1. Home
  2. हिन्दी
  3. राजनीति
  4. पंजाब के सीएम भगवंत मान अस्पताल में भर्ती, अकाली दल का दावा – लिवर ट्रांसप्लांट की जरूरत, AAP ने दी सफाई
पंजाब के सीएम भगवंत मान अस्पताल में भर्ती, अकाली दल का दावा – लिवर ट्रांसप्लांट की जरूरत, AAP ने दी सफाई

पंजाब के सीएम भगवंत मान अस्पताल में भर्ती, अकाली दल का दावा – लिवर ट्रांसप्लांट की जरूरत, AAP ने दी सफाई

0
Social Share

चंडीगढ़, 26 सितम्बर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को गुरुवार की शाम मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुख्यमंत्री कार्यालय और सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को रूटीन हेल्थ चेकअप के लिए फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है और डॉक्टर के अनुसार उनकी तबीयत ठीक है।

SAD नेता मजीठिया का सवाल – मेडिकल बुलेटिन क्यों नहीं जारी की गई

फिलहाल मान के अस्पताल में भर्ती होते ही राजनीति भी शुरू हो गई। इस क्रम में शिरोमणि अकाली दल (SAD) बिक्रम सिंह मजीठिया ने दावा कर दिया कि सीएम को लीवर की एक गंभीर बीमारी है और उनके लिवट ट्रांसप्लांट की तत्काल जरूरत है। मजीठिया ने सवाल उठाया कि मुख्यमंत्री को भर्ती कराने की जानकारी जनता को क्यों नहीं दी गई और मेडिकल बुलेटिन भी जारी नहीं किया गया।

दरअसल बिक्रम सिंह मजीठिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दावा किया, ‘जानकारी के अनुसार सीएम लिवर सिरोसिस से पीड़ित हैं, जैसा कि मैंने पहले बताया थ। उन्हें लिवर ट्रांसप्लांट की तुरंत जरूरत है। फोर्टिस अस्पताल, मोहाली को सीएम के स्वास्थ्य के संबंध में मेडिकल बुलेटिन जारी करना चाहिए।’

बिक्रम मजीठिया ने कहा, ‘सीएम भगवंत मान को कल रात फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें भर्ती क्यों किया गया है? सरकार की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है। वह संवैधानिक पद पर हैं, यह सीमावर्ती राज्य है और आप लोगों को जानकारी नहीं दे रहे हैं।”

मजीठिया ने आगे कहा, ऐसा लगातार हो रहा है, कुछ दिन पहले उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुझे लगता है कि स्थिति गंभीर और चिंताजनक है। AAP ने कहा कि यह एक रूटीन चेकअप है। यह कोई रूटीन चेकअप नहीं है क्योंकि रूटीन चेकअप में 24 घंटे नहीं लगते। असली वजह को दबाया जा रहा है।’

बहुत ज्यादा शराब पीने के कारण लिवर खराब!

अकाली नेता ने दावा किया, ‘मैं उनके अच्छे होने की कामना करता हूं, लेकिन दुर्भाग्य से मामला बहुत ज्यादा शराब पीने का है और इसके कारण उनका लिवर खराब हो गया है। वह लिवर सिरोसिस से पीड़ित हैं और डॉक्टरों ने उन्हें शराब न पीने को कहा है। वह 2-3 बार बेहोश हो चुके हैं और अब उन्हें फोर्टिस में भर्ती कराया गया है। पंजाब के DGP, मुख्य सचिव, स्वास्थ्य मंत्री और फोर्टिस अस्पताल को लोगों को सच्चाई बतानी चाहिए। आप उसी रास्ते पर जा रहे हैं, जो तमिलनाडु में हुआ, इसलिए इससे बचने के लिए हर चीज पारदर्शी रखें। मामला गंभीर है।’

जांच के जरिए सीएम के स्वास्थ्य की स्थिति का जायजा लिया जा रहा

वहीं आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री की तबीयत को लेकर एक बयान जारी कर कहा कि पंजाब के सीएम भगवंत मान को रूटीन चेकअप के लिए फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अलग-अलग टेस्ट के जरिए सीएम के स्वास्थ्य की स्थिति का जायजा लिया जा रहा है।

फेफड़ों की एक आर्टरी में सूजन के लक्षण

AAP ने कहा, ‘डॉक्टरों का कहना है कि मुख्यमंत्री अभी बिल्कुल ठीक हैं और उन्हें कोई खास परेशानी नहीं हो रही है। डॉक्टरों ने अपनी जांच में पाया है कि उनके फेफड़ों की एक आर्टरी में सूजन के लक्षण हैं, जो हृदय पर दबाव बना रहा है, जिसके कारण ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव होने लगता है, अभी इस पर कुछ और टेस्ट किए जाने बाकी हैं और कुछ बल्ड टेस्ट हो चुके हैं, जिनकी रिपोर्ट आनी बाकी है।’

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code