hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: अमित शाह का प्रहार – यदि राहुल गांधी पीएम बनते हैं तो घोटाले व भ्रष्टाचार भारत की नियति बन जाएंगे
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > अमित शाह का प्रहार – यदि राहुल गांधी पीएम बनते हैं तो घोटाले व भ्रष्टाचार भारत की नियति बन जाएंगे
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

अमित शाह का प्रहार – यदि राहुल गांधी पीएम बनते हैं तो घोटाले व भ्रष्टाचार भारत की नियति बन जाएंगे

Vinayak Barot
Last updated: June 30, 2023 8:57 pm
Vinayak Barot
Published: June 30, 2023
Share
SHARE

उदयपुर, 30 जून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि यदि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनते हैं तो घोटाले व भ्रष्टाचार भारत की नियति बन जाएंगे। लेकिन यदि नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनते हैं तो धोखेबाज सलाखों के पीछे होंगे। वह मोदी सरकार की पिछले नौ वर्षों की उपलब्धियां गिनाने के लक्ष्य से यहां आयोजित रैली को संबोधित कर रहे थे। रैली में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

अमित शाह ने कहा, ‘पिछले नौ साल भारत के लिए कई मायने में परिवर्तनकारी थे। पीएम मोदी के कार्यकाल के नौ साल पूरे होने पर भाजपा ने देशभर में धन्यवाद यात्राएं शुरू की हैं। मैंने देशभर में यात्रा की है, जो समर्थन मैंने देखा है, उससे यह तय है कि मोदी 300 सीटों के साथ फिर से प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।’

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान

शाह ने गहलोत सरकार पर भ्रष्टाचार में नंबर वन होने का आरोप लगाया और लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव में सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा राज्य में सरकार बनाएगी और 2024 के लोकसभा चुनाव में 300 सीटों के साथ मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री बनेंगे।

मोदी जी ने 9 सालों में ग्रामीण विकास को एक नई दिशा दी है। उदयपुर में मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर @BJP4Rajasthan द्वारा आयोजित जनसभा से लाइव… https://t.co/ACQJMKCbE4

— Amit Shah (@AmitShah) June 30, 2023

विपक्ष के नेता अपने बेटों का भविष्य तलाश रहे

अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले संयुक्त रणनीति बनाने के लिए हाल ही में पटना में बैठक करने वाले विपक्षी दलों पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग वहां इकट्ठे हुए थे, वे भ्रष्टाचार में शामिल थे और लोगों का भला नहीं करना चाहते हैं, वे अपने-अपने बेटों का भविष्य तलाश रहे हैं। उन्होंने कहा सोनिया गांधी का लक्ष्य राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना है, लालू यादव का लक्ष्य अपने बेटे तेजस्वी यादव को प्रधानमंत्री बनाना है, ममता बनर्जी का लक्ष्य अपने भतीजे अभिषेक को मुख्यमंत्री बनाना है और इसी तरह अशोक गहलोत अपने बेटे वैभव को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं।

कन्हैया हत्याकांड के दोषियों को सजा में देरी के लिए राज्य सरकार जिम्मेदार

अमित शाह ने गहलोत सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार वोट बैंक की राजनीति कर रही है और उदयपुर के कन्हैया लाल हत्याकांड के दोषियों को सजा में देरी के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उल्लेखनीय है कि उदयपुर में दर्जी कन्हैया लाल की पिछले साल 28 जून को दो लोगों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी थी।

मोदी जी ने 9 वर्षों में देश के गरीबों के सम्मान व जनजातीय अस्मिता के गौरव को सुनिश्चित किया जिससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।

मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर आज उदयपुर में जनसंवाद किया। जनसभा में उमड़े जनसैलाब से स्पष्ट है कि राजस्थान की जनता सत्ता परिवर्तन चाहती है। pic.twitter.com/ikf79jSoOr

— Amit Shah (@AmitShah) June 30, 2023

उल्लेखनीय है अपराधियों ने कथित तौर पर निलंबित भाजपा नेता नूपुर शर्मा के समर्थन में सामग्री पोस्ट करने के बाद कन्हैयालाल पर इस्लाम का अपमान करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा ‘इनको शर्म नहीं आती है.. और मुझे कहते है कि क्या किया कन्हैयालाल में.. अरे आपको पहले शर्म आनी चाहिए.. माताओं, भाइयों, बहनों बताओ.. कन्हैयालाल को सुरक्षा किसने नहीं दी? मर गया तब तक किसकी पुलिस चुप रही .. अरे आप तो पकड़ना भी नहीं चाहते थे, एनआइए (राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण) ने पकड़ा और झूठ मत बोलो गहलोत जी, चार्जशीट नहीं हुई है। मैं डंके की चोट पर कहता हूं कि 22 दिसंबर 2022 को चार्जशीट हो चुका है, विशेष अदालत बनाने का काम आपका है ..ताकि जल्द सजा दी जाए।’

कांग्रेस शासन में बहुसंख्यक समुदाय के लोगों का शोषण किया जा रहा

शाह ने आरोप लगाया कि राजस्थान में कांग्रेस शासन में बहुसंख्यक समुदाय के लोगों का शोषण किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया, ‘मोदी ने पीएफआई पर प्रतिबंध लगाया, लेकिन गहलोत के राज में कोटा में पीएफआई की रैली हुई। करौली में हिन्दू उत्सव को रोका गया, संघ का पथ संचलन रोका गया, अलवर में 300 साल पुराना शिव मंदिर तोड़ दिया गया। आजादी के इतने वर्षों बाद भी वोट बैंक के लालच में संविधान को ताक पर रखकर यहां के बहुसंख्यकों के साथ अन्याय किया जा रहा है। ऐसा सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करने वाले ही कर सकते हैं। भाजपा वोट बैंक की राजनीति नहीं करती।’

उन्होंने कहा इस प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से चरमरा गई है। जयपुर में बम ब्लास्ट हुआ था.. मैं उस वक्त गुजरात का गृहमंत्री था.. वसुंधरा राजे यहां पर थीं.. सबको पकड़ा, लेकिन इनके एडवोकेट जनरल को फुर्सत ही नहीं है पैरवी करने की और सारे के सारे लोग छूट गए.. 50 लोगों को मारने वाले दहशतगर्द..आतंकवादी आज निर्दोष छूट गए हैं।

शाह ने गहलोत सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और वोट बैंक की राजनीति कर रही है। उन्होंने दावा किया कि 19 से ज्यादा पेपर लीक हुए हैं और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के बेटे ने परीक्षा में टॉप किया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अलग-अलग जिलों में महंगाई राहत शिविरों का दौरा करने पर टिप्पणी करते हुए शाह ने कहा कि इस उम्र में भी गहलोत इधर-उधर घूम रहे हैं, लेकिन विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

You Might Also Like

बिहार : बक्सर में सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव, बोगियों के शीशे टूटे, कई यात्री घायल
इजराइल में भारतीयों की मदद के लिए विदेश मंत्रालय ने स्थापित किया कंट्रोल रूम, जारी किए हेल्पलाइन नंबर
अज्ञात व्यक्ति ने आरएसएस मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी, सुरक्षा कड़ी की गई
सर्वदलीय बैठक में TMC के बागी सांसदों को बुलाने पर भड़का विपक्ष, पहले किया वॉकआउट, फिर हुआ शामिल
मुख्यमंत्री योगी का बड़ा बयान, बोले- सनातन धर्म भारत का राष्ट्रीय धर्म, 500 वर्ष बाद पूरा होने जा रहा राम मंद‍िर
TAGGED:amit shahCOngressGehlot governmentRahul GandhiRajasthan Governmentscams and corruption India's destinyShah's Attack
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

August 7, 2026

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?