hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: कोविड बूस्टर डोज : निजी केंद्रों पर एहतियाती खुराक के लिए टीकाकरण शुरू
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > कोविड बूस्टर डोज : निजी केंद्रों पर एहतियाती खुराक के लिए टीकाकरण शुरू
राष्ट्रीयहिन्दी

कोविड बूस्टर डोज : निजी केंद्रों पर एहतियाती खुराक के लिए टीकाकरण शुरू

Vinayak Barot
Last updated: April 10, 2022 5:18 pm
Vinayak Barot
Published: April 10, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली, 10 अप्रैल। देशभर में रविवार को निजी टीकाकरण केंद्रों पर 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की एहतियाती खुराक (बूस्टर डोज) देने का अभियान शुरू हो गया। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय का कहना है कि जिन लोगों को दूसरी खुराक लिए नौ महीने पूरे हो गए हैं, वे एहतियाती खुराक ले सकते हैं।

एहतियाती खुराक भी पहली वाली वैक्सीन की ही दी जाएगी

केंद्र ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा है कि जिस वैक्सीन की पहली और दूसरी खुराक लगी थी, एहतियाती खुराक भी उसी टीके की लगाई जाएगी और निजी टीकाकरण केंद्र टीके की कीमत के अलावा सेवा शुल्क के तौर पर अधिकतम 150 रुपये ले सकते हैं।

बूस्टर डोज के लिए किसी नए पंजीकरण की आवश्यकता नहीं

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने शनिवार को राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के सभी स्वास्थ्य सचिवों के साथ बैठक में यह भी कहा था कि एहतियाती खुराक के लिए किसी नए पंजीकरण की आवश्यकता नहीं होगी क्योंकि सभी लाभार्थी पहले से ही कोविन मंच पर पंजीकृत हैं।

सभी टीकाकरण अनिवार्य रूप से कोविन मंच पर दर्ज किए जाएंगे

मंत्रालय ने स्पष्ट तौर पर निर्देश जारी किया है कि सभी टीकाकरण अनिवार्य रूप से कोविन मंच पर दर्ज किए जाएंगे और ‘ऑनलाइन अपॉइंटमेंट’ और ‘वॉक-इन’ पंजीकरण और टीकाकरण के दोनों विकल्प निजी कोविड टीकाकरण केंद्रों (सीवीसी) पर उपलब्ध होंगे। निजी सीवीसी स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा पूर्व में जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार टीकाकरण स्थलों का रखरखाव करेंगे।

60 वर्ष एवं उससे अधिक उम्र के नागरिक किसी भी केंद्र पर ले सकते हैं बूस्टर डोज

भूषण ने यह भी रेखांकित किया कि स्वास्थ्यकर्मी, अग्रिम मोर्चा के कर्मी और 60 वर्ष एवं उससे अधिक उम्र के नागरिकों को किसी भी टीकाकरण केंद्र पर एहतियाती खुराक का टीकाकरण जारी रहेगा, जिसमें सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर मुफ्त टीकाकरण भी शामिल है।

पिछले वर्ष 16 जनवरी को शुरू किया गया था टीकाकरण अभियान

देशभर में टीकाकरण अभियान पिछले वर्ष 16 जनवरी को शुरू किया गया था, जिसमें पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया था। अग्रिम मोर्चा के कर्मियों का टीकाकरण पिछले साल दो फरवरी से शुरू हुआ था।

टीकाकरण का अगला चरण पिछले वर्ष एक मार्च को 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और गंभीर बीमारी से ग्रस्त 45 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों के लिए शुरू हुआ था जबकि पिछले वर्ष एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए टीकाकरण शुरू किया।

केंद्र सरकार ने इसके बाद पिछले वर्ष एक मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को कोविड रोधी टीकाकरण की अनुमति देकर अपने टीकाकरण अभियान का विस्तार करने का फैसला किया था। टीकाकरण का अगला चरण इस वर्ष तीन जनवरी से 15-18 वर्ष के आयु वर्ग के किशोरों के लिए शुरू हुआ। इसी क्रम में 10 जनवरी से स्वास्थ्य कर्मियों, अग्रिम मोर्चा के कर्मियों और 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के लोगों को टीकों की बूस्टर डोज लगनी शुरू हुई जबकि 16 मार्च से 12-14 वर्ष की आयु के बच्चों का टीकाकरण शुरू हुआ।

राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 185.70 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं

➡️12-14 आयु वर्ग में 2.21 करोड़ से अधिक खुराकें लगाई गई

➡️भारत में कोरोना के सक्रिय मामले 11,132 हैं

➡️पिछले 24 घंटों में 1,054 नए मामले सामने आए

🔗https://t.co/XiYqmICynb#LargestVaccineDrive pic.twitter.com/XiZP469Awp

— पीआईबी हिंदी (@PIBHindi) April 10, 2022

इस बीच रविवार, 10 अप्रैल सुबह सात बजे तक के अद्यतन आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 रोधी टीके की अब तक 185.70 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है।

You Might Also Like

प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी समेत कई नेताओं ने लालकृष्ण आडवाणी को दी जन्मदिन की बधाई
केजरीवाल का आरोप- केंद्र ने सत्येंद्र जैन के खिलाफ फर्जी केस बनाया, अब मनीष सिसोदिया हो सकते हैं गिरफ्तार
सीएम बघेल ने केंद्र पर बोला हमला, कहा- किसको बचाना चाह रही है सरकार
जम्मू-कश्मीर : सीएम उमर अब्दुल्ला ने कुलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की, मृत मजदूरों के परिजनों को 10-10 लाख की आर्थिक मदद
अल फलाह यूनिवर्सिटी में मिली दिल्ली ब्लास्ट से जुड़ी चौथी कार, डॉ. शाहीन के नाम रजिस्टर्ड है ‘ब्रेजा’
TAGGED:covid booster doseCovid-19vaccination at private centers
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशहिन्दी

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

August 10, 2026

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?