1. Home
  2. हिंदी
  3. खेल
  4. पीएम मोदी ने पेरिस ओलम्पिक में देश के लिए पहला पदक जीतने पर मनु भाकर को दी बधाई, बोले – ‘अविश्वसनीय उपलब्धि…’
पीएम मोदी ने पेरिस ओलम्पिक में देश के लिए पहला पदक जीतने पर मनु भाकर को दी बधाई, बोले – ‘अविश्वसनीय उपलब्धि…’

पीएम मोदी ने पेरिस ओलम्पिक में देश के लिए पहला पदक जीतने पर मनु भाकर को दी बधाई, बोले – ‘अविश्वसनीय उपलब्धि…’

0
Social Share

नई दिल्ली, 28 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलम्पिक खेलों में देश के लिए पहला पदक जीतने पर महिला निशानेबाज मनु भाकर की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी है।  हरियाणा की 22 वर्षीया शूटर मनु ने रविवार को 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग में कांस्य पदक जीता और निशानेबाजी में भारत की पहली महिला ओलम्पिक पदक विजेता बनीं।

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘एक ऐतिहासिक पदक! शाबाश, मनु भाकर, पेरिस ओलम्पिक 2024 में भारत का पहला पदक जीतने के लिए! कांस्य के लिए बधाई। यह सफलता और भी खास है क्योंकि वह भारत के लिए निशानेबाजी में पदक जीतने वाली पहली महिला बन गई हैं। एक अविश्वसनीय उपलब्धि!’

उल्लेखनीय है कि मनु भाकर ने पेरिस खेलों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर ओलम्पिक में निशानेबाजी पदक के लिए भारत का 12 वर्षों का इंतजार खत्म कर दिया। वह पोडियम पर पहुंचने वाली देश की पहली निशानेबाज बन गईं।

दक्षिण कोरिया की रजत पदक विजेता कोरियाई येजी किम से केवल 0.1 अंक पीछे तीसरे स्थान पर रहीं, जबकि किम की साथी शूटर ओह येजिन ने नए ओलम्पिक रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले, मनु क्वालीफिकेशन राउंड में तीसरा स्थान हासिल करने के साथ 2004 में सुमा शिरुर के बाद 20 वर्षों में किसी व्यक्तिगत स्पर्धा में ओलम्पिक शूटिंग फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं थीं। इसके अलावा मनु ओलम्पिक में 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल के लिए भी क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code