hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: दिल्ली का वायु प्रदूषण बना खलनायक – रद हो सकता है श्रीलंका और बांग्लादेश का क्रिकेट विश्व कप मुकाबला
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > दिल्ली का वायु प्रदूषण बना खलनायक – रद हो सकता है श्रीलंका और बांग्लादेश का क्रिकेट विश्व कप मुकाबला
खेलहिन्दी

दिल्ली का वायु प्रदूषण बना खलनायक – रद हो सकता है श्रीलंका और बांग्लादेश का क्रिकेट विश्व कप मुकाबला

Vinayak Barot
Last updated: November 5, 2023 6:09 pm
Vinayak Barot
Published: November 5, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली, 5 नवम्बर। आईसीसी एक दिनी क्रिकेट विश्व कप का 38वां मुकाबला श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। हालांकि बांग्लादेश की टीम पहले ही स्पर्धा से बाहर हो चुकी है और सेमीफाइनल में प्रवेश की हल्की आस के साथ श्रीलंका ‘करो या मरो’ की स्थिति में उतरेगा। लेकिन दिल्ली का चिंताजनक वायु प्रदूषण इस मुकाबले का खलनायक बन गया है।

दरअसल, श्रीलंका और बांग्लादेश के मुकाबले में बारिश या आंधी-तूफान का साया नहीं है, बल्कि दिल्ली में प्रदूषण ने खिलाड़ियों की समस्या बढ़ा रखी है। वायु प्रदूषण की वजह से सोमवार को होने वाले मुकाबले पर संदेह के बादल मंडरा रहे हैं। ऐसे में देखना होगा कि क्या इस मैच को रद किया जाएगा या फिर किसी और तरीके का सहारा लिया जाएगा।

दोनों टीमों को कम से कम एक बार अपना अभ्यास सत्र रद करना पड़ा है

राष्ट्रीय राजधानी में एक बार फिर जहरीली धुंध की मोटी परत छा गई है, जिससे दोनों टीमों को कम से कम एक बार अपना अभ्यास सत्र रद करना पड़ा है। श्रीलंका ने शनिवार को अपना अभ्यास सत्र रद कर दिया था, लेकिन बांग्लादेश के खिलाड़ी मास्क पहनकर फिरोजशाह कोटला में शाम को अभ्यास के लिए पहुंचे थे। बांग्लादेश ने इससे पहले शुक्रवार को प्रदूषण के कारण अपना अभ्यास सत्र रद कर दिया था।

मंगलवार तक स्थिति गंभीर बने रहने की संभावना

दिल्ली की वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) गंभीर श्रेणी में है। गुरुवार (दो नवंबर) से ही एक्यूआई 400 से ऊपर बना है। वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली के मुताबिक, मंगलवार तक इसके गंभीर बने रहने की संभावना है। वहीं केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की मानें तो रविवार सुबह एक्यूआई 457 रहा।

आईसीसी ने कहा – मैच को लेकर फैसला सोमवार को ही किया जाएगा

इस स्थिति में आईसीसी ने स्पष्ट शब्दों में कह दिया है कि मैच को लेकर फैसला मुकाबले वाले दिन ही किया जाएगा। सोमवार को मैच अधिकारी वायु गुणवत्ता की जांच करेंगे। आईसीसी के खेल की परिस्थितियों से जुड़े अनुच्छेद 2.8 के अनुसार यदि किसी भी समय अंपायर इस बात पर सहमत होते हैं कि मैदान, मौसम या रोशनी या कोई अन्य परिस्थितियां खतरनाक या अनुचित हैं तो वे तुरंत खेल को निलंबित कर देंगे या खेल शुरू करने या फिर से शुरू करने की अनुमति नहीं देंगे।

दोनों टीमों का ऐसी परिस्थितियों से पहले भी सामना हो चुका है

दोनों टीमों का इस तरह की परिस्थितियों से पहले भी सामना हो चुका है। श्रीलंका के खिलाड़ियों ने 2017 में टेस्ट मैच में मास्क पहनकर हिस्सा लिया था जबकि बांग्लादेश के क्रिकेटरों ने 2019 में टी20 मैच में ऐसा किया था। श्रीलंकाई खिलाड़ियों को तब सांस संबंधी परेशानियां हुई थीं जबकि कुछ खिलाड़ियों ने ड्रेसिंग रूम में उल्टियां भी की थीं।

बांग्लादेश स्पर्धा से बाहर हो चुका है, श्रीलंका की उम्मीदें धुंधली

यदि मुकाबले की बात करें तो बांग्लादेश पहले ही सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुका है जबकि श्रीलंका की धुंधली उम्मीद बची हुई है। बांग्लादेश की टीम 10 टीमों की अंक तालिका में नौवें स्थान पर है और वह प्रतिष्ठा की खातिर इस मैच में उतरेगी। वहीं श्रीलंका की टीम सातवें स्थान पर है और उसका लक्ष्य इस स्थान पर बने रहकर पाकिस्तान में 2025 में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालीफाई करना होगा।

You Might Also Like

‘भारत जोड़ो यात्रा’ में प्रियंका के साथ पति भी कदमताल करते आए नजर
आम आदमी पार्टी अब गुजरात की बजाय दिल्ली निगम चुनाव पर फोकस करेगी, इस वजह से बदली रणनीति
CUET UG 2026 Exam : बकरीद की छुट्टी के चलते सीयूईटी-यूजी 2026 परीक्षा स्थगित, एनटीए ने जारी किया नोटिस
आतिशी ने भाजपा से किया सवाल – दिल्ली की महिलाओं को 2,500 रुपये की मासिक वित्तीय सहायता कब मिलेगी
मध्य प्रदेश : सीधी में दर्दनाक सड़क हादसा, कार पर ट्रक पलटने से 2 बच्चों समेत 7 लोगों की मौत
TAGGED:Bangladesh VS Sri LankaCricket World CupDelhi's air pollutionmatch may be canceled
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

August 8, 2026

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?