1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय
  4. राजनाथ ने अपने आवास पर मनाई होली, शिवराज रंगों से सराबोर, नकवी और हरीश रावत ने बजाया ढोलक
राजनाथ ने अपने आवास पर मनाई होली, शिवराज रंगों से सराबोर, नकवी और हरीश रावत ने बजाया ढोलक

राजनाथ ने अपने आवास पर मनाई होली, शिवराज रंगों से सराबोर, नकवी और हरीश रावत ने बजाया ढोलक

0
Social Share

नई दिल्ली, 18 मार्च। आज रंगों का त्योहार होली देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बार होली ज्यादा खास भी है क्योंकि करीब दो साल बाद यह पहला मौका है, जब लोग बिना कोई पाबंदियों के रंगोत्सव मना रहे हैं।

कोरोना महामारी के चलते लोगों को दो साल पाबंदियां भी झेलनी पड़ीं और लॉकडाउन तक का सामना करना पड़ा। लेकिन इस बार कोरोना केस कम होने के चलते ज्यादातर राज्यों ने पाबंदियां हटा रखी हैं।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य नेताओं ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं और लोगों के जीवन में खुशियों की कामना की है। वहीं देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने आवास पर ही होली मनाई। वे इस दौरान लोगों को गुलाल लगाते दिखे।

मुख्तार अब्बास नकवी ने ढोलक बजाकर मनाई होली

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने अपने आवास पर ढोलक बजाकर होली का त्योहार मनाया। इस पर उन्होंने कहा, “हमारे देश की यही खूबसूरती है कि हम सभी त्यौहार एक साथ मनाते है, इसलिए हम कहते ‘अनेकता में एकता’। ये त्योहार सभी को जोड़ने वाला त्योहार है।”

होली के रंग में रंगे शिवराज सिंह चौहान

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान भी होली के रंग में रंगे दिखे। सीएम शिवराज को लोगों ने इतना रंग पोत दिया कि उन्हें पहचाना तक मुश्किल हो रहा था। कई लोगों ने तो खुशी में सीएम को अपने कंधों पर उठा लिया और नाचने लगे।

कांग्रेस नेता हरीश रावत ने बजाया ढोलक

उत्तराखंड में देहरादून के रायपुर में होली मिलन कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने ढोलक बजाकर होली मनाई। वहीं कार्यकर्ताओं ने फूलों को साथ जश्न मनाया।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code