Homeहिन्दीचुनावरामलला का दर्शन करने अयोध्या पहुंचीं स्मृति ईरानी, अमेठी में सोमवार को...

रामलला का दर्शन करने अयोध्या पहुंचीं स्मृति ईरानी, अमेठी में सोमवार को दाखिल करेंगी नामांकन

अयोध्या, 28 अप्रैल। उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी नामांकन से एक दिन पहले भागवान राम की नगरी अयोध्या पहुंचीं। उन्होंने आज भगवान राम और हनुमागढ़ी में दर्शन पूजन किया। ऐसा माना जा रहा है कि वह धार्मिक यात्राओं के जरिए अपनी राजनीति साधने की कोशिश कर रही है।

स्मृति ईरानी सोमवार (29 अप्रैल) को अमेठी लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करेंगी। अमेठी में नामांकन की आखिरी तारीख तीन मई है। वहीं इस सीट पर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार का एलान अब तक नहीं किया है। हालांकि कांग्रेस पार्टी पहले ही कह चुकी है कि अमेठी सीट पर गांधी परिवार को सदस्य ही लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ेगा।

गौरतलब है कि अमेठी लोकसभा सीट गांधी परिवार की परंपरागत सीट रही है। 1980 से इस सीट पर कांग्रेस पार्टी का कब्जा रहा है। 1890 में संजय गांधी पहली बार यहां से सांसद चुने गए थे। उनकी मौत के बाद उपचुनाव में राजीव गांधी ने जीत हासिल की। राजीव 1981 से लेकर 1991 तक यहां से सांसद रहे। उनके निधन के बाद कांग्रेस के सतीश शर्मा 1991 से लेकर 1998 तक सांसद रहे। 1998 में भाजपा के संजय सिंह ने सतीश शर्मा को चुनाव में शिकस्त दी।

लेकिन 1999 में राजीव गांधी की पत्नी सोनिया गांधी ने संजय सिंह को चुनाव में हराया और 1999-2004 तक अमेठी की सांसद बनी रहीं। इसके बाद 2004 से 2014 तक तीन बार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी के सांसद बने, हालांकि 2019 के आम चुनाव में स्मृति ईरानी राहुल गांधी को हरा कर भगवा पताका फहराया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments