अदाणी पावर को मिला 558 मेगावाट के पीपीए के लिए एलओए

अहमदाबाद / चेन्नई, 24 फरवरी, 2026: भारत की सबसे बड़ी निजी बिजली उत्पादक कंपनी अदाणी पावर, जिसकी कुल उत्पादन क्षमता 18.15 गीगावाट है, ने आज बताया कि उसकी सहायक कंपनी मोक्सी पॉवर जेनरेशन लिमिटेड (एमपीजीएल) को तमिलनाडु पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (टीएनपीडीसीएल) से 558 मेगावाट (नेट) बिजली आपूर्ति के लिए पाँच साल की अवधि का लेटर ऑफ अवॉर्ड (एलओए) मिला है। मोक्सी पावर तमिलनाडु के तूतीकोरिन में 1,200 मेगावाट (2×600 मेगावाट) के बिजली संयंत्र का संचालन करती है। कंपनी ने कड़ी प्रतिस्पर्धा वाली बोली प्रक्रिया के तहत 5.910 रुपए प्रति यूनिट की दर की पेशकश कर सबसे कम बोलीदाता के रूप में यह अनुबंध हासिल किया। बिजली आपूर्ति 1 अप्रैल, 2026 से शुरू होगी।

अब संयंत्र की दोनों इकाइयों के लिए बिजली आपूर्ति समझौते हो चुके हैं, और अदाणी पावर की कुल परिचालन क्षमता का 95% से अधिक हिस्सा मध्यम से दीर्घकालिक अनुबंधों के तहत सुरक्षित है। इससे कंपनी को लंबे समय तक आय का स्पष्ट अनुमान मिलता है और अल्पकालिक बाजार उतार-चढ़ाव का जोखिम भी कम होता है। कंपनी आने वाले वर्षों में अपने सभी चालू और निर्माणाधीन संयंत्रों के लिए लगभग 100% पीपीए सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखती है।

यह बिजली आपूर्ति समझौता तमिलनाडु के उपभोक्ताओं के लिए फायदेमंद होगा, क्योंकि इससे 558 मेगावाट अतिरिक्त, भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध होगी। इससे ग्रिड की स्थिरता मजबूत होगी और घरों, कारोबारों तथा उद्योगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति में मदद मिलेगी। उम्मीद है कि प्रतिस्पर्धी दर पर बिजली सुनिश्चित होने से उपभोक्ताओं को आने वाले वर्षों में अधिक किफायती और भरोसेमंद ऊर्जा उपलब्ध हो सकेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular