Homeहिन्दीराष्ट्रीयसीबीएसई ने जारी की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट, 15...

सीबीएसई ने जारी की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट, 15 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

नई दिल्ली, 12 दिसम्बर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने मंगलवार को 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा डेटशीट जारी कर दी। आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in या cbse.gov.in पर कक्षा 10 और 12 बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए डेट शीट या टाइम टेबल देख सकते हैं। सीबीएसई कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से 13 मार्च तक तथा कक्षा 12 की 15 फरवरी से दो अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी।

सीबीएसई के अनुसार इन परीक्षाओं में उद्यमिता से लेकर पूंजी बाजार संचालन तक के विषय होंगे। शेड्यूल में बायोटेक्नोलॉजी, डांस फॉर्म, हिन्दी, अंग्रेजी और अन्य कई विषय शामिल हैं। सभी परीक्षाएं पूर्वाह्न 10.30 बजे से अपराह्न 1.30 बजे तक एक पाली में होंगी।

शीतकालीन क्षेत्रों में स्थित स्कूलों को छोड़कर भारतीय और विदेशों में सभी संबद्ध स्कूलों के लिए सीबीएसई व्यावहारिक परीक्षाएं एक जनवरी, 2024 से शुरू होंगी। शीतकालीन क्षेत्रों में स्थित स्कूलों की प्रैक्टिकल परीक्षा 14 नवम्बर को शुरू हुई थी और 14 दिसम्बर, 2023 को समाप्त होगी।

कक्षा 10 की महत्वपूर्ण विषयों की परीक्षाएं

कक्षा 10 की महत्वपूर्ण विषयों की परीक्षाएं 19 फरवरी को संस्कृत के साथ शुरू होंगी, इसके बाद 21 फरवरी को हिन्दी की परीक्षा होगी। अंग्रेजी की परीक्षा 26 फरवरी को और विज्ञान की दो मार्च को होगी। गृह विज्ञान की परीक्षा चार मार्च को निर्धारित है। इसके बाद सात मार्च सामाजिक विज्ञान का पेपर होगा। अंतिम दो परीक्षाएं 11 मार्च (गणित) और 13 मार्च (सूचना प्रौद्योगिकी) को होंगी।

कक्षा 12 की महत्वपूर्ण विषयों की परीक्षाएं 

  • 15 फरवरी : उद्यमिता, कोकबुक, पूंजी बाजार विकल्प और शारीरिक गतिविधि प्रशिक्षक।
  • 19 फरवरी : हिन्दी कोर एवं हिन्दी इलेक्टिव।
  • 22 फरवरी : अंग्रेजी कोर, अंग्रेजी वैकल्पिक और अंग्रेजी वैकल्पिक सीबीएसई (कार्यात्मक अंग्रेजी)।
  • 27 फरवरी : रसायन शास्त्र।
  • 29 फरवरी : भूगोल।
  • 19 मार्च : जीवविज्ञान।
  • 22 मार्च : राजनीति विज्ञान।
  • 23 मार्च : अकाउंटेंसी।
  • 27 मार्च : बिजनेस स्टडीज, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन।
  • 28 मार्च : इतिहास।
  • 1 अप्रैल : समाजशास्त्र।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments