hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: सिद्धू मूसेवाला के बाद अब इस सिंगर पर हुआ हमला, हनी सिंह बोले- जिसने भी किया है मैं उसे…
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > मनोरंजन > सिद्धू मूसेवाला के बाद अब इस सिंगर पर हुआ हमला, हनी सिंह बोले- जिसने भी किया है मैं उसे…
मनोरंजनराष्ट्रीयहिन्दी

सिद्धू मूसेवाला के बाद अब इस सिंगर पर हुआ हमला, हनी सिंह बोले- जिसने भी किया है मैं उसे…

Vinayak Barot
Last updated: October 3, 2022 12:52 pm
Vinayak Barot
Published: October 3, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली, 3 अक्टूबर। पंजाबी सिंगर ‘सिद्धू मूसेवाला’ की हत्या वाली घटना को अभी पंजाब के लोग भूले भी नहीं होंगे की एक और सिंगर पर जानलेवा हमले की खबर सामने आई है। इस खबर ने पूरी पंजाबी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है। इस सिंगर का नाम अल्फाज है. साथ ही बॉलीवुड सिंगर और रैपर हनी सिंह ने सिंगर अल्फाज की फोटो को शेयर कर यह दुखभरी खबर दी है। फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए हनी सिंह ने अल्फाज के हमलावरों को ढूंढ निकालने की बात कही है।

  • हनी सिंह ने शेयर की तस्वीर

हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए इमोशनल नोट लिखा है। तस्वीर में अल्फाज को अस्पताल के बेड पर देखा जा सकता है। उनके सिर पर गहरी चोट लगी है। उनका एक हाथ भी तकिया पर रखा हुआ है। अल्फाज की हालत काफी खराब है। हनी ने कैप्शन में लिखा, ‘बीती रात मेरे भाई अल्फाज पर किसी ने हमला किया। जिसने भी ये प्लान किया था मैं उसे छोड़ूंगा नहीं। आप प्लीज उसके लिए दुआ करें।’

  • पंजाब के फेमस सिंगर हैं अल्फाज

बता दें कि, अल्फाज फेमस पंजाबी सिंगर हैं। इसके अलावा वह एक्टर, मॉडल, राइटर भी हैं। पंजाबी इंडस्ट्री के कई आर्टिस्ट्स ने अल्फाज के जल्द ठीक होने की दुआ मांगी है। वहीं फैंस को इस खबर से झटका लगा है। अल्फाज चंडीगढ़ में जन्में हैं और उनका असली नाम अनंजोत सिंह पन्नू है। उन्होंने पंजाबी गाने हाय मेरा दिल से 2011 में अपना सिंगिंग डेब्यू किया था। इसके अलावा बॉलीवुड में उन्होंने बर्थडे बैश गाना गाया था। वह कुछ फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। अल्फाज को बचपन में लिरिकल मास्टर के नाम से भी जाना जाता था। हालांकि अभी तक अल्फाज पर हमला करने वालों के बारे में पता नहीं चला पाया है।

अल्फाज से पहले पंजाब में इसी साल फेमस सिंगर सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को हत्या कर दी गई थी। इस घटना से पंजाब म्यूजिक इंडस्ट्री में हलचल मच गई थी। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के बाद ये दूसरी घटना है। अभी तक अल्फाज पर हमला करने वालों के बारे में पता नहीं चला पाया है।

You Might Also Like

घरेलू शेयर बाजार ने पिछले 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर देखा, सेंसेक्स 484 अंक चढ़ा, निफ्टी 25700 के पार
मुख्यमंत्री की कुर्सी आपकी पैतृक संपत्ति नहीं, दिलीप घोष ने किया ममता बनर्जी पर पलवार
आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा : श्रीकाकुलम के श्री वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ से 9 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
कांग्रेस ने कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर को निलंबित किया, पटियाला सांसद पर पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप
चीन ने झील पैंगोंग त्सो के अपने कब्जे वाले हिस्से में तेज कीं गतिविधियां, नौका परिचालन के लिए बनी जेटी फिर चालू की
TAGGED:Honey Singhsidhu moosewalasinger
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
हिन्दीराष्ट्रीयशिक्षा

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

August 10, 2026

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

देश विरोधी तत्वों ने स्लोवेनिया में भारतीय दूतावास को क्षतिग्रस्त किया, भारत ने की काररवाई की मांग

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?