hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ को मिला सेंसर सर्टिफिकेट, फिल्म से कई सीन काटने होंगे और डिस्क्लेमर भी जरूरी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > बॉलीवुड > कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ को मिला सेंसर सर्टिफिकेट, फिल्म से कई सीन काटने होंगे और डिस्क्लेमर भी जरूरी
बॉलीवुडराष्ट्रीयहिन्दी

कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ को मिला सेंसर सर्टिफिकेट, फिल्म से कई सीन काटने होंगे और डिस्क्लेमर भी जरूरी

Revoi Editor
Last updated: September 8, 2024 10:57 pm
Revoi Editor
Published: September 8, 2024
Share
SHARE

मुंबई, 8 सितम्बर। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) यानी सेंसर बोर्ड ने भाजपा सांसद व बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ को सेंसर सर्टिफिकेट दे दिया है, जिसके बाद इस फिल्म के जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज होने की संभावना बलवती हो गई है। हालांकि सेंसर बोर्ड ने फिल्म निर्माताओं के सामने कुछ शर्तें भी रखी हैं। मसलन, फिल्म में से कुछ सीन काटने होंगे और डिस्क्लेमर देना होगा, जिसके बाद फिल्म रिलीज की जा सकती है।

फिल्म को मिला UA सर्टिफिकेट

सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि सेंसर बोर्ड से ‘इमरजेंसी’ को UA सर्टिफिकेट मिला है। लेकिन इसपर अंतिम मुहर तभी लगेगी, जब फिल्म मेकर्स कुछ सीन कट कर देंगे और डिस्क्लेमर दे देंगे। फिल्म में जो भी हिस्टॉरिकल इवेंट्स को दिखाया गया है, उसमें डिस्क्लेमर लगाने के लिए कहा गया है।

हालांकि, अब तक फिल्म की रिलीज को लेकर कोई अपडेट नहीं है। फिल्म थिएटर्स में कब आएगी, यह भी नहीं बताया गया है। सिर्फ सर्टिफिकेट मिला है, जिसका इंतजार फिल्म मेकर्स काफी समय से कर रहे थे। पहले ‘इमरजेंसी’ छह सितम्बर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसर सर्टिफिकेट नहीं मिलने के कारण रिलीज डेट टालनी पड़ी।

फिल्म निर्माताओं ने खटखटाया था हाई कोर्ट का दरवाजा

गौरतलब है कि फिल्म को जब सेंसर बोर्ड की ओर से सर्टिफिकेट नहीं मिला तो फिल्म निर्माताओं ने बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। कोर्ट ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) को आदेश दिया था कि वह 18 सितम्बर तक ‘इमरजेंसी’ के सर्टिफिकेट पर फैसला ले। इसके बाद 19 सितम्बर को कोर्ट इस याचिका पर सुनवाई करेगा। अब सेंसर बोर्ड ने फैसला ले लिया है और फिल्म को UA सर्टिफिकेट भी दे दिया है। लेकिन हाई कोर्ट में 19 सितम्बर को याचिका पर सुनवाई होगी। उसके बाद ही आगे की तस्वीर साफ होगी।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल का ऐलान, हिमाचल के आपदा पीडितों की करेंगे मदद
एनडीए में शामिल ओम प्रकाश राजभर पर शिवपाल यादव ने कसा तंज – ‘बाजा बजाते-बजाते खुद ही बैंड बन गए’
जन्मतिथि में बदलाव के लिए AADHAR अब मान्य दस्तावेज नहीं, EPFO ने अपनी लिस्ट से किया बाहर
चारधाम यात्रा:15 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण
मप्र : काले हिरण के शिकारियों संग मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी शहीद, सीएम शिवराज ने बुलाई बड़ी बैठक
TAGGED:-film emergencyCBFC laid down some conditionsKangana RanautRanaut's 'Emergency' gets censor certificate
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
खेलराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

August 8, 2026

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?