hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: उत्तर प्रदेश : राष्ट्रपति व पीएम मोदी समेत अन्य नेताओं ने सीएम योगी आदित्नाथ को जन्मदिन पर दीं शुभकामनाएं
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > उत्तर प्रदेश : राष्ट्रपति व पीएम मोदी समेत अन्य नेताओं ने सीएम योगी आदित्नाथ को जन्मदिन पर दीं शुभकामनाएं
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

उत्तर प्रदेश : राष्ट्रपति व पीएम मोदी समेत अन्य नेताओं ने सीएम योगी आदित्नाथ को जन्मदिन पर दीं शुभकामनाएं

Vinayak Barot
Last updated: June 5, 2022 2:05 pm
Vinayak Barot
Published: June 5, 2022
Share
SHARE

लखनऊ, 5 जून। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई गणमान्य लोगों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरखपुर की प्रसिद्ध गोरक्षपीठ के महंत योगी आदित्यनाथ की 50वीं वर्षगांठ पर उन्हें बधाई दी है।

राष्ट्रपति भवन ने एक ट्वीट में कहा कि अपने गोरखपुर प्रवास के दौरान राष्ट्रपति ने आज मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ को उनके जन्मदिन पर बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

अपने गोरखपुर प्रवास के दौरान राष्ट्रपति ने आज मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएँ दीं। pic.twitter.com/7uS6q1C8my

— President of India (@rashtrapatibhvn) June 5, 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘उत्तर प्रदेश के ऊर्जावान मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ को जन्मदिन की बधाई। उनके कुशल नेतृत्व में राज्य ने प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुआ है। उन्‍होंने राज्‍य के लोगों के लिए जनहितैषी शासन सुनिश्चित किया है। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।’

Birthday greetings to UP’s dynamic Chief Minister @myogiadityanath Ji. Under his able leadership, the state has scaled new heights of progress. He has ensured pro-people governance to the people of the state. Praying for his long and healthy life in service of the people.

— Narendra Modi (@narendramodi) June 5, 2022

गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्य के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक तथा बहुजन समाज पार्टी की अध्‍यक्ष मायावती समेत कई प्रमुख लोगों ने योगी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी और उनके दीर्घायु होने की कामना की है।

अमित शाह ने अपने बधाई संदेश में कहा, ‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में आपने जिस प्रकार उत्तर प्रदेश को गुंडाराज व माफियाराज से मुक्त कर विकासोन्मुख शासन दिया है, उससे प्रदेश प्रगति के नए कीर्तिमान बना रहा है।आप स्वस्थ रहें व दीर्घायु हों, ऐसी ईश्वर से कामना करता हूं।’

मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ।

मोदी जी के मार्गदर्शन में आपने जिस प्रकार उत्तरप्रदेश को गुंडाराज व माफियाराज से मुक्त कर विकासोन्मुख शासन दिया है उससे प्रदेश प्रगति के नए कीर्तिमान बना रहा है।

आप स्वस्थ रहें व दीर्घायु हों ऐसी ईश्वर से कामना करता हूँ।

— Amit Shah (@AmitShah) June 5, 2022

 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, ‘नए उत्तर प्रदेश के निर्माण में पूरी शक्ति और युक्ति से जुटे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिवस की अनंत शुभकामनाएं। प्रदेश की जनता के कल्याण और विकास के लिए वह समर्पित भाव से निरंतर परिश्रम कर रहे हैं। ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखे और दीर्घायु करे।’

नए उत्तर प्रदेश के निर्माण में पूरी शक्ति और युक्ति से जुटे मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी को जन्मदिवस की अनंत शुभकामनाएँ। प्रदेश की जनता के कल्याण और विकास के लिए वे समर्पित भाव से निरंतर परिश्रम कर रहे हैं। ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखे और दीर्घायु करे।

— Rajnath Singh (@rajnathsingh) June 5, 2022

उत्तराखंड के गढ़वाली क्षत्रिय परिवार में जन्मे योगी दूसरी बार संभाल रहे यूपी की सत्ता

गौरतलब है कि पांच जून, 1972 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में यमकेश्वर तहसील के पंचुर गांव के एक गढ़वाली क्षत्रिय परिवार में जन्म योगी आदित्यनाथ बाल्यावस्था में ही गोरक्षपीठ चले गए थे, जहां महंत अवैद्यनाथ ने उन्हें अपना उत्तराधिकारी बना लिया था। वर्ष 2014 में महंत अवैद्यनाथ के निधन के बाद योगी आदित्यनाथ गोरक्षपीठ के महंत बने।

वर्ष 1998 में सबसे कम उम्र में गोरखपुर सांसद के रूप में गुरु महंत अवैद्यनाथ की राजनीतिक विरासत संभालने वाले योगी आदित्यनाथ नाथ पांच बार सांसद रहने के बाद वर्ष 2014 में पहली बार यूपी के मुख्यमंत्री बने और उन्होंने गत मार्च में लगातार दूसरी बार सीएम पद की शपथ लेने का भी इतिहास उत्तर प्रदेश की राजनीति में 37 वर्षों बाद रच दिया।

You Might Also Like

तहव्वुर राणा मामला : सरकार ने की विशेष सरकारी अभियोजक की नियुक्ति
आनंद चंदोला मीडिया खेल महोत्सव : संदीप के नाम तिहरा खिताब, प्रशांत मोहन ने बचाई दोहरी उपाधि
यूपी : 21 वर्ष पुराने केस में भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह को 2 वर्ष की सजा, एसडीएम को धमकाने का आरोप
आबकारी नीति मामला: सिसोदिया की याचिका पर आज आ सकता है फैसला
नवनियुक्त नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने संभाला कार्यभार
TAGGED:Cm Yogi AdityanathCM Yogi's birthdaypm modiPresident Kovinduttar pradesh
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयउत्तरप्रदेशदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यहिन्दी

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

August 7, 2026

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?