hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर प्रहार – मतदाताओं का ध्रुवीकरण करने के लिए सामाजिक सद्भाव का बंधन तोड़ा जा रहा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर प्रहार – मतदाताओं का ध्रुवीकरण करने के लिए सामाजिक सद्भाव का बंधन तोड़ा जा रहा
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर प्रहार – मतदाताओं का ध्रुवीकरण करने के लिए सामाजिक सद्भाव का बंधन तोड़ा जा रहा

Vinayak Barot
Last updated: September 14, 2022 10:16 pm
Vinayak Barot
Published: September 14, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली, 14 सितम्बर। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि पिछले आठ वर्षों में सत्ता चुनिंदा राजनेताओं और व्यापारिक व्यक्तियों में हाथों में केंद्रित हो गई है, जिससे भारत का लोकतंत्र व संस्थाएं कमजोर हो रही हैं। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि संवैधानिक मूल्यों व सिद्धांतों पर हमला किया जा रहा है और चुनावी लाभ के लिए मतदाताओं का ध्रुवीकरण करने को लेकर सामाजिक सद्भाव के बंधन को जान बूझकर तोड़ा जा रहा है।

कभी स्वतंत्र रहीं संस्थाएं अब ‘कार्यपालिका का औजार‘ बनकर रह गई हैं

सोनिया गांधी ने देश के प्रमुख अंग्रेजी दैनिक ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ में प्रकाशित एक स्तम्भ में लिखा कि पहले स्वतंत्र रहीं संस्थाएं अब ‘कार्यपालिका का औजार’ बनकर रह गई हैं, जो पक्षपातपूर्ण तरीके से काम कर रही हैं। परिणामस्वरूप, चुनावी चंदे और उद्योगपतियों से सांठगांठ के जरिए अर्जित धन के बल पर चुनाव परिणामों को विकृत किया जा रहा है। सरकारी एजेंसियां सरकार का विरोध करने वाले किसी भी राजनीतिक दल के पीछे लग जाती हैं।

कांग्रेस नेता का लेख कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली जा रही कांग्रेस की महत्वाकांक्षी ‘भारत जोड़ो’ यात्रा के बीच आया है। यात्रा का उद्देश्य देश में कथित विभाजन का मुकाबला करना और पार्टी संगठन को फिर से जीवंत करना है।

ठोस बुनियाद के कारण कई मुश्किलों को पार करते दुनिया का अग्रणी राष्ट्र बना भारत

सोनिया गांधी ने लेख में कहा, ’75 साल पहले भारतीय गणराज्य के निर्माताओं ने उदारवादी और लोकतांत्रिक राष्ट्र बनने का रास्ता चुना। यह कई पड़ावों से गुजरा, लेकिन ठोस बुनियाद होने के कारण कई मुश्किलों को पार करते देश दुनिया का अग्रणी राष्ट्र बन गया। यह भुला दिया गया है कि (आजादी मिलने के समय) बहुत सारे लोगों ने अनुमान लगाया था कि भारत विफल हो जाएगा क्योंकि यह गरीब देश है और धर्म, क्षेत्र, भाषा, जाति और वंश के आधार पर बंटा हुआ है तथा इसने सदियों के औपनिवेषिक शोषण और हिंसक बंटवारे का सामना किया है। इसके बाद भी भारत एक संघीय, प्रगतिशील राजनीतिक व्यवस्था वाले देश के रूप में सामने आया, जहां सभी की आकांक्षाएं समाहित थीं।’

मतभेदों के बावजूद हर नागरिक का भारत पर समान अधिकार

सोनिया ने कहा, ‘राष्ट्रीय एकता को यह सुनिश्चित करते हुए हासिल किया गया कि हमारी कई संस्कृतियां और पहचान हैं, जो ताकत हैं क्योंकि यह समझा गया कि विविधिता हमारी ताकत है। मतभेदों के बावजूद हर नागरिक का भारत पर समान अधिकार है।’

गुटनिरपेक्षता की नीति ने भारत को महाशक्तियों की स्पर्धा के दायरे से दूर रखा

उन्होंने कहा, ‘गुटनिरपेक्षता की नीति ने भारत को महाशक्तियों की स्पर्धा के दायरे से दूर रखा। इसने भारत को शीतयुद्ध के समय एक लोकतंत्र के रूप में फलने-फूलने का मौका दिया। उस वक्त कई देश अराजकता और तानाशाही के चलते खंडित हो गए थे। भारत वैश्विक समुदाय में एक प्रभावशाली आवाज था तथा वह उत्तरोत्तर मजबूत एवं समृद्ध होता चला गया।’

You Might Also Like

मिशन 2022 : मोदी-योगी के कामकाज के सहारे चुनावी वैतरणी पार करने की जुगत में भाजपा
इंफोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष सुधा मूर्ति बाल साहित्य पुरस्कार 2023 से सम्मानित
लोकसभा चुनाव : टिकट बंटवारे को लेकर कर्नाटक भाजपा में विद्रोह, पूर्व डिप्टी सीएम ईश्वरप्पा ने खोला मोर्चा
भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए सीएम योगी, कार्यकर्ताओं से बोले – ‘बूथ को करें मजबूत’
जम्मू-कश्मीर चुनाव : असंतोष के बाद भाजपा को बदलनी पड़ी प्रत्याशियों की पहली सूची, अब सिर्फ 16 नामों पर मुहर  
TAGGED:bond of social harmonymodi governmentpolarization of voterssonia gandhi
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
कारोबारराष्ट्रीयव्यापारहिन्दी

वैश्विक अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार लगभग सपाट, सेंसेक्स 43 अंक मजबूत, निफ्टी 13 अंक चढ़ा

August 10, 2026

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

देश विरोधी तत्वों ने स्लोवेनिया में भारतीय दूतावास को क्षतिग्रस्त किया, भारत ने की काररवाई की मांग

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

JPSC protests : भूख हड़ताल पर बैठे JLKM नेता देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती, ब्लड शुगर लेवल गिरा

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?