विश्व शतरंज : भारतीय चैलेंजर गुकेश ने छठी बाजी में लिरेन को काले मोहरों से बराबरी पर रोका

सिंगापुर,1 दिसम्बर। भारतीय चैलेंजर डी. गुकेश और मौजूदा चैम्पियन चीन के डिंग लिरेन के बीच रविवार को यहां खेली गई विश्व शतरंज चैंपियनशिप की छठी बाजी बराबरी पर छूटी।

भारतीय ग्रैंड मास्टर गुकेश ने 46 चालों के बाद लिरेन को बराबरी के लिए मजबूर किया। दोनों खिलाड़ियों के बीच लगातार तीसरा मुकाबला बराबरी पर छूटने के बाद स्कोर 3-3 हो गया। उन्हें चैम्पियनशिप जीतने के लिए और 4.5 अंक चाहिए।

वस्तुतः इस मैच का यह चौथा ड्रॉ मुकाबला था। 32 वर्षीय लिरेन ने पहली बाजी अपने नाम की थी जबकि 18 वर्षीय गुकेश तीसरी बाजी को जीतने में सफल रहे थे। इससे पहले दूसरा, चौथा और पांचवां मुकाबला भी ड्रॉ पर छूटा था। एक दिन के विश्राम के बाद दोनों खिलाड़ी अब तीन दिसम्बर को सातवीं बाजी की बिसात बिछाएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular