hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 313 अंक चढ़ा, निफ्टी 25300 के पार
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 313 अंक चढ़ा, निफ्टी 25300 के पार
कारोबारराष्ट्रीयहिन्दी

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 313 अंक चढ़ा, निफ्टी 25300 के पार

Revoi Editor
Last updated: September 17, 2025 7:03 pm
Revoi Editor
Published: September 17, 2025
Share
SHARE

मुंबई, 17 सितम्बर। भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर सकारात्मक बातचीत से निवेशकों ने लगातार दूसरे दिन उत्साह दिखाया और आईटी, बैंक व वाहन शेयरों में लिवाली से घरेलू शेयर बाजार बुधवार को भी अच्छी तेजी के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स जहां 313 अंकों के लाभ में रहा वहीं एनएसई निफ्टी 91 अंकों की मजबूती से 25,300 के पार चला गया।

82,693.71 अंक पर बंद

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 313.02 अंक यानी 0.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82,693.71 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 361.26 अंक यानी 0.43 प्रतिशत बढ़कर 82,741.95 अंक पर पहुंच गया था। सेंसेक्स से संबद्ध कम्पनियों में 20 के शेयर लाभ में रहे जबकि 10 में गिरावट रही।

निफ्टी में 91.15 अंकों की मजबूती

उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक निफ्टी 91.15 अंक यानी 0.36 प्रतिशत चढ़कर 25,330.25 अंक पर रहा। निफ्टी से संबद्ध कम्पनियों में 32 के शेयर मजबूती के साथ बंद हुए जबकि 18 नुकसान में रहे। छोटी कम्पनियों से जुड़ा बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक 0.51 प्रतिशत मजबूत हुआ जबकि मझोली कम्पनियों से संबंधित मिडकैप सूचकांक 0.19 प्रतिशत चढ़ा।

सेंसेक्स की कम्पनियों में भारतीय स्टेट बैंक, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, कोटक महिंद्रा बैंक, मारुति, ट्रेंट और अल्ट्राटेक सीमेंट प्रमुख रूप से लाभ में रहीं। वहीं नुकसान में रहने वाले शेयरों में बजाज फिनसर्व, टाइटन, आईटीसी और टाटा स्टील शामिल हैं।

एफआईआई ने 308.32 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को लिवाल रहे और उन्होंने 308.32 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वहीं वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.58 प्रतिशत टूटकर 68.07 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

You Might Also Like

डब्ल्यूटीसी फाइनल : न्यूजीलैंड टीम घोषित, ओपनर डेवन कॉन्वे व वामहस्त स्पिनर एजाज पटेल शामिल
आईटीबीपी की कर्तव्यपरायणता प्रेरणा का स्रोत : लोकसभा स्पीकर
RSS की पहली प्रतिक्रिया : राम मंदिर चढ़ावा चोरी से रामभक्त आहत, दोषियों को कठोर दंड मिलना चाहिए
अमेरिका के तीन अर्थशास्त्रियों को वर्ष 2021 के लिए अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार
ईरानी डॉक्टरों का बड़ा खुलासा : प्रदर्शनकारी महिलाओं की सुंदरता नष्ट करने के लिए चेहरे पर गोली मार रही पुलिस
TAGGED:BseniftyNifty crosses 25300NSEsensexSensex rises 313 pointsstock market rises for the second consecutive day
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
मध्यप्रदेशदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

August 10, 2026

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

आकाश आनंद ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को कहा ‘अंकल’, कांग्रेस बोली- पहले संविधान पढ़ें

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Jharkhand Bandh : झारखंड बंद का कई जिलों में असर, सड़क पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता; छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध

UP OTS Scheme 2026: यूपी के 762 नगरीय निकायों में संपत्ति कर पर लागू होगी OTS योजना, 15 अगस्त से मिलेगा लाभ

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

बिहार में फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार : खुद को बताया NSA अजित डोभाल का अंडरकवर एजेंट

Share Market Today: कमजोर शुरुआत के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 250 अंक टूटा; निफ्टी 24,550 के नीचे

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?