hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: एनसीपी की 5 जुलाई को अहम बैठक : पार्टी के विभाजन पर होगी चर्चा, जयंत पाटिल का सरकार को समर्थन से इनकार
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > एनसीपी की 5 जुलाई को अहम बैठक : पार्टी के विभाजन पर होगी चर्चा, जयंत पाटिल का सरकार को समर्थन से इनकार
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

एनसीपी की 5 जुलाई को अहम बैठक : पार्टी के विभाजन पर होगी चर्चा, जयंत पाटिल का सरकार को समर्थन से इनकार

Vinayak Barot
Last updated: July 3, 2023 12:45 am
Vinayak Barot
Published: July 3, 2023
Share
SHARE

मुंबई, 2 जुलाई। अजित पवार सहित एनसीपी नौ नेताओं के एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल होने के मद्देनजर, पार्टी प्रमुख शरद पवार ने घटनाक्रम और भविष्य की काररवाई पर चर्चा के लिए पांच जुलाई को मुंबई में एक बैठक बुलाई है। राज्य इकाई के प्रमुख जयंत पाटिल ने रविवार को यह जानकारी दी है।

गौरतलब है कि रविवार को दिन में नाटकीय घटनाक्रम के तहत अजित पवार ने उप मुख्यमंत्री बनने के लिए एनसीपी में विभाजन का नेतृत्व किया जबकि आठ अन्य राकांपा नेताओं ने शिवसेना-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार में मंत्री के रूप में शपथ ली।

जयंत पाटिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बैठक बुधवार दोपहर एक बजे दक्षिण मुंबई के वाई बी चह्वाण केंद्र में होगी।  उन्होंने कहा, ‘एक पार्टी के रूप में एनसीपी एकनाथ शिंदे-भाजपा सरकार का समर्थन नहीं करती। सरकार को समर्थन पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले कई विधायकों ने मुझे फोन करके कहा कि वे भ्रमित हैं और हमेशा शरद पवार का समर्थन करेंगे।’

कुछ नेता भाजपा के साथ जाने की मांग करते थे, लेकिन पार्टी ने अनुमति नहीं दी

पाटिल ने कहा कि पार्टी में कुछ नेता अक्सर मांग करते थे कि पार्टी भाजपा के साथ जाए, लेकिन पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने इसे कभी मंजूरी नहीं दी। उन्होंने कहा कि एनसीपी के नौ नेताओं ने पार्टी के आदर्शों के खिलाफ जाकर मंत्री पद की शपथ ली है।

अजित पवार को 40 से अधिक विधायकों व 6 एमएलसी के समर्थन का दावा

उन्होंने कहा, ‘फिलहाल हमारी पार्टी के नौ विधायक मंत्री बन गए हैं। अन्य लोग शपथ ग्रहण देखने गए थे।’ हालांकि सूत्रों ने राजभवन को सौंपे एक पत्र का हवाला देते हुए दावा किया कि अजित पवार को उनकी पार्टी के 40 से अधिक विधायकों और छह से अधिक एमएलसी का समर्थन प्राप्त है। पार्टी के 53 विधायक और नौ एमएलसी हैं।

You Might Also Like

अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने ‘ॐ जय जगदीश हरे’ गाकर भारत को दीं दीपावली की शुभकामनाएं
कांग्रेस का केंद्र पर हमला, कहा- इंडिया’ गठबंधन ही कर सकता है भारत का समावेशी और टिकाऊ विकास
UP के नवनिर्माण की आधारशिला रखेगा ये बजट : मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेशवासियों के नाम लिखा खत
मायावती ने संसद, राज्य विधानसभाओं में सत्रों की अवधि कम होने पर चिंता जताई, जानें क्या कहा…
कांग्रेस के “बहादुरशाह ज़फ़र” बन चुके हैं राहुल गांधी, बोले केशव मौर्य- नाकामी को छिपाने के लिए रचते हैं “फर्ज़ी खेल”
TAGGED:Discussion on division of NCPJayant PatilMaharashtra NCPNCP meeting on 5th July
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
शिक्षादिल्लीदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

August 8, 2026

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?