hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: आईपीएल-19 : प्रथम प्रवेशी कोनोली का तूफानी पचासा, गत उपजेता पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को दी शिकस्त
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > आईपीएल-19 : प्रथम प्रवेशी कोनोली का तूफानी पचासा, गत उपजेता पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को दी शिकस्त
खेलहिन्दी

आईपीएल-19 : प्रथम प्रवेशी कोनोली का तूफानी पचासा, गत उपजेता पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को दी शिकस्त

Revoi Editor
Last updated: April 1, 2026 1:47 am
Revoi Editor
Published: April 1, 2026
Share
SHARE

मुल्लांपुर, 31 मार्च। गेंदबाजों की कसावट के बाद टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL-19) के प्रथम प्रवेशी ऑस्ट्रेलियाई कूपर कोनोली का तूफानी पचासा (नाबाद 72 रन, 44 गेंद, पांच छक्के, पांच चौके) गत उपजेता पंजाब किंग्स (PBKS) के काम आया और मेजबानों ने मंगलवार की रात यहां रोमांचक संघर्ष में पांच गेंदों के शेष रहते गुजरात टाइटंस (GT) को तीन विकेट से शिकस्त दे दी।

The debutant seals it in style! 💪@PunjabKingsIPL clinch a thriller in New Chandigarh to get their campaign going with a win ❤️

Scorecard ▶️ https://t.co/75rCxTCOL1#TATAIPL | #KhelBindaas | #PBKSvGT pic.twitter.com/WqBQNjuvA1

— IndianPremierLeague (@IPL) March 31, 2026

चहल व विजयकुमार ने GT को 162 रनों पर रोका

महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी पर बाध्य गुजरात टाइटंस की टीम पेसर विजयकुमार विशाक (3-34) व लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (2-28) के सामने ज्यादा दूर जाने में असफल रही और कप्तान कप्तान शुभमन गिल (39 रन, 27 गेंद, छह चौके) व जोस बटलर (38 रन, 33 गेंद, दो छक्के, तीन चौके) सहित अन्य बल्लेबाजों के छिटपुट प्रयासों से छह विकेट पर 162 रनों तक पहुंच सकी।

जवाबी काररवाई में तीसरे क्रम पर उतरे 22 वर्षीय कोनोली ने खुद अंत तक विकेट पर टिके रहने के साथ आकर्षक पचासा ठोका और अन्य बल्लेबाजों से उपयोगी साझेदारियों से पंजाब किंग्स को मंजिल तक पहुंचाया, जिसने 19.1 ओवरों में सात विकेट पर 165 रन बना लिए।

A memorable start for the young Australian in the @PunjabKingsIPL colors 😍

Cooper Connolly is adjudged the Player of the Match on his #TATAIPL debut 🌟

Scorecard ▶️ https://t.co/75rCxTCOL1#KhelBindaas | #PBKSvGT pic.twitter.com/5JmVoTz6DW

— IndianPremierLeague (@IPL) March 31, 2026

चार मैचों में पहली बार बल्लेबाज बना ‘प्लेयर ऑफ द मैच’

दिलचस्प तथ्य यह है कि अब तक खेले गए चारों मैचों में घरेलू टीमों ने जीत हासिल की। हालांकि पिछली रात राजस्थान रॉयल्स ने जयपुर के बजाय अपने दूसरे घरेलू मैदान यानी गुवाहाटी में चेन्नई सुपर किंग्स को शिकस्त दी थी। वहीं शुरुआती चारों मैचों में सिक्के की उछाल जीतने के बाद लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम विजयी रही। हां, एक अंतर जरूर दिखा कि पहली बार गेंदबाज की जगह कोई बल्लेबाज (कूपर कोनोली) ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बना।

कूपर व प्रभसिमरन ने 49 गेंदों पर जोड़े 76 रन

सामान्य लक्ष्य का पीछा करने उतरे पंजाब किंग्स के लिए कोनोली व प्रभसिमरन सिह (37 रन 24 गेंद, चार छक्के, एक चौका) के साथ दूसरे विकेट के लिए 49 गेंदों पर 76 रनों की मजबूत भागीदारी की।

स्कोर कार्ड

राशिद खान ने 10वें ओवर में प्रभसिमरन को लौटाकर यह भागीदारी तोड़ी तो प्रसिद्ध कृष्णा (3-29) सहित अन्य गेंदबाजों ने कप्तान श्रेयस अय्यर (18 रन, 11 गेंद, दो छक्के) सहित चार बल्लेबाजों को त्वरित अंतराल पर चलता कर दिया (6-118)।

Leading the charge for @PunjabKingsIPL 💪

Cooper Connolly brings up his maiden #TATAIPL fifty on debut🔝#PBKS need 38 from 29 deliveries.

Updates ▶️ https://t.co/75rCxTCOL1#KhelBindaas | #PBKSvGT pic.twitter.com/PPPnlefD2N

— IndianPremierLeague (@IPL) March 31, 2026

कोनोली ने यान्सेन व बार्टलेट संग मिलकर जीत सुनिश्चित की

लेकिन कूपर ने मार्को यान्सेन (नौ रन, 10 गेंद, एक छक्का) के साथ 26 और फिर जेवियर बार्टलेट (नाबाद 11 रन, पांच गेंद, एक छक्का) संग अटूट 21 रनों की साझेदारियों से दल की जीत सुनिश्चित कर दी। उन्होंने अंतिम ओवर में वॉशिंगटन सुंदर की पहली गेंद पर विजयी चौका जड़ा।

शुभमन व बटलर ही तनिक जोर दिखा सके

इसके पूर्व शुभमन ने सुदर्शन संग मिलकर तेज शुरुआत की और तीन ओवरों में ही स्कोर 35 रनों तक पहुंचा दिया। हालांकि यान्सेन में आक्रमण में लगते ही सुदर्शन (13 रन,11 गेंद, दो चौके) से छुटकारा पा लिया।

Big wicket for @PunjabKingsIPL 💥@yuzi_chahal with the 2️⃣2️⃣2️⃣nd wicket of his #TATAIPL career ☝🏼#GT 89/2 in 11 overs

Updates ▶️ https://t.co/75rCxTCOL1#KhelBindaas | #PBKSvGT pic.twitter.com/COatldEYKs

— IndianPremierLeague (@IPL) March 31, 2026

उधर गिल व बटलर ने प्रहार जारी रखे और 46 रनों की भागीदारी से 10वें ओवर में स्कोर 83 तक पहुंचा दिया। लेकिन चहल ने गिल की लौटाया तो फिर कोई बड़ी भागीदारी विकसित नहीं हो सकी। चहल ने ही बटलर को भी आउट किया जबकि विसाक ने अन्य बल्लेबाजों को दूर नहीं जाने दिया।

बुधवार का मैच : लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (लखनऊ, शाम 7.30 बजे)।

You Might Also Like

पानीपत रिफाइनरी बना रणक्षेत्र : प्रदर्शन कर रहे मजदूरों ने सुरक्षाबलों पर किया पथराव, गाड़ियों में की तोड़फोड़
‘न्यूड होना हमेशा अश्लील नहीं होता’, केरल हाईकोर्ट ने महिला एक्टिविस्ट रेहाना फातिमा को किया रिहा
कर्नाटक में सघन चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने करीब 3,000 लोगों से किया संवाद
कर्नाटक : रेप व अश्लील सीडी मामले में  पूर्व JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा, 11 लाख रुपये का जुर्माना भी लगा
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बोले – आज के आपातकाल के हालात पहले से ज्यादा खराब हैं
TAGGED:Conolly Blazes a Rapid FiftyCricketIPL 2026IPL-19Punjab Kings Defeat GT
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
उत्तरप्रदेशराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

August 10, 2026

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

आकाश आनंद ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को कहा ‘अंकल’, कांग्रेस बोली- पहले संविधान पढ़ें

राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला : विपक्ष गृह मंत्री का कोई ‘सामान्य भाषण’ सुनने का इच्छुक नहीं

सरकारी स्कूलों की बदहाली पर अभिजीत दिपके का सवाल- 80 साल बाद भी गांवों के बच्चों को बुनियादी सुविधाएं क्यों नहीं?

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

देश विरोधी तत्वों ने स्लोवेनिया में भारतीय दूतावास को क्षतिग्रस्त किया, भारत ने की काररवाई की मांग

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?