hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: AAP को समर्थन देगी सपा, भड़के संदीप दीक्षित, कहा- ये पार्टियां नहीं चाहतीं कि कांग्रेस मजबूत हो
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > AAP को समर्थन देगी सपा, भड़के संदीप दीक्षित, कहा- ये पार्टियां नहीं चाहतीं कि कांग्रेस मजबूत हो
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

AAP को समर्थन देगी सपा, भड़के संदीप दीक्षित, कहा- ये पार्टियां नहीं चाहतीं कि कांग्रेस मजबूत हो

Revoi Editor
Last updated: January 11, 2025 10:13 am
Revoi Editor
Published: January 11, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 11 जनवरी। दिल्ली विधानसभा चुनाव के तारीखों का एलान हो चुकी है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बीते दिनों इसकी घोषणा की। दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी को चुनाव के रिजल्ट जारी किए जाएंगे। इस बीच एक तरफ जहां भाजपा और आम आदमी पार्टी आमने-सामने आ चुकी हैं।

Contents
क्या बोले संदीप दीक्षितदिल्ली में पूर्वांचलियों पर छिड़ी जंग

वहीं दूसरी तरफ इंडी गठबंधन के दलों के बीच भी विवाद देखने को मिल रहा है। बीते दिनों पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी को समर्थन देने की बात कही थी। इससे कांग्रेस खासा तौर पर नाराज दिख रही है। दिल्ली चुनाव में समाजवादी पार्टी द्वारा आम आदमी पार्टी को समर्थन दिए जाने पर नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने बयान दिया है।

क्या बोले संदीप दीक्षित

संदीप दीक्षित ने कहा, “इन पार्टियों का दिल्ली में कोई खास अस्तित्व नहीं है। ये पार्टियां नहीं चाहतीं कि कांग्रेस उनके राज्यों में मजबूत हो, जब से उन्हें लगने लगा है कि कांग्रेस दिल्ली में अच्छा प्रदर्शन कर रही है, तभी से उन्हें अचानक गठबंधन की याद आ गई है। 5 महीने पहले जब (AAP नेता) गोपाल राय ने कहा था कि कोई गठबंधन नहीं होगा, तब उन्होंने कुछ नहीं कहा। बता दें कि नई दिल्ली विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के मुखिया व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खुद चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं इस सीट से कांग्रेस पार्टी के संदीप दीक्षित चुनावी मैदान में हैं। बता दें कि अरविंद केजरीवाल द्वारा संदीप दीक्षित को भाजपा का मोहरा बताया जा चुका है।

दिल्ली में पूर्वांचलियों पर छिड़ी जंग

बता दें कि दिल्ली में चुनाव की तारीख की घोषणा होने के साथ ही, भाजपा और आम आदमी पार्टी ने कमर कस ली है। वहीं कांग्रेस पार्टी का भी दावा है कि इस बार कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन दिल्ली में बेहतर होगा और जनता कांग्रेस पार्टी को वोट करेगी। दिल्ली में इस बीच पूर्वांचल के वोटरों के नाम पर भी घमासान छिड़ा हुआ है। बीते दिनों आप नेता संजय सिंह ने बताया कि भाजपा द्वारा पूर्वांचल के लोगों को वोट कटवाया जा रहा है। वहीं भाजपा द्वारा शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया। भाजपा समर्थकों का आरोप है कि अरविंद केजरीवाल ने पूर्वांचल के लोगों का अपमान किया है।

You Might Also Like

भारत में ब्लू इकोनॉमी मिशन का नया बेंचमार्क बना अदाणी पोर्ट
इजराइल ने हिजबुल्लाह को दी चेतावनी – यदि उकसाया तो तुरंत हमला करने के लिए तैयार हैं
कोटा में कोचिंग संस्थानों को नीट, जेईई अभ्यर्थियों के नियमित टेस्ट पर रोक लगाने का निर्देश
गोधरा कांड का जिक्र कर बोले अमित शाह- मोदी ने SIT के सामने पेश होने में ड्रामा नहीं किया
संसद सत्र: भाजपा सांसद के आरोपों पर लोकसभा में कांग्रेस का हंगामा, कार्यवाही बाधित
TAGGED:Delhi Assembly Electionselection commissionerIndi alliancerajiv kumarSandeep Dixitsp
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
खेलराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

August 8, 2026

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?