hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: ग्रेटर नोएडा : सहारा ग्रुप के संस्थापक सुब्रत रॉय सहारा समेत 11 लोगों पर एफआईआर दर्ज, धोखाधड़ी व जालसाजी का आरोप
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > ग्रेटर नोएडा : सहारा ग्रुप के संस्थापक सुब्रत रॉय सहारा समेत 11 लोगों पर एफआईआर दर्ज, धोखाधड़ी व जालसाजी का आरोप
अपराधराष्ट्रीयहिन्दी

ग्रेटर नोएडा : सहारा ग्रुप के संस्थापक सुब्रत रॉय सहारा समेत 11 लोगों पर एफआईआर दर्ज, धोखाधड़ी व जालसाजी का आरोप

Vinayak Barot
Last updated: October 23, 2022 5:32 pm
Vinayak Barot
Published: October 23, 2022
Share
SHARE

ग्रेटर नोएडा, 23 अक्टूबर। सहारा समूह के संस्थापक सुब्रत रॉय सहारा समेत उनकी कम्पनी के 11 अफसरों के खिलाफ ग्रेटर नोएडा की दादरी कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड में जमा किया गया पैसा वापस नहीं मिलने पर यह केस दर्ज हुआ है। अदालत के आदेश पर दर्ज हुए मुकदमे में निवेशक ने धोखाधड़ी, जालसाजी और अमानत में खयानत का आरोप लगाया है। दादरी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी में जमा पैसा वापस नहीं मिलने पर दर्ज हुआ केस

दादरी के हनुमान पुरी रेलवे रोड पर रहने वाली कांता देवी, पत्नी रतन लाल ने सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड में पैसा जमा किया था। कांता देवी ने 26 अप्रैल, 2014 को 20,000 रुपये और 26 जुलाई, 2018 को 1,08,000 रुपये एफडी के रूप में जमा किए थे। अवधि पूरी होने के बाद कांता देवी ने कम्पनी के एजेंट पीके शर्मा के साथ-साथ कर्मचारी जय सैनी व गणेश से भी मुलाकात की और उनसे पैसा वापस दिलाने का अनुरोध किया।

कांता का आरोप है कि इन लोगों ने उसे धमकाकर भगा दिया और पैसे देने से इनकार कर दिया। इसके बाद वह पुलिस में गई और रिपोर्ट दर्ज कराने का प्रयास किया। पुलिस ने जब उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो कांता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया और अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम) की अदालत को पूरी जानकारी दी।

कांता देवी ने बताया कि इन लोगों से दादरी कार्यालय के बाहर मुलाकात हुई। जमा धनराशि वापस मांगी, लेकिन उन्होंने पैसा नहीं दिया। ये लोग गिरोह बनाकर ठगी कर रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। अदालत ने मामले को सुनने के बाद दादरी कोतवाली पुलिस को एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया। इसके बाद दादरी कोतवाली पुलिस ने शनिवार को सहारा ग्रुप के संस्थापक सुब्रत रॉय समेत 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।

इन पर दर्ज हुआ मुकदमा

दादरी पुलिस ने सहारा इंडिया परिवार के निदेशक सुब्रत रॉय सहारा, सहारा इंडिया परिवार के निदेशक ओम प्रकाश श्रीवास्तव, सहारा इंडिया परिवार के निदेशक मधुकर, सहारा इंडिया परिवार के निदेशक सतीश कुमार सिंह, सहारा इंडिया परिवार की निदेशक समरीन जैदी, सहारा इंडिया परिवार के निदेशक जनार्दन सिंह, सहारा इंडिया परिवार की निदेशक बबीता चौहान सिंह, एजेंट पीके शर्मा और सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी के कर्मचारी जय सिंह सैनी, प्रशांत व गणेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

You Might Also Like

संभल हिंसा पर राजनीति जारी : मृतकों के परिजनों को सपा देगी 5-5 लाख रुपये की आर्थिक मदद, योगी सरकार से भी की अपील
कोटा में हादसा : शिव बारात के दौरान करंट की चपेट में आने से 14 बच्चे झुलसे
कर्नाटक : सरकारी कॉलेज में तनाव कम करने के लिए हिजाब और भगवा स्कार्फ पर प्रतिबंध
पंजाब : मान सरकार का बड़ा फैसला, 184 वीआईपी की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों को बुलाया वापस
Laddu Gopal Sewa : नौतपा में ऐसे करें लड्डू गोपाल की सेवा, इन 5 नियमों का रखें विशेष ध्यान, प्रसन्न होंगे कान्हा
TAGGED:FIRfraud and forgerygreater noidaSahara Group founderSubrata Roy Sahara
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

August 7, 2026

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?