1. Home
  2. हिन्दी
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. स्विट्जरलैंड : नव वर्ष के जश्न के दौरान रिसॉर्ट में ब्लास्ट, 40 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा घायल
स्विट्जरलैंड : नव वर्ष के जश्न के दौरान रिसॉर्ट में ब्लास्ट, 40 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा घायल

स्विट्जरलैंड : नव वर्ष के जश्न के दौरान रिसॉर्ट में ब्लास्ट, 40 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा घायल

0
Social Share

बर्न, 1 जनवरी। स्विट्जरलैंड के क्रांस मोंटाना शहर के ‘अल्पाइन स्की रिसॉर्ट’ में गुरुवार की रात नव वर्ष के जश्न के दौरान विस्फोट हुआ। न्यूज मीडिया ‘द मिरर’ ने स्थानीय मीडिया से हवाले से बताया कि विस्फोट में अब तक 40 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 100 से ज्यादा घायल हैं।

मध्यरात्रि बाद 1.30 बजे हुआ ब्लास्ट, मृतकों में कई देशों के नागरिक

स्विट्जरलैंड पुलिस ने गुरुवार को स्थानीय समयानुसार पूर्वाह्न 10 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि विस्फोट रिसॉर्ट के कॉन्स्टेलेशन बार में मध्यरात्रि बाद 1.30 बजे हुआ। हालांकि पुलिस ने मरने वालों की संख्या नहीं बताई, लेकिन कहा कि कई दर्जन लोगों की मौत की आशंका है, जिनमें कई देशों के नागरिक शामिल हैं।

फिलहाल क्रांस-मोंटाना शहर को नो फ्लाई जोन घोषित कर दिया गया है। पुलिस और इमरजेंसी टीमें मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू में जुटी हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार अस्पताल झुलसे हुए मरीजों से भर गए हैं। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल इंटरलाकेन से 100 किमी दूर है क्रांस मोंटाना

हादसे वाली जगह क्रांस मोंटाना एडवेंचर गेम्स के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध पर्यटक स्थल इंटरलाकेन से करीब 100 किलोमीटर की दूरी पर है। वहां पैराग्लाइडिंग, स्कीइंग और ट्रेकिंग के लिए दुनियाभर के लोग पहुंचते हैं। थून और ब्रिएंज झील के बीच बसे इंटरलाकेन से आल्प्स माउंटेन रेंज के आइगर, मोंक और जुंगफ्राउ पर्वतों तक आसानी से पहुंचा जा सकता है।

आतिशबाजी की वजह से ब्लास्ट की आशंका

स्विस न्यूज आउटलेट ब्लिक के मुताबिक यह धमाका और उसके बाद लगी आग शायद एक कॉन्सर्ट के दौरान आतिशबाजी की वजह से हुई हो सकती है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। विस्फोट वाली जगह और आसपास का इलाका सील कर दिया गया है।

बचाव अभियान में हेलीकॉफ्टर भी लगाए गए

स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हर 10 मिनट में रेस्क्यू हेलीकॉप्टर उड़ते नजर आए। स्विस मीडिया के अनुसार सभी उपलब्ध रेस्क्यू हेलीकॉप्टर मदद के काम में लगाए गए हैं। इटली ने भी एक हेलिकॉप्टर भेजा है।

स्विट्जरलैंड का सबसे महंगा इलाका क्रांस-मोंटाना

बताया जाता है कि क्रांस-मोंटाना स्विट्जरलैंड के आल्प्स पर्वत क्षेत्र में स्थित एक लग्जरी स्की रिसॉर्ट है। यह जगह स्विस राजधानी बर्न से करीब दो घंटे की दूरी पर है और यहां हर वर्ष बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं, म

लगबग 15,000 की आबादी वाला यह शहर देश के सबसे खास और महंगे इलाकों में गिना जाता है और सालभर मिलने वाली धूप के लिए मशहूर है। इसकी वजह यह है कि यह रोन घाटी में दक्षिण की ओर ढलान वाले पठार पर स्थित है। क्रांस-मोंटाना से मैटरहॉर्न पहाड़ दिखाई देता है, जिसे स्विट्जरलैंड की सबसे मशहूर पहचान माना जाता है। इसके अलावा यहां से मोंट ब्लांक जैसी अन्य ऊंची चोटियों के भी शानदार नजारे मिलते हैं।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code