hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: शरद पवार को तगड़ा झटका, चुनाव आयोग ने अजित पवार गुट को माना असली NCP
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > शरद पवार को तगड़ा झटका, चुनाव आयोग ने अजित पवार गुट को माना असली NCP
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

शरद पवार को तगड़ा झटका, चुनाव आयोग ने अजित पवार गुट को माना असली NCP

Revoi Editor
Last updated: February 6, 2024 8:42 pm
Revoi Editor
Published: February 6, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली/मुंबई, 6 फरवरी। मराठा छत्रप शरद पवार को  भारत निर्वाचन आयोग से मंगलवार को तगड़ा झटका लगा, जब ECI ने अजित पवार गुट को ही असली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) मान लिया। आयोग के इस फैसले का यह अर्थ हुआ कि एनसीपी का नाम और चुनाव चिह्न ‘घडी’ अजित पवार गुट के पास ही रहेगा।

निर्वाचन आयोग ने शरद पवार गुट से पार्टी के लिए तीन नाम मांगे

निर्वाचन आयोग ने इसके साथ ही शरद पवार गुट से पार्टी के लिए तीन नाम मांगे हैं। उन्हें ये तीन नाम बुधवार अपराह्न चार बजे तक देने हैं। शरद पवार गुट को सात फरवरी को नया नाम और चुनाव चिह्न मिलेगा। आयोग ने राज्यसभा चुनावों के मद्देनजर शरद पवार को अपने नए राजनीतिक दल का नाम रखने के लिए विशेष छूट दी है।

6 माह से ज्यादा समय तक चली 10 से अधिक सुनवाई के बाद आया फैसला

उल्लेखनीय है कि चुनाव आयोग ने छह माह से अधिक समय तक चली 10 से अधिक सुनवाई के बाद NCP विवाद का निबटारा किया और अजित पवार के नेतृत्व वाले गुट के पक्ष में फैसला सुनाया है। पिछले वर्ष दो जुलाई को शरद पवार से बगावत कर अजित पवार अपने आठ समर्थक विधायकों के साथ महाराष्ट्र की शिंदे सरकार ​में ​​​​​शामिल हो गए थे और खुद उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उस वक्त अजित पवार ने दावा किया था कि उनके पास 40 विधायकों का समर्थन है, जिसके चलते पार्टी के नाम और सिंबल पर उनका अधिकार है।

अजित पवार ने पिछले वर्ष 30 जून को चुनाव आयोग में याचिका दायर कर एनसीपी पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न पर दावा किया था। दूसरी तरफ शरद पवार ने पार्टी छोड़कर जाने वाले नौ मंत्रियों समेत 31 विधायकों को अयोग्य घोषित करने की मांग की थी। हालांकि, अजित पवार ने 40 विधायकों के समर्थन के बाद खुद को पार्टी का अध्यक्ष घोषित कर दिया था।

You Might Also Like

ED का कोर्ट में नया दावा – केजरीवाल ने आतिशी और सौरभ भारद्वाज का लिया नाम
देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को भारत रत्न, जानिए आज का इतिहास
यूपी के आगरा में भीषण हादसा: 2 मोटरसाइकिलों में हुई जोरदार भिड़ंत, पांच लोगों की मौत
द्रमुक सांसद सेंथिलकुमार का विवादित बयान, संसद में बोले – भाजपा सिर्फ केवल ‘गोमूत्र’ वाले राज्यों में चुनाव जीतती है
Sakshi Murder Case: साहिल के मोबाइल की कॉल डिटेल और चैट से खुलेगा राज, पूछताछ में लगे अहम सुराग
TAGGED:Ajit Pawar group as real NCPBig blow to Sharad PawarECI recognizes Ajit Pawar groupELECTION COMMISSION
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
महाराष्ट्रrevoinewsमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

August 7, 2026

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?