1. Home
  2. राज्य
  3. मध्यप्रदेश
  4. मध्य प्रदेश : छिंदवाड़ा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराई बस, 10 लोगों की मौत, 30 से ज्यादा घायल
मध्य प्रदेश : छिंदवाड़ा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराई बस, 10 लोगों की मौत, 30 से ज्यादा घायल

मध्य प्रदेश : छिंदवाड़ा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराई बस, 10 लोगों की मौत, 30 से ज्यादा घायल

0
Social Share

छिंदवाड़ा, 26 मार्च। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में गुरुवार की शाम बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब नागपुर रोड पर सिमरिया के पास लहसुन से भरे ट्रक से यात्री बस टकरा गई। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी घायलों को अस्पातल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बस द्वारा ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में यह भयावह हादसा हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री मोहन यादव के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग बस से भंडारकुंड से पहुंचे थे। लौटते समय सिमरिया के पास यह हादसा हुआ। मृतको में छह पुरुष, तीन महिलाएं और एक बच्चा शामिल है।

घटनास्थल पर कलेक्टर, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विश्वनाथ जिला अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने घायलों से मुलाकात की। उन्होंने कहा सीएम मोहन यादव के कार्यक्रम में अष्टमी के दिन गांव के लोगों को लाने की क्या जरूरत थी। इसके लिए भाजपा जिम्मेदार है। उन्होंने पीड़ितों के परिजनों को 2-2 करोड़ की मुआवजा राशि देने की मांग की।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code