hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय की स्‍थापना से देश की सुरक्षा और रक्षा के क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन होगा : पीएम मोदी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय की स्‍थापना से देश की सुरक्षा और रक्षा के क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन होगा : पीएम मोदी
राष्ट्रीयहिन्दी

राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय की स्‍थापना से देश की सुरक्षा और रक्षा के क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन होगा : पीएम मोदी

Vinayak Barot
Last updated: March 12, 2022 3:20 pm
Vinayak Barot
Published: March 12, 2022
Share
SHARE

गांधीनगर, 12 मार्च। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि पुलिस के आधुनिकीकरण के लिए मानवीय दृष्टिकोण के साथ वैज्ञानिक शिक्षा और प्रशिक्षण की आवश्यकता है और इस कड़ी में राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय की स्‍थापना से देश की सुरक्षा और रक्षा के क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन होगा। शनिवार को गुजरात की राजधानी में राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के नए भवन को राष्‍ट्र को समर्पित करने के बाद अपने उद्बोधन में पीएम मोदी ने ये बातें कहीं।

राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि रक्षा विश्वविद्यालय के शुभारंभ से पुलिस सुधारों की शुरूआत हो चुकी है। आजादी के तुरंत बाद पुलिस व्‍यवस्‍था में सुधारों की बड़ी जरूरत थी, लेकिन कई सालों तक इन पर कोई ध्‍यान नहीं दिया गया।

सुरक्षा और पुलिस बलों को तनाव मुक्‍त रखने के लिए प्रशिक्षण समय की मांग

पीएम मोदी ने कहा कि वर्षों से लोगों के मन में पुलिस के प्रति गलत धारणा बन गई थी, जो अब बदल गई है। अब लोग जब किसी वर्दीधारी को देखते हैं तो वे उनसे मदद का भरोसा रखने लगे हैं। देश के सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने के लिए सुरक्षा और पुलिस बलों को तनाव मुक्‍त रखने के लिए प्रशिक्षण समय की मांग है।

गुजरात दुनिया का पहला राज्य, जहां फोरेंसिक विज्ञान और राष्ट्रीय बाल विश्वविद्यालय

प्रधानमंत्री ने कहा कि गुजरात में राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय और राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय को मिलकर काम करना चाहिए, ताकि बेहतर सुरक्षा वातावरण और आपराधिक न्याय प्रणाली बनाने में मदद मिल सके। उन्होंने कहा कि गुजरात दुनिया का पहला राज्‍य है, जहां राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय और राष्ट्रीय बाल विश्वविद्यालय हैं।

पीएम मोदी ने कहा, ‘देश की बेटियां हर क्षेत्र में उत्‍कृष्‍ट कार्य कर रही हैं। आज रक्षा क्षेत्र में हमारी बेटियां बड़ी तादाद में हैं, सेना में बड़ी संख्या में हमारी बेटियां आगे बढ़ रही हैं। एससीसी में भी बड़ी संख्या में आज बेटियां आ रही हैं। सैनिक स्कूलों में भी अब बेटियों को प्रवेश देने का हमारी सरकार ने फैसला लिया है।’

शाह बोले – पीएम मोदी ने गुजरात का सीएम रहते इस संस्थान की परिकल्पना की थी

गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय महत्व का संस्थान हैं और यह अब पूरे देश में अपनी गतिविधियों का विस्तार कर सकता है। उन्होंने कहा कि  राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय, गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए प्रधानमंत्री मोदी की परिकल्‍पना का परिणाम है।

अमित शाह ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में श्री मोदी ने कानून और व्यवस्था पर एक समग्र दृष्टिकोण अपनाया था और राज्‍य में कानून, फोरेंसिक विज्ञान और राष्ट्रीय रक्षा के क्षेत्र में विश्वविद्यालयों की शुरुआत की थी। उन्होंने ही राज्य के पुलिस बल का आधुनिकीकरण करने के लिए बड़ी पहल की थी।

राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर बिमल पटेल ने इस अवसर पर विश्वविद्यालय के बारे में विस्‍तृत जानकारी दी और भविष्य के दृष्टिकोण से अवगत कराया।

You Might Also Like

उत्तराखंड में भारी वर्षा व भूस्खलन की चपेट में आने से अब तक 46 लोगों की मौत, 11 लापता
RBI ने कहा – कमजोर वैश्विक वृद्धि के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत
विदेश मंत्री जयशंकर का ड्रैगन पर आरोप – समझौते का पालन नहीं करता चीन
सुशासन दिवस : अटल जी की जयंती को खास बनाएगी भाजपा, 25 दिसम्बर को देशभर में होंगे विविध कार्यक्रम
ज्ञानवापी मस्जिद विवाद : ASI ने कोर्ट से और 4 सप्ताह तक सर्वेक्षण रिपोर्ट न जारी करने की अपील की
TAGGED:amit shahGandhinagargujaratNational Defense Universitypm modi
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

Trump Iran Compensation: ट्रंप ने ईरान से मांगा मुआवजा, कहा- मिडिल ईस्ट में मौत और नुकसान की भरपाई करे तेहरान

August 11, 2026

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला : विपक्ष गृह मंत्री का कोई ‘सामान्य भाषण’ सुनने का इच्छुक नहीं

UP OTS Scheme 2026: यूपी के 762 नगरीय निकायों में संपत्ति कर पर लागू होगी OTS योजना, 15 अगस्त से मिलेगा लाभ

देश विरोधी तत्वों ने स्लोवेनिया में भारतीय दूतावास को क्षतिग्रस्त किया, भारत ने की काररवाई की मांग

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

बिहार में फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार : खुद को बताया NSA अजित डोभाल का अंडरकवर एजेंट

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?