1. Home
  2. हिन्दी
  3. राजनीति
  4. राष्ट्रपति मुर्मू ने महाराष्ट्र के गवर्नर कोश्यारी का इस्तीफा किया मंजूर, 13 राज्यों में राज्यपाल बदले गए
राष्ट्रपति मुर्मू ने महाराष्ट्र के गवर्नर कोश्यारी का इस्तीफा किया मंजूर, 13 राज्यों में राज्यपाल बदले गए

राष्ट्रपति मुर्मू ने महाराष्ट्र के गवर्नर कोश्यारी का इस्तीफा किया मंजूर, 13 राज्यों में राज्यपाल बदले गए

0
Social Share

नई दिल्ली, 12 फरवरी। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। कोश्यारी के साथ ही लद्दाख के उप राज्यपाल राधा कृष्णन माथुर का इस्तीफा भी मंजूर कर लिया गया है। इनके अलावा राष्ट्रपति ने 13 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश में बड़ा फेरबदल किया है।

राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किए गए राज्यपालों और उप राज्यपालों की लिस्ट

  • रमेश बैस (महाराष्ट्र के राज्यपाल)।
  • ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) बी डी मिश्रा ( केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के उपराज्यपाल)।
  • सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश एस. अब्दुल नजीर (आंध्र प्रदेश के राज्यपाल)।
  • भाजपा के वरिष्ठ नेता गुलाब चंद कटारिया (असम के राज्यपाल)।
  • लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक (अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल)।
  • लक्ष्मण प्रसाद आचार्य (सिक्किम के राज्यपाल)।
  • सीपी राधाकृष्णनन (झारखंड के राज्यपाल)।
  • शिव प्रताप शुक्ला (हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल)।
  • बिस्वा भूषण हरिचंदन (छत्तीसगढ़ के राज्यपाल)।
  • अनुसुईया उइके (मणिपुर के राज्यपाल)।
  • एल. गणेशन (नगालैंड के राज्यपाल)।
  • फागू चौहान (मेघालय के राज्यपाल)।
  • राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर (बिहार के राज्यपाल)। 
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code