1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय
  4. यूपी में बुधवार की शाम एक घंटे के लिए खुलेंगे सभी स्कूल, बच्चों को चंद्रयान-3 की लैंडिंग का दिखाया जाएगा सजीव प्रसारण
यूपी में बुधवार की शाम एक घंटे के लिए खुलेंगे सभी स्कूल, बच्चों को चंद्रयान-3 की लैंडिंग का दिखाया जाएगा सजीव प्रसारण

यूपी में बुधवार की शाम एक घंटे के लिए खुलेंगे सभी स्कूल, बच्चों को चंद्रयान-3 की लैंडिंग का दिखाया जाएगा सजीव प्रसारण

0
Social Share

लखनऊ, 22 अगस्त। उत्तर प्रदेश में बुधवार शाम एक घंटे के लिए सभी स्कूल खोले जाएंगे। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को इस बाबत आदेश दिया।

शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार 23 अगस्त को शाम 5.15 बजे से 6.15 बजे तक सभी स्कूल खोले जाएंगे। आदेश के अनुसार इस दौरान बच्चों को चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। इस बाबत सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को इसकी तैयारी के निर्देश दे दिए हैं।

आदेश में कहा गया है कि भारत की अंतरिक्ष अन्वेषण की खोज चंद्रयान-3 के साथ ही एक उल्लेखनीय मील के पत्थर तक पहुंच गई है, जो चंद्रमा पर उतरने के लिए तैयार है। यह एक भारतीय विज्ञान, इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी और उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने का सीधा प्रसारण 23 अगस्त को शाम 5 बजकर 27 मिनट पर इसरो वेबसाइट एवं इसोर के आधिकारिक यूट्यूब चैनल और डीडी नेशनल पर देखा जा सकेगा। बच्चों को समय से पहले स्कूल में पहुंच जाना है। इसी क्रम में यूजीसी ने चंद्रमा तक की यात्रा की जानकारी देशभर के उच्च शिक्षण संस्थानों के माध्यम से विद्यार्थियों को देने की अपील की है।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code