hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा पर एसिड अटैक, लक्ष्मीबाई कॉलेज के पास हमले में पीड़िता के दोनों हाथ जले
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > राज्य > दिल्ली > दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा पर एसिड अटैक, लक्ष्मीबाई कॉलेज के पास हमले में पीड़िता के दोनों हाथ जले
अपराधदिल्लीराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा पर एसिड अटैक, लक्ष्मीबाई कॉलेज के पास हमले में पीड़िता के दोनों हाथ जले

Revoi Editor
Last updated: October 26, 2025 8:19 pm
Revoi Editor
Published: October 26, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर। नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के लक्ष्मीबाई कॉलेज के पास दिल्ली विश्वविद्यालय की द्वितीय वर्ष की एक छात्रा पर रविवार को एसिड अटैक की घटना सामने आई है। पुलिस के अनुसार कुछ अराजक तत्वों ने कॉलेज से कुछ दूरी पर यह हमला किया, जब छात्रा अपने कॉलेज में जा रही थी। हमले में पीड़िता अपना चेहरा बचाने में तो सफल रही, लेकिन इस दौरान उसके दोनों हाथ जल गए। पुलिस ने बयान के आधार पर केस दर्ज कर काररवाई शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अराजक तत्वों ने पूर्वाह्न करीब 10 बजे इस वारदात को अंजाम दिया। हमले के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने छात्रा को राहत पहुंचाने की कोशिश की और उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल ने बताया कि पीड़िता के हाथों में चोटें आई हैं, जिसका इलाज किया गया है।

पीड़िता के परिचित ने अपने साथियों संग मिलकर किया हमला

वहीं दिल्ली पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मुकुंदपुर की रहने वाली 20 वर्षीया छात्रा पर एसिड अटैक की सूचना मिली थी। पीड़िता ने बताया कि वह सेकेंड ईयर (नॉन-कॉलेज) की स्टूडेंट है और अपनी क्लास के लिए अशोर विहार स्थित लक्ष्मी बाई कॉलेज जा रही थी। जब वह कॉलेज की तरफ जा रही थी, तो मुकुंदपुर का ही निवासी उसकी जान-पहचान वाला जितेंद्र अपने साथियों ईशान व अरमान के साथ एक मोटरसाइकिल पर आया।

आरोप है कि ईशान ने अरमान को एक बोतल दी, जिसने छात्रा पर एसिड फेंक दिया। पीड़िता ने अपना चेहरा बचाने की कोशिश की, लेकिन उसके दोनों हाथ जल गए। वहीं आरोपित मौके से फरार हो गए। पीड़िता के अनुसार जितेंद्र उसका पीछा करता था और करीब एक माह पहले उन दोनों के बीच तीखी बहस हुई थी। क्राइम टीम और FSL टीम ने क्राइम सीन का मुआयना किया। पीड़िता के बयान और चोटों की प्रकृति के आधार पर BNS की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस की कई टीमें घटना स्थल और आसपास के इलाके में जांच में जुटी हैं। CCTV फुटेज और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा, पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमले के पीछे किसी तरह का पुराना विवाद तो नहीं था।

You Might Also Like

टी20 क्रिकेट विश्व कप में 20 टीमों की भागीदारी पर विचार कर रही आईसीसी
उत्तर प्रदेश : औरैया में सेंगर नदी में नहाने गए 6 छात्र डूबे, दो भाइयों समेत तीन की मौत
मूडीज ने 2025 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान घटाकर किया 6.3 प्रतिशत
‘आतंकवाद का केंद्र’ पाकिस्तान जब तक अपने में सुधार नहीं लाता सिंधु जल संधि स्थगित रहेगी : भारत
सैम मानिक शाह क्रूज तैयार : गंगा की लहरों पर 5 सितम्बर से काशी से चुनार तक का शाही सफर
TAGGED:Acid attack on DU studentattack near Laxmibai CollegeDelhi Universityvictim's both hands burnt
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

August 8, 2026

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

देश विरोधी तत्वों ने स्लोवेनिया में भारतीय दूतावास को क्षतिग्रस्त किया, भारत ने की काररवाई की मांग

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?