hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: आयुष्मान भव: अभियान आज से : आप घर बैठे बना सकेंगे आयुष्मान कार्ड, पांच लाख तक के इलाज का ले सकेंगे लाभ
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > आयुष्मान भव: अभियान आज से : आप घर बैठे बना सकेंगे आयुष्मान कार्ड, पांच लाख तक के इलाज का ले सकेंगे लाभ
राष्ट्रीयहिन्दी

आयुष्मान भव: अभियान आज से : आप घर बैठे बना सकेंगे आयुष्मान कार्ड, पांच लाख तक के इलाज का ले सकेंगे लाभ

Vinayak Barot
Last updated: September 17, 2023 1:04 am
Vinayak Barot
Published: September 17, 2023
Share
SHARE

लखनऊ, 16 सितम्बर। आयुष्मान योजना के लाभार्थी अब अपना कार्ड खुद या किसी भी अन्य व्यक्ति के सहयोग से बना सकेंगे। इसके लिए अब केवल सरकारी कर्मियों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। दरअसल, रविवार से आयुष्मान भव: अभियान शुरू हो रहा है और इस अभियान का मुख्य घटक आयुष्मान आपके द्वार 3.0 है। इसके तहत यह नई व्यवस्था की गई है।

सभी मंडलायुक्तों व जिलाधिकारियों को निर्देश जारी 

प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य पार्थ सारथी सेन शर्मा ने इस संबंध में शनिवार को सभी मंडलायुक्तों व जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। आयुष्मान भारत योजना के तहत सभी पात्र परिवारों को पांच लाख रुपये सालाना मुफ्त इलाज की सुविधा दी जा रही है। लेकिन प्रदेश में अभी आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की गति बहुत धीमी है।

पार्थ सारथी सेन शर्मा के अनुसार आयुष्मान योजना के लाभार्थी पोर्टल पर जाकर या गूगल प्ले स्टोर से आयुष्मान एप डाउनलोड करके बेनिफीशरी के रूप में लॉगिन कर स्वयं अपना आयुष्मान कार्ड बना सकते हैं। इसके अलावा कोई भी सहायक, समाजसेवी, आम नागरिक या सरकारी कर्मचारी भी लाभार्थी का कार्ड बना सकता है।

आयुष्मान योजना में 50 लाख परिवार शामिल, जो पात्र गृहस्थी राशनकार्ड धारक हैं

आयुष्मान भारत योजना में प्रदेश के करीब 50 लाख ऐसे परिवारों को शामिल किया गया है, जो पात्र गृहस्थी राशनकार्ड धारक हैं। इन परिवारों में छह या उससे अधिक सदस्य हैं। इन परिवारों का डाटा बेस भी अब योजना के पोर्टल पर उपलब्ध है।

कार्ड बनाने वालों के लिए आईडी जरूरी नहीं

शर्मा ने कहा कि आयुष्मान भव: अभियान के दौरान ऐसे परिवारों को चिह्नित कर किसी भी स्वयंसेवा संस्था, सरकारी कर्मचारी, राशन दुकानदार या किसी अन्य द्वारा भी पोर्टल या एप के जरिए इनके कार्ड बनाए जा सकते हैं। ऐसे कार्ड बनाने वाले लोगों को किसी अलग आईडी की जरूरत नहीं होगी। सभी आयुक्त और डीएम से इस प्रक्रिया के तहत अपने मंडल और जिलों में अधिकाधिक कार्ड बनवाने को कहा गया है।

You Might Also Like

बीजिंग के ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल में मिले डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग: रेड कार्पेट पर भव्य स्वागत, द्विपक्षीय वार्ता आज
60वें बच्चे के पिता बने पाकिस्तान के हाजी मोहम्मद, अब चौथी शादी की तैयारी, आगे का प्लान भी बताया
आईसीसी अंडर-19 विश्व कप क्रिकेट : भारत सेमीफाइनल में, बांग्लादेश को 5 विकेट से शिकस्त दी
योनेक्स-सनराइज इंडिया ओपन 2025 : ओलम्पिक चैम्पियनद्वय विक्टर एक्सेलसेन और एन से यंग ने जीते एकल खिताब
त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब राज्यसभा के लिए निर्वाचित, सीपीएम उम्मीदवार भानु साहा को हराया
TAGGED:Ayushman Bhava: CampaignAyushman Cardtreatment up to five lakhs
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

August 10, 2026

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?