hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: द्वितीय टेस्ट : उमेश और अश्विन के सामने बांग्लादेश की पहली पारी 227 रनों पर सिमटी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > द्वितीय टेस्ट : उमेश और अश्विन के सामने बांग्लादेश की पहली पारी 227 रनों पर सिमटी
खेलहिन्दी

द्वितीय टेस्ट : उमेश और अश्विन के सामने बांग्लादेश की पहली पारी 227 रनों पर सिमटी

Vinayak Barot
Last updated: December 22, 2022 4:41 pm
Vinayak Barot
Published: December 22, 2022
Share
SHARE

मीरपुर, 22 दिसम्बर। टीम इंडिया ने गुरुवार से यहां बांग्लादेश के खिलाफ प्रारंभ दूसरे व अंतिम टेस्ट का पहला दिन अपने नाम कर लिया, जब अनुभवी गेंदबाजों – पेसर उमेश यादव (4-25) और ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (4-71) के सामने मेजबूानों की पहली पारी 73.5 ओवरों में 227 रनों पर ही सीमित हो गई।

It’s Stumps on Day 1️⃣ of the second #BANvIND Test!#TeamIndia move to 19/0, trail by 208 runs.

Scorecard – https://t.co/XZOGpedIqj pic.twitter.com/dyeBicJ4Xh

— BCCI (@BCCI) December 22, 2022

सीरीज में 1-0 की बढ़त ले चुकी भारतीय टीम ने आठ ओवरों के बचे खेल में बिना क्षति 19 रन बनाए। प्रथम टेस्ट के शतकवीर शुभमन गिल 14 (20 गेंद, एक छक्का, एक चौका) और कप्तान लोकेश राहुल तीन रन (30 गेंद) बनाकर क्रीज पर उपस्थित थे।

मोमिनुल हक को छोड़ अन्य बल्लेबाज संघर्ष नहीं कर सके

शेरे बांग्लादेश नेशनल स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाले उतरे मेजबानों को भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही नियंत्रित कर रखा था। इसका नतीजा यह हुआ कि मोमिनुल हक (84 रन, 157 गेंद, एक छक्का, 12 चौके) को छोड़ अन्य कोई भी बल्लेबाज 30 का निजी स्कोर पार नहीं कर सका।

बांग्लादेशी पारी में पहली सफलता जयदेव उनादकट (2-59) को मिली, जिन्होंने 15वें ओवर में पहले टेस्ट के शतकवीर ओपनर जाकिर हसन (15) को राहुल से कैच करा दिया। वहीं अगले ओवर में अश्विन ने इसी स्कोर पर दूसरे सलामी बल्लेबाज (24 रन, तीन चौके) को पगबाधा कर दिया। कप्तान शाकिब अल हसन (16) व मोमिनुल हक ने लंच (28 ओवरों में 2-82) निकाला।

स्कोर कार्ड

लेकिन लंच के बाद दूसरी ही गेंद पर उमेश यादव ने शाकिब की विदाई कर दी। इसके बाद चौथे विकेट के लिए पारी की सबसे बड़ी 48 रनों की भागीदारी मोमिनुल व मुशफिकुर रहीम (26 रन, 46 गेंद, पांच चौके) के बीच देखने को मिली। हालांकि उनादकट ने मुशफिकुर को विकेट के पीछे ऋषभ पंत से कैच करा यह भागीदारी तोड़ दी (4-130)।

14 रनों की वृद्धि पर लौट गए बांग्लादेश के अंतिम 5 बल्लेबाज

मोमिनुल ने लिट्टन दास (25 रन, 26 गेंद, एक छक्का, दो चौके) व मेहदी हसन मिराज (15) के सहयोग से दूसरा सत्र पार किया। लेकिन चाय (57 ओवरों में 5-184) के बाद उमेश ने मेहदी को 213 के योग पर क्या लौटाया कि लाइन ही लग गई। अंतिम पांच विकेट तो 44 गेंदों के भीतर 14 रनों की वृद्धि पर लौट गए। इनमें मोमिनुल नौवें बल्लेबाज के तौर पर अश्विन के तीसरे शिकार बने।

You Might Also Like

ममता बनर्जी ने दोहराया – ‘हम CAA, NRC और UCC को स्वीकार नहीं करेंगे’
दिल्ली पुलिस के सामने बृजभूषण सिंह ने दर्ज कराया बयान, यौन शोषण के आरोपों को किया खारिज
आईपीएल 2021 : सीएसके की हार के बाद धोनी बोले – इससे सबक लेना होगा, शतकवीर ऋतुराज की तारीफ
मिथुन चक्रवर्ती के ‘बंगाल को बांग्लादेश न बनने दें’ बयान पर सियासी घमासान, कांग्रेस-लेफ्ट ने किया पलटवार
अखिलेश यादव को फिर सौंपी गई सपा अध्यक्ष पद की कमान, चाचा राम गोपाल ने किया एलान
TAGGED:bangladeshCricketRavichandran Ashwinsecond testUmesh and Ashwin wrapped up BangladeshUmesh Yadav
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

August 7, 2026

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?