hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: संयुक्त राष्ट्र: भारत ने गाजा में जारी मानवीय संकट पर जताई चिंता, कहा- संघर्षविराम जरूरी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > संयुक्त राष्ट्र: भारत ने गाजा में जारी मानवीय संकट पर जताई चिंता, कहा- संघर्षविराम जरूरी
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

संयुक्त राष्ट्र: भारत ने गाजा में जारी मानवीय संकट पर जताई चिंता, कहा- संघर्षविराम जरूरी

Revoi Editor
Last updated: July 24, 2025 11:03 am
Revoi Editor
Published: July 24, 2025
Share
SHARE

संयुक्त राष्ट्र, 24 जुलाई। भारत ने गाजा में जारी मानवीय संकट पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वहां संघर्षविराम जरूरी है और यह भी स्पष्ट किया कि ‘‘बीच-बीच में संघर्षविराम’’ क्षेत्र की जनता के सामने मौजूद चुनौतियों को दूर करने के लिए ‘‘पर्याप्त नहीं’’ हैं। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बुधवार को हुई एक चर्चा में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वतनेनी हरीश ने कहा, ‘‘आज की बैठक गाजा में जारी मानवीय संकट की पृष्ठभूमि में हो रही है।’’

हरीश ने ‘फलस्तीन समेत पश्चिम एशिया में स्थिति’ पर एक बहस में भाग लेते हुए कहा, ‘‘बीच-बीच में संघर्षविराम, लोगों के सामने आ रही मानवीय चुनौतियों से निपटने के लिए पर्याप्त नहीं है। ये लोग हर रोज भोजन और ईंधन की कमी, अपर्याप्त चिकित्सा सेवाओं और शिक्षा के अभाव से जूझ रहे है।’’ उन्होंने इस संबंध में भारत के रुख को दोहराते हुए कहा कि वर्तमान मानवीय पीड़ा को और बढ़ने नहीं दिया जाना चाहिए।

हरीश ने कहा, ‘‘शांति का कोई विकल्प नहीं है। संघर्षविराम तुरंत लागू किया जाना चाहिए। सभी बंधकों को रिहा किया जाना चाहिए। इन लक्ष्यों को प्राप्त करने का एकमात्र व्यावहारिक रास्ता संवाद और कूटनीति है। इसके अलावा कोई उपाय या समाधान नहीं है।’’ उन्होंने यह भी उम्मीद जतायी कि इजराइल-फलस्तीन संघर्ष पर आगामी संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन द्वी-राष्ट्र समाधान की दिशा में ‘‘ठोस कदम’’ उठाने का मार्ग प्रशस्त करेगा।

सऊदी अरब और फ्रांस की सह-अध्यक्षता में यह उच्च-स्तरीय सम्मेलन 17-20 जून तक आयोजित होने वाला था, लेकिन क्षेत्र में बढ़ते तनाव के कारण इसे स्थगित कर दिया गया। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने कहा कि ‘‘गाजा और वेस्ट बैंक में हम जो भी भयानक घटनाएं देख रहे हैं’’, उन्हें देखते हुए द्वी-राष्ट्र समाधान पर गौर करना आवश्यक है।

You Might Also Like

भारत ने UAE के बराकाह परमाणु संयंत्र पर हमले को लेकर चिंता जताई, संयम और कूटनीति की अपील की
गुजरात हाई कोर्ट की राज्य सरकार को फटकार, कहा – मोरबी पुल हादसे में मृतकों के परिजनों को कम मुआवजा दिया गया
मोदी सरकार का फैसला : उपभोक्ता मामलों के पैनल में शामिल मध्यस्थों को 3000 से 5000 रुपये तक दिए जाएंगे
झारखंड : पूर्व सीएम चंपई सोरेन जमशेदपुर के हॉस्पिटल में भर्ती, ब्लड शुगर लेबल कम होने से बिगड़ी तबीयत
सुप्रीम कोर्ट ने मोहन डेलकर की कथित सुसाइड मामले से संबंधित याचिका की खारिज, जानें क्या कहा…
TAGGED:ceasefire necessaryexpressed concernGazahumanitarian crisisindiaUnited nations
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

August 8, 2026

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?