hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: मनीष सिसोदिया को असम की अदालत ने भेजा समन, सीएम की पत्नी ने दायर की थी मानहानि की याचिका
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > मनीष सिसोदिया को असम की अदालत ने भेजा समन, सीएम की पत्नी ने दायर की थी मानहानि की याचिका
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

मनीष सिसोदिया को असम की अदालत ने भेजा समन, सीएम की पत्नी ने दायर की थी मानहानि की याचिका

Vinayak Barot
Last updated: August 24, 2022 3:05 pm
Vinayak Barot
Published: August 24, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली, 24 अगस्त। असम की एक अदालत दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को समन जारी किया है। अदालत ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की ओर से दायर मानहानि मामले में सिसोदिया को मंगलवार को समन जारी कर 29 सितंबर को पेश होने के लिए कहा है। कामरूप की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मोनमी सरमा ने हिमंत सरमा के खिलाफ कथित रूप से मानहानिकारक बयान देने के लिए सिसोदिया को समन जारी किया है।

  • सिसोदिया ने लगाया था आरोप

सिसोदिया ने चार जून को नई दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन के दौरान मीडिया में आईं खबरों का जिक्र करते हुए कहा था कि असम सरकार ने अन्य कंपनियों से 600 रुपये प्रति किट के हिसाब से पीपीई किट खरीदी और सरमा की पत्नी और बेटे के व्यापारिक साझेदारों की कंपनियों को 990 रुपये के हिसाब से तत्काल इन किट की आपूर्ति करने के आदेश दिए। असम के मुख्यमंत्री की पत्नी रिंकी भुइयां सरमा ने 21 जून को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री सिसोदिया के खिलाफ 100 करोड़ रुपये की मानहानि का मुकदमा दाखिल किया था।

  • क्या था पूरा मामला

बता दें कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिंकी भुइयां सरमा ने जून में पीपीई किट खरीद मामले में घपले का आरोप लगाने वाले आप नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ 100 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया था। रिंकी सरमा के वकील पी. नायक ने कहा था कि उनके मुवक्किल ने कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी गतिविधियों के तहत पीपीई किट दान के रूप में जमा की। पीपीई किट की आपूर्ति में अनियमितता बरते जाने के आरोपों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा था कि पीपीई किट “सरकार को गिफ्ट में दी गई” और उनकी पत्नी की कंपनी ने इसके लिए “कोई बिल नहीं दिया” था।

You Might Also Like

आज का राशिफल और पंचाग-नक्षत्र जानें
NASA ने चंद्रयान-3 की मांगी टेक्नोलॉजी, ISRO चीफ ने कहा- अपकमिंग मिशन में हम बहुत Busy
अलास्का मीटिंग से पहले बोला रूस – ‘ट्रंप व पुतिन की बैठक के बाद कोई संयुक्त बयान नहीं’
WTC फाइनल : जल्दी आउट हुए विराट तो भड़के फैंस, अनुष्का पर निकाली भड़ास, किया ट्रोल
ए रेवंत रेड्डी होंगे तेलंगाना के अगले मुख्यमंत्री, 7 दिसम्बर को होगा शपथ ग्रहण
TAGGED:CM's WifeCourt of AssamDefamation PetitionManish Sisodiasummons
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
हिन्दीराष्ट्रीयशिक्षा

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

August 10, 2026

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?