hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: शेयर बाजार ने NDA के अनुकूल ‘एग्जिट पोल’ का मनाया जश्न, सेंसेक्स और निफ्टी नए शिखर पर बंद
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > शेयर बाजार ने NDA के अनुकूल ‘एग्जिट पोल’ का मनाया जश्न, सेंसेक्स और निफ्टी नए शिखर पर बंद
कारोबारराष्ट्रीयहिन्दी

शेयर बाजार ने NDA के अनुकूल ‘एग्जिट पोल’ का मनाया जश्न, सेंसेक्स और निफ्टी नए शिखर पर बंद

Revoi Editor
Last updated: June 3, 2024 7:30 pm
Revoi Editor
Published: June 3, 2024
Share
SHARE

मुंबई, 3 जून। लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम तो मंगलवार को सामने आएगा। लेकिन देशभर के टीवी चैनलों ने सातवें व अंतिम चरण के मतदान के बाद शनिवार की शाम सत्तारूढ़ भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के अनुकूल जो ‘एग्जिट पोल’ जारी किए, उसका जश्न आज ही घरेलू शेयर बाजार मनाता दिखा। इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है कि दोनों संवेदी सूचकांक – सेंसेक्स (Sensex) व निफ्टी (Nifty) इतिहास रचने में सफल रहे और अब तक के अपने उच्चतम स्तर पर बंद हुए।

दोनों ही सूचकांकों में फरवरी, 2021 के बाद दिनभर की सबसे बड़ी तेजी

शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के पहले दिन चौतरफा लिवाली का नतीजा यह हुआ कि बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स जहां 2,500 से अधिक अंकों की छलांग लगाकर अपने अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 733 अंकों की बढ़ोतरी के साथ नए शिखर पर बंद हुआ। दोनों ही सूचकांकों में तीन वर्षों से ज्यादा समय (फरवरी, 2021) बाद एक दिन की सबसे बड़ी तेजी दिखी।

सेंसेक्स में 2,507.47 अंक की वृद्धि, रिकॉर्ड 76,468.78 अंक पर बंद

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 2,507.47 अंक यानी 3.39 प्रतिशत उछलकर रिकॉर्ड 76,468.78 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सूचकांक एक समय 2,777.58 अंक चढ़कर रिकॉर्ड 76,738.89 अंक तक चला गया था जबकि इसने 75,687.43 का निचला स्तर देखा। सेंसेक्स से संबद्ध 30 में 27 कम्पनियों के शेयर हरे निशान में बंद हुई जबकि सिर्फ तीन में गिरावट दिखी।

733 अंकों की उछाल से निफ्टी सर्वोच्च स्तर 23,263.90 अंक पर बंद

उधर एनएसई का निफ्टी भी 733.20 अंक यानी 3.25 प्रतिशत उछलकर अब तक के सर्वोच्च स्तर 23,263.90 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 808 अंक यानी 3.58 प्रतिशत चढ़कर रिकॉर्ड 23,338.70 अंक पर पहुंच गया था। निफ्टी ने कारोबार के दौरान 23,062.30 का निचला स्तर भी देखा। निफ्टी से जुड़ी 50 कम्पनियों में 36 के शेयर बढ़कर बंद हुए जबकि 14 के शेयर लाल निशान में बंद हुए।

अडानी समूह की कम्पनियों के शेयरों में जोरदार बढ़त जारी

शेयर बाजार में तेजी के साथ अडानी समूह की कम्पनियों के शेयरों में सोमवार को जोरदार बढ़त जारी रही। अडाणी पावर करीब 16 प्रतिशत चढ़ा। अडानी समूह के अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और भारतीय स्टेट बैंक जैसे प्रमुख शेयरों में जोरदार बढ़त से दोनों मानक सूचकांक रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए। क्षेत्रवार देखा जाए तो सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, बिजली कम्पनियों, तेल, ऊर्जा, पूंजीगत वस्तुओं और रियल्टी कम्पनियों के शेयर आठ प्रतिशत तक चढ़े।

इन प्रमुख कम्पनियों के शेयरों ने दोनों मानक सूचकांकों को दी नई ऊंचाई

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से एनटीपीसी, भारतीय स्टेट बैंक और पावरग्रिड नौ प्रतिशत से अधिक उछले। लार्सन एंड टुब्रो, एक्सिस बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और टाटा स्टील प्रमुख रूप से लाभ में रहे। दूसरी तरफ सन फार्मा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एशियन पेंट्स, नेस्ले और इंफोसिस के शेयर नुकसान में रहे।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 1,613.24 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे। वहीं वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81.26 डॉलर प्रति बैरल रहा।

You Might Also Like

पीएम मोदी ने प्रमुख स्वामी महाराज शताब्दी महोत्सव का किया उद्घाटन, कहा – इससे भावी पीढ़ियों को मिलेगी प्रेरणा
सर हेडली ने की विराट की तारीफ, बोले – आक्रामकता के बीच उन्हें खेलते देखना मजेदार अनुभव
लोक गायिका शारदा सिन्हा की सेहत में नहीं हो रहा सुधार, पीएम मोदी ने बेटे से बात कर ली हेल्थ अपडेट
अमेरिका : टेक्सास में कार दुर्घटना, तेलुगु NRI परिवार के छह लोगों की मौत, आंध्र के विधायक पी वेंकट सतीश कुमार के रिश्तेदार थे मृतक
पुणे जमीन सौदे में फंसी पार्थ पवार से जुड़ी कम्पनी, अमादेया इंटरप्राइजेज को भेजी गई 21 करोड़ की नोटिस
TAGGED:BseNDA-friendly exit pollniftyNSEsensexSensex-Nifty close at new peakStock market celebrates exit poll
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

August 8, 2026

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?