः जैकब डफी (1-58) व रसिख सलाम (1-23) के शिकार हो गए (5-154)।
Fighting till the very end 🫡
Sherfane Rutherford with a fine 26-ball HALF-CENTURY 👏
Updates ▶️ https://t.co/q1MGJfD2d8#TATAIPL | #KhelBindaas | #MIvRCB | @mipaltan pic.twitter.com/0RuE55TVeb
— IndianPremierLeague (@IPL) April 12, 2026
रदरफोर्ड की सैंटनर संग 28 गेंदों पर 68 रनों की भागीदारी निरर्थक
उस वक्त मुंबई इंडियंस के सामने 27 गेंदों पर 87 रनों का लगभग असंभव लक्ष्य था। हालांकि रदरफोर्ड ने सैंटनर (नाबाद आठ रन, छह गेंद, एक चौका) को एक छोर पर खड़ा करने के साथ खुद छक्कों की झड़ी के बीच अपने भरसक पूरी कोशिश की और 28 गेंदों पर अटूट 68 रनों की भागीदारी भी की, लेकिन उनकी टीम लक्ष्य से 19 रन दूर रह गई।
सोमवार का मैच : सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स (हैदराबाद, शाम 7.30 बजे)।
