hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: मदर्स डे पर काजल अग्रवाल ने दिखाई बेटे नील की पहली झलक, सोशल मीडिया पर लिखा प्यारा सा नोट
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > बॉलीवुड > मदर्स डे पर काजल अग्रवाल ने दिखाई बेटे नील की पहली झलक, सोशल मीडिया पर लिखा प्यारा सा नोट
बॉलीवुडमनोरंजनहिन्दी

मदर्स डे पर काजल अग्रवाल ने दिखाई बेटे नील की पहली झलक, सोशल मीडिया पर लिखा प्यारा सा नोट

Vinayak Barot
Last updated: May 8, 2022 7:57 pm
Vinayak Barot
Published: May 8, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली, 8 मई। दुनियाभर में आज का दिन मदर्स डे के रूप में मनाया जा रहा है। मां के लिए इस खास दिन को एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने और भी स्पेशल बना दिया है। काजल ने अपने फैंस को बेटे नील किचलू की पहली झलक दिखाई है। बीते महीने ही बेटे को जन्म देने वाली इस एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा नोट भी लिखा है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया कि मां बनना उनके लिए कितना खास रहा।

इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए काजल अग्रवाल ने कैप्शन में लिखा, ‘प्यारे नील मैं चाहती हूं कि तुम यह जानों कि तुम मेरे लिए कितने खास हो और हमेशा रहोगे। जिस क्षण मैंने तुम्हें अपनी बाहों में लिया, तुम्हारा छोटा सा हाथ अपने हाथ में लिया, तुम्हारी गर्म सांसों को महसूस किया और तुम्हारी खूबसूरत आंखों को देखा, मुझे पता था कि मुझे तुमसे हमेशा के लिए प्यार हो जाएगा। तुम मेरी पहली संतान हो, मेरा पहला बेटा।’

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kajal A Kitchlu (@kajalaggarwalofficial)

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, ‘आने वाले सालों में, मैं तुम्हें हर चीज सिखाने की पूरी कोशिश करूंगी, लेकिन तुमने मुझे पहले ही बहुत कुछ सिखाया है। तुमने मुझे सिखाया कि मां बनना क्या होता है। तुमने मुझे निस्वार्थ प्रेम करना सिखाया है। तुमने मुझे सिखाया है कि मेरे शरीर के बाहर भी मेरे दिल का एक टुकड़ा होना संभव है। हालांकि यह डरावना है, लेकिन यह एक खूबसूरत अनुभव है।’

इसके साथ ही काजल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बेटे नील के साथ अपनी बहन, मां, भाभी और अन्य अग्रवाल और किचलू परिवार के सदस्यों की कई तस्वीरें भी शेयर की हैं। बता दें कि प्रेग्नेंसी के समय काजल को सोशल मीडिया पर बढ़े हुए वजन के चलते काफी ट्रोल भी किया गया। जिसका उन्होंने मुंहतोड़ जवाब दिया था। इसी साल 19 अप्रैल को ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली एक्ट्रेस ने फिलहाल फिल्मों से ब्रेक लिया हुआ है।

You Might Also Like

मल्लिकार्जुन खड़गे ने संभाला कांग्रेस अध्यक्ष का पद, राहुल गांधी ने मंच पर बैठाया, सोनिया ने सौंपी कमान
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में वायु सेना जवान गिरफ्तार, हनीट्रैप के जरिये फंसा ISI के जाल में
‘डोनेट फॉर देश’ अभियान से कांग्रेस ने अब तक जुटाए 10.15 करोड़, सबसे ज्यादा दान तेलंगाना से मिला
विनेश फोगाट एशियाई खेलों में नहीं लेंगी हिस्सा, घुटने की चोट से परेशान हैं 2018 की चैम्पियन
राम मंदिर में बिजली कनेक्शन का काम पूरा, सीएम योगी बोले- ‘अभूतपूर्व कार्य करने वाले UPPCL का धन्यवाद’
TAGGED:bollywoodfirst glimpse of son NeilKajal AggarwalMothers Day
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

August 7, 2026

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?