hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: आईपीएल-17 : शशांक-आशुतोष ने लूटी महफिल, लेकिन पंजाब किंग्स की SRH के हाथों 2 रन की संकीर्ण पराजय
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > आईपीएल-17 : शशांक-आशुतोष ने लूटी महफिल, लेकिन पंजाब किंग्स की SRH के हाथों 2 रन की संकीर्ण पराजय
खेलहिन्दी

आईपीएल-17 : शशांक-आशुतोष ने लूटी महफिल, लेकिन पंजाब किंग्स की SRH के हाथों 2 रन की संकीर्ण पराजय

Revoi Editor
Last updated: April 10, 2024 3:01 am
Revoi Editor
Published: April 10, 2024
Share
SHARE

मोहाली, 9 अप्रैल। पांच दिन पूर्व शशांक सिंह की अगुआई में आशुतोष शर्मा सहित अन्य बल्लेबाजों की तूफानी पारियों से पंजाब किंग्स ने अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस के जबड़े से जीत छीन ली थी और आज घरेलू मैदान पर भी कमोबेश वैसी ही स्थिति बन चुकी थी, जब शशांक (नाबाद 46 रन, 25 गेंद, एक छक्का, छह चौके) व आशुतोष (नाबाद 33 रन, 15 गेंद, दो छक्के, तीन चौके) विस्फोटक अंदाज दिखाते हुए क्रीज पर मौजूद थे। लेकिन दोनों घरेलू दर्शकों की महफिल लूटने के बावजूद अपनी टीम को लक्ष्य नहीं दिला सके और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL-17) का यह पैसा वसूल मैच दो रन के संकीर्ण अंतर से जीत लिया।

Superb knock, Amazing catch, Crucial bowling! 👌 👌

Nitish Kumar Reddy made his presence felt today and wins the Player of the Match Award 👏 👏

Scorecard ▶ https://t.co/JP3mpkETgx #TATAIPL | #PBKSvSRH | @SunRisers pic.twitter.com/QBpsw9vM69

— IndianPremierLeague (@IPL) April 9, 2024

नितीश के तूफानी अर्धशतक से हैदराबाद का मजबूत स्कोर

मुल्लांपुर दाखा स्थित महाराजा यादविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी पर बाध्य एसआरएच ने नितीश कुमार रेड्डी के तूफानी अर्धशतक (64 रन, 37 गेंद, पांच छक्के, चार चौके) की मदद से नौ विकेट पर 282 रनों की मजबूत स्कोर खड़ा किया था। जवाब में शशांक व आशुतोष की बेखौफ भागीदारी के बावजूद पंजाब किंग्स की टीम छह विकेट पर 280 रनों तक पहुंचकर मायूस हो गई।

A Fantastic Finish 🔥

Plenty happened in this nail-biter of a finish where the two teams battled till the end🤜🤛

Relive 📽️ some of the drama from the final over ft. Jaydev Unadkat, Ashutosh Sharma & Shashank Singh 👌

Watch the match LIVE on @starsportsindia and @JioCinema… pic.twitter.com/NohAD2fdnI

— IndianPremierLeague (@IPL) April 9, 2024

अंतिम ओवर में 29 रनों के लक्ष्य के सापेक्ष पंजाब ने बनाए 26 रन

मुकाबले के रोमांच का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है कि जयदेव उनादकट (1-49) अंतिम ओवर लेकर आए तो पंजाब किंग्स को 29 रनों की दरकार थी। उनादकट का यह ओवर तीन वाइड सहित नौ गेंदों तक खिंचा। इस दौरान आशुतोष ने दो छक्के जड़े तो उनके दो कैच भी छूटे और अंतिम गेंद पर शशांक ने भी हवाई छक्का ठोक दिया। लेकिन कुल 26 रन ही बन पाए और जयदेव के साथ उनकी टीम एसआरएच ने भी दो रन की जीत से राहत की सांस ली।

Drops. Wides. Sixes. 😲

What an eventful final over. And what a finish! 😍@SunRisers survive Shashank-Ashutosh blitz to win a nail-biter against @PunjabKingsIPL 👏👏

Scorecard ▶ https://t.co/JP3mpkElqZ #TATAIPL | #PBKSvSRH pic.twitter.com/ipJCcfADNA

— IndianPremierLeague (@IPL) April 9, 2024

शशांक व आशुतोष के बीच सिर्फ 27 गेंदों पर 66 रनों की अटूट साझेदारी

शशांक व आशुतोष के बीच सिर्फ 27 गेंदों पर 66 रनों की अटूट भागीदारी के पहले पंजाब किंग्स ने 16वें ओवर में 114 रनों पर छह विकेट गंवा दिए थे। इस दौरान सैम करन (29 रन, 22 गेंद, दो छक्के, दो चौके), सिकंदर रजा (28 रन, 22 गेंद, दो छक्के, दो चौके), जितेश शर्मा (19 रन,11 गेंद, एक छक्का, एक चौका) व कप्तान शिखर धवन (14 रन, 16 गेंद, दो चौके) ने अंशदान किया था जबकि जॉनी बेयरस्टो (0) व प्रभसिमरन सिंह (4) सस्ते में चलते बने थे। भुवनेश्वर कुमार ने 32 रन देकर दो विकेट लिए।

स्कोर कार्ड

इसके पूर्व सनराइजर्स की पारी को भी ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ नितीश का ही सहारा मिला अन्यथा युवा पेसर अर्शदीप सिंह (4-29), सैम करन (2-41) व हर्षल पटेल (2-30) ने अन्य बल्लेबाजों को ज्यादा दूर तक नहीं जाने दिया। 14वें ओवर तक 100 पर पांच बल्लेबाज लौट चुके थे, जिनमें ट्रेविस हेड (21 रन, 15 गेंद, चार चौके), अभिषेक शर्मा (16 रन, 11 गेंद, एक छक्का, एक चौका), एडेन मार्करम (0), राहुल त्रिपाठी (11) व हेनरिक क्लासेन (9) सरीखे बड़े नाम शामिल थे।

A special counter attacking innings from Nitish Kumar Reddy 🙌

He is leading #SRH's fightback with some glorious shots 👌

Watch the match LIVE on @JioCinema and @StarSportsIndia💻📱#TATAIPL | #PBKSvSRH | @SunRisers pic.twitter.com/6SFysFcqKz

— IndianPremierLeague (@IPL) April 9, 2024

नितीश ने अब्दुल समद संग की 50 रनों की भागीदारी

हालांकि नितीश ने मोर्चा संभाला और आईपीएल में अपने पहले अर्धशतक के बीच अब्दुल समद (25 रन, 12 गेंद, पांच चौके) संग 50 रनों की साझेदारी से मामला संभाला। बाद में शहबाज अहमद (नाबाद 14 रन सात गेंद, एक छक्का, एक चौका) ने पुछल्लों संग मिलकर स्कोर 180 के पार पहुंचाया।

तीसरी जीत के साथ एसआरएच पांचवें स्थान पर

फिलहाल, पांच मैचों में तीसरी जीत के साथ एसआरएच अब छह अंक लेकर तालिका में केकेआर, एलएसजी और सीएसके (छह-छह अंक) के बाद पांचवें स्थान पर जा पहुंचा है वहीं पंजाब किंग्स पांच मैचों में तीसरी हार के बाद चार अंकों के साथ छठे स्थान पर है। लीग में अब तक अपराजेय राजस्थान रॉयल्स चार मैचों में आठ अंक लेकर शीर्ष पर है।

आज का मैच : राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस (जयपुर, शाम 7.30 बजे)।

You Might Also Like

ED ने TMC के 440 करोड़ रुपये के बैंक डिपॉजिट फ्रीज किए, फंड के कथित दुरुपयोग पर PMLA के तहत काररवाई
रेल यात्रियों को राहत : उत्तर रेलवे और छह जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू करेगी
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में गोलीबारी, चार लोगों की मौत, कई घायल
उत्तर प्रदेश : सेवानिवृत्त आईएएस और सीएम योगी के सलाहकार अवनीश अवस्थी को फिर मिला सेवा विस्तार
विदेशी कोष के प्रवाह और बैंक शेयरों में खरीदारी के बीच शुरुआती कारोबार में बाजार में तेजी
TAGGED:CricketIPL-17narrow win for SRHPunjab Kings lost by 2 runsShashank-Ashutosh looted the show
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
शिक्षादेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराष्ट्रीयहिन्दी

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

August 8, 2026

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?