hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह की जयंती पर टूटेगा पाकिस्तान का यह वर्ल्ड रिकॉर्ड, अमित शाह बनेंगे गवाह
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह की जयंती पर टूटेगा पाकिस्तान का यह वर्ल्ड रिकॉर्ड, अमित शाह बनेंगे गवाह
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह की जयंती पर टूटेगा पाकिस्तान का यह वर्ल्ड रिकॉर्ड, अमित शाह बनेंगे गवाह

Vinayak Barot
Last updated: April 22, 2022 8:32 pm
Vinayak Barot
Published: April 22, 2022
Share
SHARE

पटना, 22 अप्रैल। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह की धरती पर एक इतिहास रचा जाएगा। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 23 अप्रैल को भोजपुर जिले के जगदीशपुर में बाबू वीर कुंवर सिंह के अंग्रेजों पर जीत हासिल करने की स्‍मृति में मनाया जाने वाले विजयोत्सव समारोह में अमित शाह मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने वाले हैं।

अमित शाह बतौर मुख्य अतिथि विजयोत्सव समारोह में शामिल होंगे

प्राप्त जानकारी के अनुसार अमित शाह 23 अप्रैल को सुबह नई दिल्ली से विशेष विमान से पटना पहुंचेंगे। एयरपोर्ट पर उनकी आगवानी बिहार भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता करेंगे। पटना एयरपोर्ट से अमित शाह हेलीकॉप्टर से जगदीशपुर जाएंगे, जहां वहां दुलौर मैदान में आयोजित बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव समारोह को संबोधित करेंगे।

75 हजार राष्ट्रीय ध्वज फहराकर बनाया जाएगा वर्ल्ड रिकॉर्ड इस समारोह में एक साथ 75 हजार राष्ट्रीय ध्वज फहराकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जाएगा। अगर ऐसा होता है तो यह ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में दर्ज हो जाएगा। खास बात यह भी रहेगी कि एक साथ इतनी बड़ी सख्या में तिरंगा लहराकर बिहार में जो रिकॉर्ड बनेगा, उससे पाकिस्तान का रिकॉर्ड टूटेगा।

वीर कुंवर सिंह की जयंती पर भाजपा बिहार के आरा में शनिवार को एक मेगा शो करने जा रही है, जिसकी चर्चा देश में तो हो ही रही है, पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान तक में इसकी गूंज होगी। 80 साल की उम्र में अंग्रेजों के दांत खट्टे करने वाले वीर कुंवर सिंह के जन्मस्थान पर शानदार आयोजन किया जा रहा है। गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में इस मेगाशो के सियासी मायने भी तलाशे जा रहे हैं।

पाकिस्तान में 2004 में फहराए गए थे 57,632 राष्ट्रीय ध्वज

बताया जाता है कि एक ही कार्यक्रम में सबसे ज्यादा राष्ट्रीय ध्वज फहराने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम पर है, जहां 2004 में 57,632 राष्ट्रीय ध्वज एक साथ फहराए गए थे। ऐसे में भाजपा की कोशिश है कि न सिर्फ अमित शाह की उपस्थिति में बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव समारोह को ऐतिहासिक बनाया जाए बल्कि इसी बहाने तिरंगा लहराने का रिकॉर्ड भी बन जाए।

यहां तक कि गिनीज बुक वालों की ओर से एक टीम भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गई है, जो तिरंगों की गिनती करेगी। कहा जा रहा है कि भाजपा की कोशिश एक लाख से ज्यादा तिरंगा लहराने की है।

You Might Also Like

सुखविंदर सिंह सुक्खू बने हिमाचल प्रदेश के 15वें सीएम, राज्यपाल आर्लेकर ने दिलाई शपथ
भारत ने अंतरिक्ष में रचा इतिहास, नासा के साथ मिलकर इसरो ने लॉन्च किया ‘निसार मिशन’
अमित शाह ने कोलकाता में भरी हुंकार- भवानीपुर में भाजपा को जीत मिली तो पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन तय
पीएम मोदी की सभा से पहले कांग्रेस का आरोप, कहा- भाजपा ने बार-बार तमिलनाडु के लोगों पर अपनी इच्छा थोपने की कोशिश की
पंजाब : नवजोत सिंह सिद्धू की ‘जादू की जफ्फी’ से फिर बवाल, कांग्रेस में गर्माया माहौल
TAGGED:amit shahFreedom fighter Veer Kunwar SinghVeer Kunwar Singh's birth anniversaryVijayotsav celebrations
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अपराधराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

बिहार में फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार : खुद को बताया NSA अजित डोभाल का अंडरकवर एजेंट

August 11, 2026

JPSC protests : भूख हड़ताल पर बैठे JLKM नेता देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती, ब्लड शुगर लेवल गिरा

आकाश आनंद ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को कहा ‘अंकल’, कांग्रेस बोली- पहले संविधान पढ़ें

पश्चिमी कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, 132 लोगों की मौत; 570 से अधिक घायल

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

UP OTS Scheme 2026: यूपी के 762 नगरीय निकायों में संपत्ति कर पर लागू होगी OTS योजना, 15 अगस्त से मिलेगा लाभ

कोलंबिया में भूकंप से 111 लोगों की मौत, सरकार ने घोषित किया राष्ट्रीय आपातकाल

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?