hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: बांग्लादेश : प्रतिद्वंद्वी बीएनपी गुटों के बीच हिंसक झड़प, 100 से अधिक लोग घायल
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > बांग्लादेश : प्रतिद्वंद्वी बीएनपी गुटों के बीच हिंसक झड़प, 100 से अधिक लोग घायल
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

बांग्लादेश : प्रतिद्वंद्वी बीएनपी गुटों के बीच हिंसक झड़प, 100 से अधिक लोग घायल

Revoi Editor
Last updated: November 30, 2025 9:58 am
Revoi Editor
Published: November 30, 2025
Share
SHARE

ढाका, 30 नवंबर। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के भीतर बढ़ते आंतरिक संघर्ष में फरीदपुर जिले के साल्था उपजिला में प्रभुत्व स्थापित करने की कोशिश में बड़ा बवाल हो गया। दो प्रतिद्वंद्वी समूहों के बीच संघर्ष की एक श्रृंखला में शनिवार को 100 से अधिक लोग घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी।

स्थानीय लोगों के हवाले से बांग्लादेश के प्रमुख समाचार पत्र, द बिजनेस स्टैंडर्ड ने बताया कि फरीदपुर की गट्टी यूनियन में बीएनपी नेता जाहिद मटुब्बोर और नुरू मटुब्बोर के समर्थकों के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद हाल के हफ्तों में बढ़ गया है, जिसके परिणामस्वरूप कई बार झड़पें हुई हैं। रिपोर्टों से पता चलता है कि शनिवार को तनाव फिर से बढ़ गया जब दोनों पक्षों के समर्थक ढाल, भाले और बांस की लाठियों जैसे स्थानीय हथियारों से लैस होकर हिंसक झड़प में शामिल हो गए।

घटना की पुष्टि करते हुए साल्था पुलिस स्टेशन के प्रभारी (जांच) के एम मारुफ हसन रसेल ने कहा कि लंबी मशक्कत के बाद सुबह लगभग 11:45 बजे स्थिति पर काबू पा लिया गया। व्यवस्था बनाए रखने और आगे की अशांति को रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। गट्टी यूनियन के बलिया बाजार इलाके में तीन जगहों पर झड़पें हुईं, जिसमें स्थानीय लोगों ने बताया कि कम से कम 20 गांवों के हजारों लोग शामिल थे। इस क्रम में लगभग 20 घरों में तोड़फोड़ की गई और एक पशुशाला में लूटपाट की गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से, द बिजनेस स्टैंडर्ड ने बताया कि हिंसा की वजह से युद्धक्षेत्र में बदले इस इलाके से महिलाओं और बच्चों को सुरक्षा की तलाश में भागना पड़ा।अस्पताल सूत्रों ने कथित तौर पर पुष्टि की है कि 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 50 गंभीर हालत में फरीदपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस महीने की शुरुआत में बांग्लादेश के कई जिलों में पार्टी उम्मीदवारों और टिकट से वंचित लोगों के बीच हिंसक झड़पों में एक बीएनपी पार्टी सदस्य की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए।

You Might Also Like

दिल्ली हाई कोर्ट की टिप्पणी – सुनियोजित साजिश का हिस्सा थी दिल्ली हिंसा
पीएम मोदी ने की पोप फ्रांसिस के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
हांगकांग ओपन बैडमिंटन : लक्ष्य सेन ने तीसरी सीड चोउ को बाहर किया, सात्विक-चिराग की जोड़ी भी फाइनल में
स्टेट बैंक और स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक पर 2.95 करोड़ का जुर्माना, जानें वजह
टोक्यो पैरालंपिक के पदक विजेता सम्मानित, खेल मंत्री बोले – एथलीटों ने खेल के प्रति दृष्टिकोण बदल दिया
TAGGED:bangladeshBNPBNP factionsclashesThe Business Standard
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राज्यउत्तरप्रदेशराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

August 8, 2026

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?