1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय
  4. यूक्रेन संकट : ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत 11 विशेष नागरिक उड़ानों से 2,135 भारतीय स्वदेश लौटे
यूक्रेन संकट : ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत 11 विशेष नागरिक उड़ानों से 2,135 भारतीय स्वदेश लौटे

यूक्रेन संकट : ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत 11 विशेष नागरिक उड़ानों से 2,135 भारतीय स्वदेश लौटे

0
Social Share

नई दिल्ली, 6 मार्च। यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए केंद्र सरकार की ओर से चला जा रहे ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत अब तक हजारों भारतीय छात्रों और नागरिकों को निकाला जा चुका है। इसी कड़ी में यूक्रेन के पड़ोसी देशों से 11 विशेष नागरिक उड़ानों द्वारा रविवार को 2,135 भारतीयों को वापस लाया गया।

22 फरवरी से अब तक 15,900 भारतीयों को वापस लाया जा चुका है

नागर विमानन मंत्रालय ने रविवार को बताया कि गत 22 फरवरी को विशेष उड़ानें शुरू होने के बाद से अब तक  कुल 76 उड़ानों से 15,900 से अधिक भारतीयों को वापस लाया जा चुका है। रूस ने गत 24 फरवरी को यूक्रेन के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू किया था और 11 दिनों से जारी युद्ध के बीच दोनों देशों के सैकड़ों नागरिक और सैन्य जवान मारे जा चुके हैं।

सोमवार को 8 विशेष उड़ानों से लाए जाएंगे 1,500 नागरिक

विदेश मंत्रालय ने बताया कि सोमवार को आठ विशेष उड़ानें संचालित होने की उम्मीद है, जिनमें बुडापेस्ट से पांच उड़ानें, सुसेवा से दो उड़ानें और बुखारेस्ट से एक उड़ान शामिल है। इन उड़ानों के जरिए 1,500 से अधिक भारतीयों को घर वापस लाया जाएगा।

यूक्रेन की मानवीय आधार पर मदद भी कर रहा भारत

उल्लेखनीय है कि रूस-यूक्रेन जंग के बीच भारत न केवल अपने नागरिकों को निकाल रहा है बल्कि वह यूक्रेन की मानवीय आधार पर मदद भी कर रहा है। रविवार को भी भारत की ओर से मानवीय सहायता भेजी गई। भारत ने वायु सेना की विशेष उड़ान के माध्यम से पोलैंड के माध्यम से यूक्रेन को मानवीय सहायता भेजी है।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code