hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: सीएम बघेल ने बोला हमला, कहा- बृजमोहन के सामने किसी दूसरे को गुंडा कहना गुंडा शब्द का अपमान
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > सीएम बघेल ने बोला हमला, कहा- बृजमोहन के सामने किसी दूसरे को गुंडा कहना गुंडा शब्द का अपमान
राष्ट्रीयहिन्दी

सीएम बघेल ने बोला हमला, कहा- बृजमोहन के सामने किसी दूसरे को गुंडा कहना गुंडा शब्द का अपमान

Vinayak Barot
Last updated: November 11, 2023 12:47 pm
Vinayak Barot
Published: November 11, 2023
Share
SHARE

रायपुर, 11 नवंबर। छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल पर कथित हमले की घटना को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि ”बृजमोहन के सामने किसी दूसरे को गुंडा कहना गुंडा शब्द का अपमान है।” रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से विधायक अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया था कि जब वह राजधानी रायपुर में अपने निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर रहे थे, तब उन पर हमला किया गया।

अग्रवाल के आरोप के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेताओं समेत कई कार्यकर्ताओं ने शहर के कोतवाली थाने का घेराव किया था। शुक्रवार को जब संवाददाताओं ने मुख्यमंत्री बघेल से इस संबंध में सवाल किया तो उन्होंने कहा, ”पहली बात तो यह है कि बृजमोहन अग्रवाल पर कोई हमला नहीं कर सकता। जो वीडियो सामने आया है, उसमें वह खुद धक्का मार रहे हैं।”

मुख्यमंत्री ने सवाल किया, ”जो शख्स (प्रधानमंत्री) नरेन्द्र मोदी जैसे व्यक्ति को टेबल के नीचे घुसने पर मजबूर कर दे (2000 में राज्य गठन के बाद भाजपा विधायक दल के नेता के चुनाव के दौरान भाजपा कार्यालय में हुई कथित घटना का जिक्र करते हुए) उस बृजमोहन अग्रवाल को कोई धक्का दे सकता है? कोई धमकी दे सकता है? आप मजाक कर रहे हैं। इसका मतलब यह है कि सेठ जी चुनाव में पिछड़ रहे हैं।”

जब बघेल से पूछा गया कि भाजपा नेता बार-बार कांग्रेसी गुंडे शब्द का इस्तेमाल कर रहे हैं तो जवाब में बघेल ने कहा, ”अब बृजमोहन के सामने किसी दूसरे को गुंडा कहना मतलब गुंडा शब्द का अपमान करना है।” बघेल ने शनिवार सुबह सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”नरेन्द्र मोदी जी को टेबल के नीचे छिपने के लिए मजबूर कर देने वाले “सेठ” को अपनी हार दिखाई दे रही है।

रायपुर दक्षिण में भी कांग्रेस जीत रही है। इस बार जैसा काम राजनांदगांव की जनता ने किया है, वैसा ही रायपुर दक्षिण की जनता करने जा रही है। बस देखना यह है कि कौन बड़े अंतर से हारता है।” रायपुर से सात बार के विधायक बृजमोहन अग्रवाल के सामने कांग्रेस ने क्षेत्र के प्रसिद्ध दूधाधारी मठ के महंत राम सुंदर दास को चुनाव मैदान में उतारा है।

भाजपा नेता अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को दावा किया था कि जब वह करीब शाम सात बजे बैजनाथ पारा इलाके (मुस्लिम बहुल इलाका) में मदरसा चौक पहुंचे थे, तब युवकों ने उन पर हमला कर दिया था। अग्रवाल ने बताया था जब वह मोहल्ले में पहुंचे, तब 20-25 युवकों का एक समूह वहां मौजूद था, उन्हें लगा कि वे उनका स्वागत करने के लिए वहां आए हैं।

You Might Also Like

यूपी के हापुड़ में भीषण हादसा : ट्रक से कराई बारातियों से भरी बस, छह की मौत, सात घायल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पद्म सम्मान को लुटियंस दिल्ली से बाहर निकाला
दिल्ली ब्लास्ट पर पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा का बयान – रेड लाइट पर आकर रुकी कार में हुआ था धमाका
हिंसाग्रस्त मणिपुर में एनएच-37 पर हटा दी गई नाकेबंदी, एनएच-2 पर गतिरोध जारी
प्रबोधिनी एकादशी आज, पंडित से जानें नवंबर व दिसंबर के विवाह मुहूर्त
TAGGED:BrijmohanCM Baghel
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

August 7, 2026

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?