hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: रक्षा मंत्री का कार्यभार संभालने के बाद राजनाथ सिंह बोले – ‘हम एक मजबूत आत्मनिर्भर भारत बनाना चाहते हैं’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > रक्षा मंत्री का कार्यभार संभालने के बाद राजनाथ सिंह बोले – ‘हम एक मजबूत आत्मनिर्भर भारत बनाना चाहते हैं’
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

रक्षा मंत्री का कार्यभार संभालने के बाद राजनाथ सिंह बोले – ‘हम एक मजबूत आत्मनिर्भर भारत बनाना चाहते हैं’

Revoi Editor
Last updated: June 13, 2024 9:06 pm
Revoi Editor
Published: June 13, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली, 13 जून। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें फिर रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी दी है। उनकी प्राथमिकताएं पहले की तरह ही रहेंगी। देश की सुरक्षा पर उनका पूरा ध्यान रहेगा और वह एक मजबूत आत्मनिर्भर भारत बनाना चाहते हैं। लखनऊ लोकसभा सीट से लगातार दूसरी बार जीत हासिल करने वाले राजनाथ ने आज रक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभालने के बाद ये बातें कहीं।

राजनाथ सिंह ने मीडिया से कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर मुझे रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी दी है। हमारी प्राथमिकताएं पहले की तरह ही रहेंगी। देश की सुरक्षा पर पूरा ध्यान रहेगा। हम एक मजबूत आत्मनिर्भर भारत बनाना चाहते हैं।’

हथियार-सुरक्षा उपकरण का निर्यात आंकड़ा 50,000 करोड़ तक ले जाना लक्ष्य

रक्षा मंत्री ने कहा, ‘रक्षा विनिर्माण में हम आत्म निर्भर होना चाहते हैं। हम 21,000 करोड़ से ज्यादा हथियार-सुरक्षा उपकरण का निर्यात कर चुके हैं। हमारा लक्ष्य अगले पांच साल में इस आंकड़े को 50,000 करोड़ तक ले जाना है। हमें अपनी तीनों सेनाओं थल सेना, जल सेना और वायु सेना पर गर्व है।’

राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर भी एक पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रेरक नेतृत्व में रक्षा मंत्रालय घरेलू रक्षा विनिर्माण को और मजबूत करेगा और निर्यात को अभूतपूर्व ऊंचाई पर पहुंचाएगा।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद राजनाथ सिंह से रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने भी मुलाकात की। झारखंड के रांची से सांसद संजय सेठ ने बुधवार को ही रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री का पदभार संभाल लिया था। संजय सेठ 2019 में पहली बार रांची से सांसद बने थे और वह सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी स्थायी समिति के सदस्य रहे हैं।

You Might Also Like

आईपीएल-18 : गुजरात टाइटंस के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने भी दर्ज की छठी जीत, लखनऊ में LSG को 8 विकेट से दी शिकस्त
WTC फाइनल से पहले ही टीम इंडिया टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंची, ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थन पर खिसका
गुजरात पुलिस का दावा – दिवाली पर वडोदरा में हुआ दंगा पूर्व नियोजित था
मॉनसून सत्र : राज्यसभा से भी ओबीसी आरक्षण बिल पारित, सम्पूर्ण विपक्ष ने किया समर्थन
चित्र भारती फिल्म फेस्टिवल के 5वें संस्करण का पोस्टर लॉन्च
TAGGED:defence ministerRAJNATH SINGHstrong self-reliant India
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

August 7, 2026

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?