1. Home
  2. हिन्दी
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर दुबई के बुर्ज खलीफा पर नहीं फहराया गया झंडा, नाराज लोगों का हंगामा
पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर दुबई के बुर्ज खलीफा पर नहीं फहराया गया झंडा, नाराज लोगों का हंगामा

पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर दुबई के बुर्ज खलीफा पर नहीं फहराया गया झंडा, नाराज लोगों का हंगामा

0
Social Share

दुबई, 14 अगस्त। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सौकड़ों पाकिस्तानियों को दुबई के बुर्ज खलीफा के पास देखा जा रहा है। ये लोग यहां आधी रात को पाकिस्तान के झंडे को बुर्ज खलीफा पर फहराने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन ऐसा नहीं होता है और निराश होकर वहां मौजूद पाकिस्तानी मूल के लोगों को शोर मचाते हुए नारे लगाते हुए और घटना का वीडियो बनाते हुए देखा गया है।

दुबई के बुर्ज खलीफा के कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें पाकिस्तानियों को झंडा फहराने का इंतजार करते हुए देखा गया है। बता दें कि आज के ही दिन पाकिस्तान आजाद हुआ था और हर साल 14 अगस्त को पाकिस्तानी लोग अपना स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं।

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखने को मिला है कि एक महिला वीडियो रिकॉर्ड कर रही है और कह रही है कि ‘समय अभी 12 बजकर एक मिनट हुआ है और दुबई के अधिकारियों ने सूचित किया है कि पाकिस्तान का राष्ट्रीय ध्वज बुर्ज खलीफा पर प्रदर्शित नहीं किया जाएगा। यह हमारी अभी की स्थिति है।’

महिला को आगे यह कहते हुए सुना गया है कि ‘यहां सभी पाकिस्तानी नागरिकों को नारे लगाते हुए देखा जा सकता है, फिर भी बुर्ज खलीफा पर पाकिस्तान का झंडा नहीं दिखाया गया है। यह बहुत दुखद है कि उन्होंने सभी पाकिस्तानियों के साथ मजाक किया है।’

इस वीडियो को GemsOf_Politics नामक एक एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट से शेयर किया गया है।  वीडियो में लोगों को निराश होकर उस जगह से दूर जाते देखा जा सकता है क्योंकि उन्हें उम्मीद थी कि बुर्ज खलीफा के अधिकारियों द्वारा उनकी भावना को समझा जाएगा और झंडा लहराया जाएगा।

 

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code