hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: राष्ट्रपति पुतिन ने अमेरिका की ‘दोहरी नीति’ पर उठाए सवाल, पीएम मोदी की तारीफ़ करते हुए कहा— भारत भाग्यशाली है
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > राष्ट्रपति पुतिन ने अमेरिका की ‘दोहरी नीति’ पर उठाए सवाल, पीएम मोदी की तारीफ़ करते हुए कहा— भारत भाग्यशाली है
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

राष्ट्रपति पुतिन ने अमेरिका की ‘दोहरी नीति’ पर उठाए सवाल, पीएम मोदी की तारीफ़ करते हुए कहा— भारत भाग्यशाली है

Revoi Editor
Last updated: December 5, 2025 9:51 am
Revoi Editor
Published: December 5, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 5 दिसंबर। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत दौरे के पहले एक भारतीय चैनल को दिए इंटरव्यू में अमेरिका की रूस को लेकर अपनाई गई ‘दोहरी नीति’ पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका खुद रूस से यूरेनियम खरीदता है, जबकि भारत पर रूस से तेल आयात कम करने का दबाव डालता है। पुतिन ने स्पष्ट कहा कि अगर अमेरिका को रूस से ईंधन खरीदने का अधिकार है, तो भारत को भी वही अधिकार मिलने चाहिए।

पुतिन गुरुवार शाम नई दिल्ली पहुंचे, जहाँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयरपोर्ट पर पहुंचकर उनका स्वागत किया। यह उनकी चार साल में पहली भारत यात्रा है। इसी बीच अमेरिका ने भारतीय आयात पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ़ लगा दिया है, जिससे रूस से तेल खरीदना भारत के लिए और कठिन हो गया है। ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर 2025 में भारत का रूस से तेल आयात 30 फ़ीसदी तक घटा है। इंटरव्यू में पुतिन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी खुलकर तारीफ़ की।

उन्होंने मोदी को “बहुत भरोसेमंद और समझदार नेता” बताया और कहा कि “भारत भाग्यशाली है कि उसे मोदी जैसा नेता मिला है, जो देश के लिए जीते और सांस लेते हैं।” पुतिन ने यह भी कहा कि रूस भारत के साथ ऊर्जा, रक्षा, आर्थिक और उच्च-तकनीकी क्षेत्रों में साझेदारी को और मज़बूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

दूसरी ओर, ट्रंप प्रशासन लगातार आरोप लगाता रहा है कि भारत रूस से तेल खरीदकर यूक्रेन युद्ध में पुतिन की मदद कर रहा है। हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि नरेंद्र मोदी ने उनसे रूस से तेल खरीदना बंद करने का आश्वासन दिया है, हालांकि भारत ने इस दावे पर कहा था कि वह भारतीय उपभोक्ताओं के हितों को प्राथमिकता देता है।

इस बीच, अमेरिका के प्रतिबंधों में फंसी रूसी कंपनियों पर सख़्ती बढ़ने के कारण भारत ने उनसे खरीद घटा दी है और अब आयात केवल उन कंपनियों से हो रहा है जो प्रतिबंध सूची में शामिल नहीं हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक भारत का यह कदम अमेरिका की अपेक्षाओं के अनुरूप माना जा रहा है।

You Might Also Like

राहत : केंद्र सरकार ने पैन-आधार लिंकिंग की डेडलाइन पांचवीं बार बढ़ाई, अब 30 जून तक मिली छूट
प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति से बातचीत में उठाया था बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों का मुद्दा : विदेश मंत्रालय
मायावती ने राजस्थान में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की, बोलीं – दलितों की सुरक्षा में कांग्रेस सरकार पूरी तरह विफल
भारत में कोरोना संकट : फिर बढ़ी नए संक्रमितों की संख्या, 37 लाख से ज्यादा लोग इलाजरत
भारत में कोरोना संकट : नए संक्रमितों की संख्या 215 दिनों में सबसे कम
TAGGED:dual policypm modiRussian PresidentVladimir Putin
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

August 7, 2026

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?